एक्सप्लोरर

औरैया में बस खड़ी करने के विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक को मारी गोली;मौत

औरैया में बस खड़ी करने के विवाद ने खूनी रूप ने लिया। जहां एक युवक को दूसरे पक्ष ने गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

औरैया, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश में अपराधियों में पुलिस का भय अब बिल्कुल ही दिखाई नहीं दे रहा है। अपराधी बेखौफ होकर पुलिस की नाक के नीचे घटनाओं को अंदाम देकर फरार हो जा रहे हैं। पुलिस केवल जांच की बात और जल्द ही गिरफ्तारी की बात करते हुए पल्ला झाड़ती नजर आती हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला देखने को मिला है उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में।
औरैया जिले के सदर कोतवाली के नेशनल हाईवे ओवर ब्रिज के नीचे जालौन चौराहे पर  टूर एंड ट्रेवल्स के बस के विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया। ये विवाद इतना बढ़ गया है एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक राम प्रमोद को गोली मार दी और उसे मरता हुआ छोड़ भाग निकला। इस घटना को भीड़-भाड़ बाले नेशनल हाईवे के ओवर ब्रिज के जालौन चौराहे के पास अंजाम दिया गया।
पूरा मामला क्या है?
नेशनल हाइवे पर टूर एंड ट्रबल्स की बस लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में कराया गया। युवक की हालत नाजुक देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया है।
मामला उस वक्त का है, जब औरैया के भीड़-भाड़ वाले नेशनल हाईवे के ओवर ब्रिज के नीचे जालौन चौराहे के पास बस लगाने को लेकर आम्रपाली ट्रेवल्स का एजेंट राम प्रमोद का श्रवण चौबे और उसके साथी  राजोल दीक्षित से दो दिन पहले विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि शनिवार रात करीब 8 बजे के बाद मोटरसाइकिल से आए श्रवण एवं राजोल ने राम प्रमोद के गोली मार दी। गोली लगने से राम प्रमोद जमीन पर गिरकर तड़पने लगा।
जालौन चौराहा ओवर ब्रिज के नीचे गोली की आवाज सुनकर लोगों में अफरातफरी मच गई। लोग जब तक दौड़कर घटनास्थल पहुंचते, दोनों अपराधी घटना को अंजाम देकर वहां से भाग निकले। लोगों ने राम प्रमोद  को उठाकर जिला अस्पताल भर्ती कराया, जहां उस की हालत गंभीर  बनी हुई थी। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने राम प्रमोद को सैफई  मिनी पीजीआई रेफर कर दिया। जहां उसने दम तोड़ दिया।
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी और पुलिस के आला अधिकारी जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी की बात कह रहे हैं । औरेया के सीओ सुरेंद्र यादव ने बताया कि राम प्रमोद की मौत हो गई, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोरस्मार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अल्लाह के अलावा किसी की इबादत...', वंदे मातरम विवाद पर बोले इमरान मसूद
'अल्लाह के अलावा किसी की इबादत...', वंदे मातरम विवाद पर बोले इमरान मसूद
चारपाई से उठा ले गए कुत्ते, डेढ़ साल के मासूम को 14 जगह नोचा
चारपाई से उठा ले गए कुत्ते, डेढ़ साल के मासूम को 14 जगह नोचा
बीमार बच्चे के साथ जनता दर्शन में पहुंची मां, CM योगी ने की आर्थिक मदद
बीमार बच्चे के साथ जनता दर्शन में पहुंची मां, CM योगी ने की आर्थिक मदद
कैराना सीट पर में मुस्लिम वोटर्स की भूमिका अहम, 2027 के चुनाव में तय करेंगे हार-जीत
कैराना सीट पर में मुस्लिम वोटर्स की भूमिका अहम, 2027 के चुनाव में तय करेंगे हार-जीत

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget