एक्सप्लोरर

कानपुर में भी गहराया कोरोना वैक्सीन का संकट, वैक्सीनेशन के लिए चक्कर लगा रहे लोग

सोमवार को शहर में 1500 वैक्सीन ही बची थी. जिसके चलते मंगलवार को महज 14 सेंटर्स में 1171 टीका लोगों को लगाया जा सका. आज कानपुर नगर में 4329 डोज़ लगाए जाने हैं.

Corona Vaccine Crisis in Kanpur: कानपुर में कोविड वैक्सीन का संकट गहरा गया है. कानपुर महानगर में स्वास्थ विभाग ने कुछ दिन पहले 20 हज़ार वैक्सीन प्रतिदिन लगाने का लक्ष्य रखा था. लेकिन आलम यह है कि महज 900 वैक्सीन प्रतिदिन ही लगाई जा पा रही है. सोमवार को शहर में 1500 वैक्सीन ही बची थी. जिसके चलते मंगलवार को महज 14 सेंटर्स में 1171 टीका लोगों को लगाया जा सका. कई सेंटर से लोग भटकते और परेशान होते नजर आए. 

एक जुलाई से टीकाकरण का महा अभियान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शुरू किया जाना है लेकिन इससे पहले कि ग्राउंड रियलिटी हम आपको बताने जा रहे हैं. कानपुर नगर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में मेगा वैक्सीनेशन कैंप शुरू किया गया था. इसकी शुरुआत इसलिए की गई थी कि सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन के काम को अंजाम दिया जाएगा. 

वैक्सीनेशन का स्लॉट नहीं बुक हो रहा

लेकिन 5000 का लक्ष्य तय किए जाने के बावजूद यहां पर आज के लिए 900 वैक्सीन ही उपलब्ध है. कल तो ये केंद्र बन्द कर दिया गया था. कई दिनों से शहर के विभिन्न केंद्रों में वैक्सीनेशन के लिए चक्कर लगा रहे लोग अब ग्रीन पार्क स्टेडियम की तरफ आ रहे हैं.

ग्रीन पार्क मेगा वैक्सीनेशन कैंप पहुंचने वालों में से ज्यादातर लोग सीनियर सिटिजन हैं जो स्लॉट बुक कराकर थक चुके हैं लेकिन उन्हें वैक्सीनेशन का स्लॉट नहीं बुक हो रहा. आज कानपुर नगर में 4329 डोज़ लगाए जाने हैं. जिसे लेकर सुबह से ही लोग वैक्सीनेशन सेंटर्स पर पहुंचना शुरू हो गए हैं. लेकिन आज महज 25 सेंटर्स पर ही टीकाकरण की प्रक्रिया को अंजाम दिया जाएगा. स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि बच्चों के टीकाकरण को लेकर भी स्टाफ को लगाया गया है जिसके चलते कोरोना वैक्सीनेशन की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई है लेकिन स्वास्थ्य विभाग की यह दलील गले नहीं उतरती दिखती.

ये भी पढ़ें.

महोबा में 13 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप, चार लोगों ने दिया वारदात को अंजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऐसे होगा अलायंस? आपस में भिड़े सपा MLA और इमरान मसूद, मुस्कुरा दीं इकरा हसन
ऐसे होगा अलायंस? आपस में भिड़े सपा MLA और इमरान मसूद, मुस्कुरा दीं इकरा हसन
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
'मुसलमानों को कब्जा करने की आदत', BJP नेता के बयान पर सियासत गर्म
'मुसलमानों को कब्जा करने की आदत', BJP नेता के बयान पर सियासत गर्म
आजम खान के ठिकानों पर रेड के बीच तू-तू मैं-मैं, ED अफसर और वकील भिड़े
आजम खान के ठिकानों पर रेड के बीच तू-तू मैं-मैं, ED अफसर और वकील भिड़े

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget