एक्सप्लोरर

UP News: राम मंदिर उद्घाटन के बीच सपा दफ्तर के बाहर लगे विवादित पोस्टर, श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर पर की ये मांग

Akhilesh Yadav News: लखनऊ में समाजवादी पार्टी के दफ़्तर के सामने श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पक्षकार मनीष यादव ने पोस्टर लगाए हैं, जिसमें अखिलेश यादव से मंदिर को लेकर आंदोलन की मांग की गई है.

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में प्रभु रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान का आज दूसरा दिन हैं. 22 जनवरी तक राम मंदिर के विभिन्न विधि विधान किए जाएंगे, जिसके बाद मंदिर को भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा. इस बीच प्रदेश की सियासत में अब श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर पर भी सियासत तेज हो गई है. लखनऊ में समाजवादी पार्टी के दफ़्तर के सामने विवादित पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें उनसे श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर मंदिर बनाने के लिए आंदोलन से जुड़ने को कहा गया है. 

लखनऊ स्थित सपा दफ़्तर के सामने ये श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर को लेकर होर्डिंग लगाया गया है. ये होर्डिंग श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पक्षकार मनीष यादव ने सपा दफ़्तर के सामने लगाया है, जिसके ज़रिए मनीष यादव ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को कृष्ण मंदिर के मुद्दे पर घेरने की कोशिश की और उनसे मथुरा में मंदिर बनाने के पक्ष में आंदोलन करने की मांग की.

सपा दफ़्तर के बाहर लगा पोस्टर
इस पोस्टर में श्रीकृष्ण जन्मभूमि से सटी शाही ईदगाह मस्जिद की तस्वीरें हैं, जिसमें ऊपर की ओर लिखा है, 'लोकतंत्र की शान देखो.. कब्जे में श्रीकृष्ण जन्मस्थान..' इसके आधे हिस्से में मनीष यादव ने सवाल किया है कि प्रभु श्रीराम जन्मस्थान में विराजमान होने जा रहे हैं..प्रभु श्रीकृष्ण (मूल) जन्मस्थान पर कब विराजमान होंगे.

अखिलेश यादव से पूछा सवाल
मनीष यादव ने आगे पोस्टर में लिखा है, धर्म के नायक भगवान श्री कृष्ण का भव्य और दिव्य मंदिर मथुरा में वास्तविक गर्भगृह पर बने इस आंदोलन में अपना सहयोग दें. यादव समाज के नायक अपना पक्ष स्पष्ट करने के लिए श्रीकृष्ण जन्मस्थान प्रकरण पर खुला पत्र लिखकर यादव समाज को जवाब दें. होर्डिंग के नीचे की ओर उन्होंने अपने बारे में बताया हैं. 

मनीष यादव ने पोस्टर ऐसे समय में लगाया है जब राम मंदिर को लेकर भी कई तरह की सियासत देखने को मिल रही हैं. कई विपक्षी दलों ने राम मंदिर समारोह में शामिल होने से इनकार कर दिया है जबकि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव साफ कर चुके हैं वो रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे. उन्हें ट्रस्ट का न्योता भी मिल चुका है. 

राहुल गांधी की यात्रा के बीच सपा ने किया PDA यात्रा का एलान, कांग्रेस पर बोले अखिलेश - हमें वो नहीं बुलाते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में कटौती के आरोपों के बीच योगी सरकार का दावा- बिजली व्यवस्था सुचारु
यूपी में कटौती के आरोपों के बीच योगी सरकार का दावा- बिजली व्यवस्था सुचारु
2500 से अधिक पदों पर भर्ती, 8वीं पास से लेकर बीटेक और एमबीए अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका
2500 से अधिक पदों पर भर्ती, 8वीं पास से लेकर बीटेक और एमबीए अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पैतृक भूमि को वैश्विक मानचित्र पर मिलेगी विशिष्ट पहचान
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पैतृक भूमि को वैश्विक मानचित्र पर मिलेगी विशिष्ट पहचान
मिशन कर्मयोगी प्रशिक्षण में योगी सरकार की रफ्तार तेज, 5.41 लाख से अधिक कार्मिकों ने पूरे किए चार से अधिक कोर्स
मिशन कर्मयोगी प्रशिक्षण में योगी सरकार की रफ्तार तेज, 5.41 लाख से अधिक कार्मिकों ने पूरे किए चार से अधिक कोर्स

वीडियोज

Heat Wave Alert:बेजुबानों पर गर्मी का कहर, जू का मेगा कूलिंग प्लान! | Summer
Sansani | Crime News | Twisha Murder Case: वीडियो में कैद ट्विशा की बेफिक्र कहानी | Bhopal
Janhit | Twisha Murder Case: ट्विशा के साथ क्या हुआ? 'वकील' पति, 'जज' सास बच जाएंगे? | Bhopal
UP Electricity Crisis: गर्मी के टॉर्चर और बिजली संकट ने बढ़ाया 'सियासी करंट'! | CM Yogi
Shastrarth With Chitra Tripathi: 'धर्म' का 'खेला'..कब तक सजेगा सत्ता का 'मेला'? | EID | Qurbani

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिंदू-मुस्लिम नहीं, अमीरी-गरीबी के मुद्दे पर होगी असली लड़ाई', कांग्रेस बैठक में बोले राहुल गांधी
हिंदू-मुस्लिम नहीं, अमीरी-गरीबी के मुद्दे पर होगी असली लड़ाई', कांग्रेस बैठक में बोले राहुल गांधी
उत्तराखंड में 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, आशीष चौहान बने देहरादून के नए DM
उत्तराखंड में 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, आशीष चौहान बने देहरादून के नए DM
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
'है जवानी तो इश्क होना है' के ट्रेलर लॉन्च में रो पड़े डेविड धवन, बेटे वरुण के लिए कही दिल छू लेने वाली बात
'है जवानी तो इश्क होना है' के ट्रेलर लॉन्च में रो पड़े डेविड धवन, बेटे वरुण के लिए कही दिल छू लेने वाली बात
Delhi Gymkhana Club: दिल्ली के जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
दिल्ली के जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा और दिल्ली में सबसे कम, जानें हर राज्य में क्यों अलग है रेट
हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा और दिल्ली में सबसे कम, जानें हर राज्य में क्यों अलग है रेट
जिद और जल्दबाजी से मची चीख पुकार! क्रॉसिंग पर ट्रक से टकराई ट्रेन, VIDEO देख कांप जाएंगे
जिद और जल्दबाजी से मची चीख पुकार! क्रॉसिंग पर ट्रक से टकराई ट्रेन, VIDEO देख कांप जाएंगे
CBSE Fake Notice: CBSE ने वायरल नोटिस को बताया फर्जी, 12वीं स्कैन कॉपी और री-चेकिंग प्रक्रिया जारी
CBSE ने वायरल नोटिस को बताया फर्जी, 12वीं स्कैन कॉपी और री-चेकिंग प्रक्रिया जारी
Embed widget