एक्सप्लोरर

आगरा में कोरोना संक्रमित मरीज की मौत....जिले में छह नये पॉजिटिव केस...संख्या 148 हुई

आगरा में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढती जा रही है। हालात सुधरते नहीं दिख रहे हैं। हालांकि प्रशासन ने हॉट स्पॉट इलाकों की स्क्रीनिंग तेजी से बढ़ा दी है।

आगरा, एबीपी गंगा। ताजनगरी में कोरोना संक्रमण का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार देर रात एसएन अस्पताल में भर्ती एक व्‍यक्ति की मौत के चलते आगरा में अब कोरोना से मृतकों की संख्‍या चार पहुंच गई है। वहीं मंगलवार शाम को आई रिपोर्ट के मुताबिक छह नए संक्रमित पाए गए हैं। इस तरह आगरा में अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्‍या 148 पर पहुंच गई है। जिला प्रशासन ने आज से शहर के कई हॉट स्‍पॉट इलाकों में मैसिव स्‍क्रीनिंग कराई है। घर-घर जाकर लोगों की जांच की जा रही है। वहीं लॉक डाउन के दूसरे चरण के शुरू होने के साथ ही पुलिस ने भी सख्‍ती बढ़ा दी है।

मंगलवार रात करीब 10.45 बजे खबर आई है कि एसएन मेडिकल कॉलेज के आइसीयू में इलाज करा रहे सिकंदरा क्षेत्र के शास्‍त्रीपुरम् इलाके में रहने वाले 57 वर्षीय व्‍यक्ति की मौत हो गई है। हालांकि इन्‍हें किसी अन्‍य बीमारी के चलते भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान ही इन्‍हें कोरोना का संक्रमण हुआ। अब आगरा में कोरोना संक्रमण से मृतकों की संख्‍या चार हो गयी है। इससे पहले आगरा में तीन महिलाओं की मृत्‍यु हो चुकी है।

इधर केजीएमयू ,लखनऊ से मंगलवार शाम जारी हुई रिपोर्ट में छह नए लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है। जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि इनका इलाज कराया जा रहा है। साथ ही इनसे जुड़े लोगों की भी स्‍क्रीनिंग कराई जा रही है। अब तक आगरा में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 148 पहुंच गई है। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में इसके संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन अतिरिक्‍त बैड और वेंटीलेंटर्स की भी व्‍यवस्‍था में जुटा है।

उधर तब्‍लीगी मरकज से लौटे जमातियों में भी संक्रमितों की संख्‍या बढ़कर 70 हो चुकी है। इसके बाद अब कोरोना संक्रमण फैलाने का बड़ा केंद्र बन चुके भगवान टॉकीज के पास हाईवे पर स्थित पारस हॉस्पिटल से संबंधित मामले भी 23 पर पहुंच गए हैं। यहां से मंगलवार को क्‍वारंटीन किए गए लोगों को स्‍वास्‍थ्‍य विभाग और पुलिस की निगरानी के बीच एक मैरिज होम में बनाए गए क्‍वारंटाइन सेंटर में शिफ्ट कराया गया है। वहीं फतेहपुर सीकरी में संक्रमित 14 हैं। घटिया स्थित चिकित्‍सक से संबंधित मामले पांच हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में BJP की नई टीम फेल, मंत्री-विधायकों की फौज भी नहीं दिला सकी जीत
वाराणसी में BJP की नई टीम फेल, मंत्री-विधायकों की फौज भी नहीं दिला सकी जीत
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
मुलायम यादव को अखिलेश से ज्यादा मिलते थे मुस्लिम वोट? पंकज चौधरी के बयान से हलचल
मुलायम यादव को अखिलेश से ज्यादा मिलते थे मुस्लिम वोट? पंकज चौधरी के बयान से हलचल
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget