एक्सप्लोरर

यूपी में चल रहा है कोरोना वैक्सीनेशन का तीसरा और अंतिम ड्राई रन, जानें- प्रयागराज का हाल

प्रयागराज में सरकारी अस्पतालों के मुकाबले प्राइवेट हॉस्पिटल्स में ज्यादा बेहतर इंतजाम देखने को मिले. ज्यादातर सरकारी अस्पतालों में देरी से ड्राई रन शुरू हुआ. इस दौरान इंतजाम भी बेहतर नजर नहीं आए.

प्रयागराज: देश में कोरोना के वैक्सीनेशन की तैयारियों को परखने के लिए उत्तर प्रदेश में सोमवार को तीसरा और अंतिम ड्राई रन चल रहा है. संगम नगरी प्रयागराज में भी सोमवार को 46 केंद्रों के 91 सेशन में साढ़े तेरह सौ से ज्यादा मेडिकल स्टाफ को वैक्सीन देने का रिहर्सल किया गया. इस दौरान वही इंतजाम किए गए थे, जो सेंटर्स पर वैक्सीनेशन के दिन होने हैं.

प्राइवेट अस्पतालों में बेहतर इंतजाम प्रयागराज में सरकारी अस्पतालों के मुकाबले प्राइवेट हॉस्पिटल्स में ज्यादा बेहतर इंतजाम देखने को मिले. ज्यादातर सरकारी अस्पतालों में देरी से ड्राई रन शुरू हुआ. इस दौरान इंतजाम भी बेहतर नजर नहीं आए, जबकि प्राइवेट अस्पतालों में व्यवथाएं चुस्त-दुरुस्त दिखाई दीं. मोतीलाल नेहरू मंडलीय अस्पताल में सुबह सवा नौ बजे तक न तो साफ-सफाई हुई थी और न ही जिम्मेदार लोग पहुंचे थे.

सरकारी अस्पतालों में सुधार की जरूरत जिले में वैक्सीनेशन के नोडल अफसर एसीएमओ डॉ राहुल सिंह ने भी माना कि सरकारी अस्पतालों में और सुधार किए जाने की जरूरत है. हालांकि, अफसरों ने सभी व्यवस्थाओं की नए सिरे से समीक्षा कर वैक्सीनेशन से पहले सब कुछ चुस्त-दुरुस्त कर लिए जाने का दावा किया.

यहां अव्यवस्था दिखी वहीं, कोरोना वैक्सीनेशन का ड्राई रन वाराणसी में भी जारी है. व्यवस्था की सत्यता जानने केलिए बीएचयू के डॉक्टर लाउंज में बने सेंटर पर एबीपी गंगा की टीम पहुंची. व्यवस्थाओं का सच जाना लेकिन यहां अव्यवस्था दिखी. सेंटर के मुख्य द्वार पर सैनेटाइजर जमीन पर रखा मिला और कैमरा देखते कर्मचारी सैनेटाइजर उठाते दिखे. हालांकि, भीतर व्यवस्था ठीक मिली, कमियों के बीच वैक्सीनेशन जारी है. बीएचयू एमएस एसके माथुर के अनुसार सब ठीक है.

ये भी पढ़ें:

अखिलेश यादव का BJP पर तंज- 'घर की आग का मंजर क्यों नहीं दिखता उन्हें'

जर्जर यूपी: खतरे की घंटी बजा रहे 207 परिषदीय स्‍कूलों के भवन, बच्‍चों की जान को खतरा

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget