एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 3807 नए मामले आए सामने, अब तक 1677 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है. राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 3807 नए मामले सामने आए हैं. कोरोना की वजह से अब तक 1677 लोगों की मौत हो चुकी है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामने लगातार बढ़ रहे हैं. प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की चपेट में आने से 47 और लोगों की मौत हो गई. इन मौतों के साथ ही शनिवार को राज्य में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1677 हो गया है. अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि राज्य में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 36037 हैं जबकि 51354 लोगों को संक्रमण से मुक्त होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है. बीते 24 घंटों में संक्रमण के 3807 नए मामले सामने आए हैं.

अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि अब तक 1677 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण की वजह से हो चुकी है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक बीते 24 घंटों में 47 में से 6 मौतें राजधानी लखनऊ में हुई हैं. बरेली में 5, प्रयागराज में 4, कानपुर नगर, गोरखपुर में 3-3 मौतें हुई हैं. बुलेटिन में बताया गया कि कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक सबसे अधिक 202 मौतें कानपुर में हुई हैं. मेरठ में 108 और लखनऊ में 101 लोगों की मौत हो चुकी है. राजधानी लखनऊ में बीते 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक 363 नए मामले सामने आए हैं. कानपुर नगर में 317, प्रयागराज में 231 और वाराणसी में 229 नए मामले सामने आए हैं.

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि शुक्रवार को राज्य में 93381 नमूनों की जांच की गई. इस प्रकार अब तक कुल 24, 18, 809 नमूनों की जांच की जा चुकी है. उन्होंने कहा कि हम लगातार 90 हजार, एक लाख या एक लाख से अधिक नमूनों की जांच कर रहे हैं और ये जांच एंटीजन, आरटीपीसीआर और ट्रूनेट के माध्यम से हो रही है.

अमित मोहन प्रसाद ने जांच बढ़ाने का उल्लेख करते हुए कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अब कई जिलों में ''आन डिमांड'' टेस्टिंग की व्यवस्था हो गई है. पहले प्रोटोकाल के अनुसार लोगों को चयनित कर टेस्ट करते थे लेकिन अब अगर किसी व्यक्ति को खुद में लक्षण दिखाई पड़ते हैं तो जो भी हमारे स्टैटिक बूथ हैं, कोई भी व्यक्ति वहां जाकर अपनी जांच करा सकता है.

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 3807 नए मामले आए सामने, अब तक 1677 लोगों की मौत

प्रसाद ने कहा कि सेमी पेड या निजी चिकित्सालय की व्यवस्था जो लोग नहीं चाहते, उनके लिए एल-1, एल-2 और एल-3 कोविड अस्पतालों की व्यवस्था है, जहां एक लाख 51 हजार से अधिक बेड हैं और इलाज निशुल्क है. उन्होंने निगरानी का जिक्र करते हुए कहा कि कुल 41904 क्षेत्रों में कंटेनमेंट का कार्य हुआ है. इनमें 1, 49, 31, 897 घरों में 7, 56, 14, 060 लोगों का सर्विलांस किया गया है.

यह भी पढ़ें:

गोरखपुर के अस्पताल में शुरू हुआ COVID-19 वैक्सीन का ह्युमन ट्रॉयल, 9 लोगों को लगाया गया टीका

यूपी में बिजली दरें बढ़ाने की तैयारी, उपभोक्ताओं को लग सकता है महंगाई का झटका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा में किसानों की हुंकार, भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में BKU का प्रदर्शन
ग्रेटर नोएडा में किसानों की हुंकार, भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में BKU का प्रदर्शन
JE-AE भर्ती समेत खाली पदों पर नियुक्ति की मांग पर सचिवालय कूच, युवाओं का सरकार के खिलाफ मोर्चा
JE-AE भर्ती समेत खाली पदों पर नियुक्ति की मांग पर सचिवालय कूच, युवाओं का सरकार के खिलाफ मोर्चा
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र 3 अगस्त से, बीजेपी और सपा के बीच हंगामे के आसार, उठेंगे ये मुद्दे
यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र 3 अगस्त से, बीजेपी और सपा के बीच हंगामे के आसार, उठेंगे ये मुद्दे

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
Embed widget