एक्सप्लोरर

UP Covid News: प्रदेश में तेजी से चढ़ रहा कोरोना का ग्राफ, पिछले 24 घंटे में दर्ज हुए तीन हजार से ज्यादा नए मामले

UP News: यूपी में कोरोना के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 3,121 नए मामले सामने आए हैं.

UP Coronavirus Cases: उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामले जिस तेजी से बढ़ रहे हैं, उसने सभी की चिंता बढ़ा दी है. इस बार कोरोना वायरस की रफ्तार सेकंड वेब के मुकाबले तेज है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 3,121 नए मामले सामने आए हैं. प्रदेश में अब कोरोना के कुल एक्टिव केस की संख्या 8,224 हो गयी है. प्रदेश के तीन जिलों में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या एक हज़ार का आंकड़ा पर कर गयी है.

कोरोना का सबसे अधिक प्रकोप नोएडा, लखनऊ, गाज़ियाबाद और मेरठ में देखने को मिल रहा है. पिछले 24 घंटे में नोएडा में सर्वाधिक 600 नए केस सामने आए हैं. वहीं, लखनऊ में 408, मेरठ में 401, गाज़ियाबाद में 382, आगरा में 131, प्रयागराज में 128, वाराणसी में 126, मुरादाबाद में 111 नए मामले सामने आए हैं. आंकड़े बताते हैं कि किस तरह प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. वर्तमान में नोएडा में 1,706, गाज़ियाबाद में 1,180 और लखनऊ में 1,153 एक्टिव केस हो गए हैं.

इन जिलों पर भी डालें नजर

पीछले 24 घंटे में कानपुर में 85, सहारनपुर में 74, मथुरा में 63, गोरखपुर में 57, बरेली में 50, मुजफ्फरनगर में 45, झांसी में 38, बागपत में 33, बुलंदशहर में 31, अलीगढ़ मे 23, अयोध्या में 21, अमरोहा में 20 केस सामने आए हैं. सिर्फ हमीरपुर और महोबा ही दो ऐसे जिले हैं जहां अभी कोरोना का कोई एक्टिव केस नहीं है.

डीजी हेल्थ डॉ. वेदब्रत ने दी ये जानकारी

डीजी हेल्थ डॉ. वेदब्रत ने कहा कि प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों पर डीजी हेल्थ डॉ. वेदब्रत ने कहा कि दूसरी लहर के मुकाबले इस बार तेजी से केस बढ़े हैं. लेकिन पिछली बार शुरू में बेड, ऑक्सीजन की कमी थी जो अब नहीं है. इस बार 550 से अधिक ऑक्सीजन प्लांट, 30,000 से अधिक ऑक्सीजन केनसेंट्रेटर, ऑक्सीजन सिलिंडर, अस्पतालों में लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट हैं. प्रत्येक जिले में 4-4 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को कोविड वार्ड के लिए चिन्हित किया है. प्रदेश में पर्याप्त बेड हैं. केस भले ज्यादा हैं लेकिन हॉस्पिटलाइजेशन फिलहाल कम हैं. हालांकि, आगे का कहना मुश्किल है, इसलिए सतर्कता बरते, सावधान रहें. कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर करें.

देखें कैसे 10 दिन में यूपी में बढ़े कोरोना के मामले

  • 28 दिसंबर- 80 नए केस के साथ कुल एक्टिव केस 392 हुए
  • 29 दिसंबर- 118 नए केस के साथ कुल एक्टिव केस 473 हुए
  • 30 दिसंबर- 193 नए केस के साथ कुल एक्टिव केस 645 हुए
  • 31 दिसंबर- 251 नए केस के साथ कुल एक्टिव केस 862 हुए
  • 1 जनवरी- 383 नए केस के साथ कुल एक्टिव केस 1211 हुए
  • 2 जनवरी- 552 नए केस के साथ कुल एक्टिव केस 1725 हुए
  • 3 जनवरी- 572 नए केस के साथ कुल एक्टिव केस 2261 हुए
  • 4 जनवरी- 992 नए केस के साथ कुल एक्टिव केस 3173 हुए
  • 5 जनवरी- 2038 नए केस के साथ कुल एक्टिव केस 5158 हुए
  • 6 जनवरी- 3121 नए केस के साथ कुल एक्टिव केस 8224 हुए

ये भी पढ़ें :-

UP Election 2022: BJP के साथ सीट शेयरिंग को लेकर अनुप्रिया पटेल ने रखी ये शर्त, गठबंधन पर दिया बड़ा बयान

Aligarh Muslim University: एएमयू के वीसी समेत 18 लोग कोरोना संक्रमित, छात्रों को हॉस्टल खाली करने के निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gonda News: पत्नी ने प्रेमी संग रची चोरी की साजिश, पूछताछ में खुल गया पूरा राज
गोंडा में पत्नी ने प्रेमी संग रची चोरी की साजिश, पूछताछ में खुल गया पूरा राज
बाराबंकी पहुंचे CM योगी, जिले को ₹542.41 करोड़ की 82 विकास परियोजनाओं की दी सौगात
बाराबंकी पहुंचे CM योगी, जिले को ₹542.41 करोड़ की 82 विकास परियोजनाओं की दी सौगात
UP Election 2027: अलीगढ़ शहर सीट पर ASP की एंट्री से बदलेगा मुकाबला? SP के मुस्लिम वोट बैंक पर नजर
अलीगढ़ शहर सीट पर ASP की एंट्री से बदलेगा मुकाबला? SP के मुस्लिम वोट बैंक पर नजर
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
Embed widget