एक्सप्लोरर

Coronavirus नहीं थम रहा है कोरोना का कहर, दिल्ली में सभी सरकारी प्राइमरी स्कूल 31 मार्च तक बंद

कोरोना वायरस का खौफ भारत में जारी है। आंकड़ों की बात की जाये तो अबतक 30 मामले सामने आ चुके हैं। सरकार हर स्तर पर एहतियातन कदम उठा रही है

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कोविड-19 के पॉजिटिव मामलों की कुल संख्‍या अब 30 हो गई है। इसमें केरल के 3 मामले भी शामिल हैं, जिन्हें अब डिस्‍चार्ज कर दिया गया है। इसके अलावा, दिल्‍ली तथा एनसीआर से तीन (3) (दो मयूर विहार और पेटीएम से जो इटली से लौटे हैं और एक गाजियाबाद से जो ईरान से लौटा है)। दिल्‍ली के पहले मामले के संपर्क में आने वाले छह व्‍यक्ति, जो इटली से लौटे हैं, एक तेलंगाना से जो दुबई से लौटा है और सिंगापुर कॉन्‍टैक्‍ट है। 16 इटली और एक ड्राइवर (भारतीय) जो इस टूरिस्‍ट ग्रुप में शामिल था। इसके अतिरिक्‍त, तेलंगाना के दो संदिग्‍ध मामले एनआईवी, पुणे में जांच होने पर निगेटिव पाए गए हैं। इटली के 14 व्‍यक्ति तथा सभी भारतीय व्‍यक्तियों की हालत स्थिर है और इन पर नजर रखी जा रही है। अभी तक एयरपोर्ट पर 6550 फ्लाइटों से कुल 6,49,452 यात्रियों की जांच की गई है। इसके अलावा, 29607 व्‍यक्तियों को आईडीएसपी कम्‍यूनिटी सर्विलांस में रखा गया है और इनके संपर्क में आने वाले व्‍यक्तियों पर नजर रखी जा रही है।

कोरोना वायरस के खतरे से निपटने के लिए गृह सचिव ने पड़ोसी देशों से सटने वाले राज्यों के आला अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। गृह सचिव ने अधिकारियों से स्पष्ट तौर पर कहा कि इस मामले में किसी भी तरह की कोई कोताही न बरती जाए। गृह सचिव ने यह बैठक नॉर्थ ब्लॉक स्थित अपने कार्यालय से ली और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई। इस बैठक में यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तराखंड और पंजाब के अधिकारी शामिल थे। इसके अलावा डीजी बीएसएफ, डीजी एसएसबी भी बैठक में थे। बैठक के दौरान गृह सचिव ने इस बात की पूरी जानकारी ली कि पड़ोसी देशों से भारत में आने वाले नागरिकों की स्क्रीनिंग प्रक्रिया किस तरीके से की जा रही है। अधिकारियों द्वारा गृह सचिव को जो रिपोर्ट बताई गई गृह सचिव ने उसकी पूरी समीक्षा की। राज्यों के अधिकारियों द्वारा गृह मंत्रालय को सूचित किया गया इन राज्यों द्वारा स्क्रीनिंग प्रक्रिया सुचारू तरीके से चल रही है। उन जगहों की पहचान कर ली गई है जहां से नागरिक भारत में दाखिल होते हैं और स्क्रीनिंग की प्रक्रिया में ग्राम सभा की भी मदद ली जा रही है। गृह मंत्रालय ने राज्यों को उन सीमावर्ती इलाकों में चौबीसों घंटे डॉक्टरों की तैनाती के निर्देश दिए हैं साथ ही यह भी स्पष्ट तौर पर कहा कि इस मामले में किसी भी तरह की कोई लापरवाही न बरती जाए। गृह मंत्रालय समय-समय पर इसकी समीक्षा करता रहेगा।

दिल्ली में सभी सरकारी प्राइमरी स्कूल बंद कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने अहम फैसला लिया है। दिल्ली के सभी सरकारी, प्राइवेट और नगर निगम के प्राइमरी स्कूल 31 मार्च तक बंद रहेंगे। दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने सभी प्राथमिक स्कूलों को बंद करने का दिशा-निर्देश जारी किया है। इस निर्देश के तहत सभी सरकारी, एडेड, प्राइवेट, एमसीडी और एनडीएमसी के प्राथमिक स्कूल 31 मार्च तक बंद रहेंगे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget