एक्सप्लोरर

Coronavirus: प्रयागराज के संगम पर कोरोना का कर्फ्यू, घाटों पर पसरा सन्नाटा;70-80 फीसदी घटी श्रद्धालुओं की संख्या

Coronavirus: प्रयागराज के संगम पर कोरोना का कर्फ्यू देखने की मिल रहा है। कोरोना का असर श्रद्धालुओं की आस्था पर भी पड़ रहा है। जहां संगम के घाटों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। 70-80 फीसदी श्रद्धालुओं की संख्या घट गई है। इससे रोजगार भी प्रभावित हो रखा है।

प्रयागराज, मोहम्मद मोईन। दुनिया को दहलाने वाले कोरोना वायरस (Coronavirus) का असर अब लोगों की आस्था पर भी पड़ने लगा है। कोरोना के डर के चलते लोगों ने तीर्थ स्थलों की यात्राएं काफी कम कर दी हैं। कुंभ नगरी प्रयागराज इसका जीता जागता उदाहरण है, जहां आम दिनों में श्रद्धालुओं की भीड़ से गुलजार रहने वाले संगम के घाटों पर इन दिनों पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहता है। यहां के हालात ऐसे हो गए हैं, जैसे लगता है कि कर्फ्यू लगा दिया गया है।

70-80 फीसदी तक कम हुई श्रद्धालुओं की संख्या

प्रयागराज का संगम कुछ दिन पहले तक श्रद्धालुओं की भीड़ से आबाद रहता था। संगम के घाटों पर आस्थावान लोगों की भीड़ से रौनक बनी रहती थी, तो वहीं अब गंगा यमुना और अदृश्य सरस्वती की त्रिवेणी पर पहले जैसी चहल -पहल नज़र नहीं आ रही है। पिछले दो हफ्ते में संगम पर आस्था की डुबकी लगाकर पूजा अर्चना करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 70-80 फीसदी तक कम हो गई है। सबसे ज़्यादा असर दक्षिण समेत दूसरे राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं पर पड़ा है। संगम पर आम दिनों में रोज़ाना 30 से 40 हजार श्रद्धालु आते थे, लेकिन इन दिनों यहां कोरोना का कर्फ्यू लगा हुआ है। जिस वजह से घाटों पर इक्का -दुक्का लोग ही नज़र आते हैं।

prayagraj-coronavirus1

श्रद्धालु कम, तो मल्लाहों को हो रही आर्थिक दिक्कतें

इतना ही नहीं, कोरोना की वजह से संगम के आस - पास समेत प्रयागराज के दूसरे प्रमुख धार्मिक स्थलों पर दर्शन -पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ भी कम हुई है। श्रद्धालुओं की संख्या घटने से संगम पर नाव चलाने वाले नाविकों यानी मल्लाहों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर, तीर्थ पुरोहितों के तख़्त भी सूने नज़र आ रहे हैं। पुरोहितों और नाविकों के मुताबिक, संगम पर सन्नाटा कोरोना वायरस की वजह से पसरा रहता है। जो श्रद्धालु यहां आते हैं, वह साफ बताते हैं कि उनके साथ आने वाले तमाम लोगों ने कोरोना की वजह से यहां की अपनी यात्रा को टाल दिया है। जिस वजह से श्रद्धालुओं की संख्या में गिरावट का असर संगम और आस पास के इलाकों में रोजगार करने वालों पर भी पड़ रहा है।

वैसे संगम नगरी प्रयागराज में अभी तक कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन इसकी दहशत इतनी फैल गई है कि लोग अब घर से बाहर निकलने और सार्वजनिक जगहों पर जाने से परहेज करने लगे हैं। कई मंदिरों में जागरूकता के लिए भगवान को भी मास्क पहना दिए गए हैं। धार्मिक स्थलों पर साफ- सफाई और जागरूकता के ख़ास इंतजाम किये जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

Corona Virus in India नोएडा पहुंचा कोरोना...फ्रांस से लौटे दो लोग पॉजिटिव पाये गये Coronavirus की वजह से आइसोलेशन में रखे गए Dilip Kumar, ट्वीट कर सायरा बानो को लेकर बोली ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget