एक्सप्लोरर

लखनऊ: दिवाली मनाने शहर आने वाले दिल्ली एनसीआर के लोगों की होगी कोरोना जांच, 13 मेडिकल टीमें तैनात

दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों ने लखनऊ प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है. ऐसे लोग, जो दिल्ली और आसपास के इलाकों से आ रहे हैं, उनकी जांच के लिये बस अड्डे, रेलवे स्टेशन पर मेडिकल टीम की तैनाती की गई है.

लखनऊ: दूसरे प्रदेशों खासकर दिल्ली और एनसीआर से दीपावली त्योहार मनाने राजधानी लखनऊ आने वाले लोगों की कोविड 19 की जांच होगी. इसके लिये शुक्रवार से शहर के सभी बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों और हवाई अड्डे पर स्वास्थ्य विभाग ने 13 मेडिकल टीमें लगायी हैं.

स्वास्थ्य विभाग की यह टीमें बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन और हवाई अडडे पर दूसरे प्रदेशों से आने वाले यात्रियों की जांच करेंगी और सभी यात्रियों का मोबाइल नंबर और पता नोट करेंगी. जो लोग संदिग्ध पाये जायेंगे, उनके घर पर जाकर उनकी कोविड जांच की जाएगी.

राजधानी लखनऊ में अब तक 66,237 कोविड 19 के रोगी पाये जा चुके हैं, जिनमें से 917 रोगियों की मौत हो चुकी है.

बाहर से आने वालों पर खास नजर

राजधानी के मुख्य चिकित्साधिकारी डा संजय भटनागर ने शुक्रवार को एजेंसी को बताया कि शहर में त्योहार पर संक्रमण फैलने की आशंका है. ऐसे में दूसरे प्रदेशों से आने वाले यात्रियों पर खास नजर रखी जा रही है. बस अड्डे, रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डे पर आने वाले यात्रियों की जांच की जा रही है. विशेषकर दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र :एनसीआर: से त्योहार मनाने के लिए आने वाले यात्रियों पर विशेष नजर रखी जा रही है. इसके अलावा मुंबई से आने वाले यात्री भी स्वास्थ्य विभाग के राडार पर होंगे.

मेडिकल की 13 टीमें तैनात

उन्होंने बताया कि इसके लिये स्वास्थ्य विभाग ने 13 टीमें तैनात की हैं. इनमें कैसरबाग, चारबाग, आलमबाग, कमता बस अड्डा, चारबाग बड़ी लाइन, चारबाग छोटी लाइन, मानक नगर, बादशाह नगर, सिटी स्टेशन, ऐशबाग, गोमती नगर, आलमनगर रेलवे स्टेशनों तथा चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर टीमें तैनात की गयी हैं.

डा. भटनागर ने बताया कि बाहर से आने वाले यात्रियों की जांच का काम शुक्रवार से शुरू हो गया है और यह काम रविवार 15 नवंबर तक चलेगा. गौरतलब है कि दिल्ली में कोरोना का प्रकोप एक बार फिर तेजी से बढ़ गया है, इसी कारण जिला प्रशासन ने यह सावधानियां बरतने का निर्देश दिया है.

ये भी पढ़ें.

प्रयागराज: आस्था और श्रद्धा के साथ मनाई जा रही है हनुमान जयंती, लेटे हुये बजरंग बली की प्रतिमा का भव्य श्रंगार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऐसे लोगों पर मुकदमा...' शस्त्र लाइसेंस मामले पर बोले अफजाल अंसारी
'ऐसे लोगों पर मुकदमा...' शस्त्र लाइसेंस मामले पर बोले अफजाल अंसारी
स्वतंत्रता दिवस पर CM योगी-अखिलेश ने दी बधाई, अमर बलिदानियों को किया याद
स्वतंत्रता दिवस पर CM योगी-अखिलेश ने दी बधाई, अमर बलिदानियों को किया याद
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर गड्ढे, HC ने NHAI और सरकार से मांगा जवाब
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर गड्ढे, HC ने NHAI और सरकार से मांगा जवाब
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget