एक्सप्लोरर

Coronavirus UP गोंडा: जानकारी जुटाने गयी 'आशा बहू' पर हमला...बदसलूकी कर रजिस्टर फाड़ा...मिली जान से मारने की धमकी

मरकज से लौटे जमाती सरकार के लिये मुसीबत बनते जा रहे हैं। गोंडा में एक मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक आशा बहु जो दिल्ली से लौटे जमाती की जानकारी जुटाने के लिये घर गयी थी...उस पर हमला कर दिया गया

गोंडा, एबीपी गंगा। गोंडा में जिला प्रशासन कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण को लोगों में न फैले, इसके लिए कुछ जमातियों को मस्जिदों और स्कूलों में क्वारंटीन किया गया है। पुलिस प्रशासन लगातार गांव और शहरों में इसकी मॉनिटरिंग कर रहा है और स्वास्थय विभाग भी लगातार जुटा हुआ है। इस बीच कुछ लोग हैं जो अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। थाना परसपुर क्षेत्र के भौरीगंज गांव के पूरब तकिया टोला में लॉक डाउन के दौरान कुछ लोग अन्य देश सऊदी अरब और अन्य प्रांतों से वापस लौटे हैं। इनमें दिल्ली, कोलकाता, मुंबई से आये हैं। जिला प्रशासन के आदेश पर स्वास्थ्य कर्मी उनके घर जाकर उनका नाम पता नोट कर रहे हैं। लेकिन दूसरी तरफ कुछ लोग उग्र हो रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में जानकारी जुटाने घर पहुंचीं आशा बहुओं के साथ मारपीट की गयी है। यही नहीं उनका रजिस्टर तक फाड़ डाला। पीड़ित आशा बहू की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर दो को गिरफ्तार किया है और तीन अन्य की तलाश करने में जुटी हुई है।

थाना परसपुर के नई बाजार पठान तकिया गांव की ही रहने वाली आशा बहू वीना यादव अपने गांव में उन लोगों का नाम नोट करने गयी थीं, जहां पर अन्य प्रांतों से लोग अपने गांव आए थे। आशा बहू ने अपने साथ हुई बदसलूकी का आरोप लगाया इसके अलावा उन लोगों का कहना है कि कोरोना एक ढकोसला है, राम मंदिर बन रहा है इसीलिए सब किया जा रहा है। वीना ने आरोप लगाते हुये कहा कि नाम, पता नोट करने वाले रजिस्टर को काटते हुए पांच लोग आशा बहू को मारने-पीटने लगे। कुछ लोगों ने आपत्ति जाहिर करते हुए आशा बहू के साथ हमला करते हुए रजिस्टर फाड़ दिया और उसके साथ बदतमीजी की। साथ ही आशा बहू को जान से मारने की धमकी दी। आशा बहू की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुट गयी है।

वहीं पूरे मामले पर क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज कृपाशंकर कनौजिया का कहना है कि आशा बहू वीना यादव द्वारा थाना परसपुर में तहरीर दी गयी है। अपनी शिकायत में उन्होंने बताया कि दिनांक 6 अप्रैल को वे अपने गांव में ही जो अन्य प्रांतों से लोग गांव में आए हैं, उनका नाम, पता नोट कर रही थी, उसी समय गांव के 5 लोगों ने उनका रजिस्टर फाड़ दिया और सरकारी काम में बाधा डाली। शिकायत के आधार पर पांच नामजद व्यक्तियों के विरुद्ध थाना परसपुर में विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। सीओ ने बताया कि दो की गिरफ्तारी की गयी है, अन्य की तलाश जारी है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10वीं के अंकों से खुलेगा डॉक्टर-इंजीनियर बनने का रास्ता, योगी सरकार में मिलेगी फ्री कोचिंग
10वीं के अंकों से खुलेगा डॉक्टर-इंजीनियर बनने का रास्ता, योगी सरकार में मिलेगी फ्री कोचिंग
यूपी में जमीन के रिकॉर्ड में बड़ा बदलाव, 65 लाख वरासत ऑनलाइन
यूपी में जमीन के रिकॉर्ड में बड़ा बदलाव, 65 लाख वरासत ऑनलाइन
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली', केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
'सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली', केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद्
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद्
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Explained: कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया जा पहुंचा
कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया तक
Embed widget