एक्सप्लोरर

यूपी: झांसी जिला कारागार में कोरोना विस्फोट, 120 कैदी संक्रमित मिले, जेल प्रशासन में हड़कंप

यूपी में कोरोना संक्रमण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. झांसी में गुरुवार को जिला कारागार में 120 कैदी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए. इसकी जानकारी मिलते ही लखनऊ से आला अधिकारी झांसी पहुंचे हैं और जेल का निरिक्षण कर रहे हैं.

झांसी: उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण बेहद तेजी से फैल रहा है. झांसी में जिला कारागार में गुरुवार को कोरोना संक्रमण का विस्फोट हुआ है. यहां 120 कैदी संक्रमित पाये गये हैं. सात अन्य कैदियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है. इतनी बड़ी संख्या संक्रमित मरीज मिलने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया. इसकी जानकारी मिलते ही लखनऊ से डीआईजी जेल वेद प्रकाश त्रिपाठी ने झांसी पहुंच कर जेल का निरीक्षण किया.

जेल परिसर के किया जा रहा है सेनेटाइज

जेल के पूरे परिसर को अंदर और बाहर से सेनेटाइज किया जा रहा है. बड़ी संख्या में कैदियों के संक्रमित पाये जाने की बाद जेल प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है. जेल के अंदर ही कई कैदियों की जांच भी की जा रही है, जबकि संक्रमितों को कोविड अस्पताल शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है. बड़ी संख्या में कैदियों के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना पर लखनऊ में भी जेल विभाग के आला अधिकारी सक्रिय हो गए हैं. फिलहाल जिला प्रशासन की टीम के साथ स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी जेल के अन्दर कर निरीक्षण कर रहे हैं.

350 मरीजों का किया था परीक्षण

झांसी के जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने बताया कि जिला जेल में सुबह से ही नगर निगम द्वारा सेनेटाइजेशन का काम किया जा रहा है. जिलाधिकारी ने कहा कि शहर के वृद्धा आश्रमों के बाद जिला कारागार में टेस्टिंग की गई थी. उन्होंने कहा कि 350 की टेस्टिंग में 127 पॉजिटिव पाए गए. वहीं, 7 नेगेटिव हो गए. यहां कुछ डॉक्टरों को तैनात किया गया है. फिलहाल 120 पॉजिटिव हैं.

इन सभी संक्रमित कैदियों में खास बात ये है कि सभी एसिंप्टोमेटिक हैं.

जेल में बना एल-1 कोविड अस्पताल

झांसी जिला कारागार में 120 कैदियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जेल की एक बैरक को एल-1कोविड अस्पताल में तब्दील कर दिया गया है. इसी में सभी संक्रमित कैदियों को रखा जाएगा.

ये भी पढ़ें.

यूपी: इलाज न मिलने पर अस्पताल से डिस्चार्ज के लिए कहा तो कर्मचारियों ने तीमारदारों की कर दी पिटाई

यूपी में रोजाना होंगे 50 हजार रैपिड एंटीजन टेस्ट, सीएम योगी ने दिया निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: खोड़ा में जल्लाद बना पति! पत्नी और बेटी का कत्ल, मासूम पर भी हमला
गाजियाबाद: खोड़ा में जल्लाद बना पति! पत्नी और बेटी का कत्ल, मासूम पर भी हमला
रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन
लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget