एक्सप्लोरर

गाजियाबाद श्मशान घाट हादसा: मुख्य आरोपी ठेकेदार अजय त्यागी गिरफ्तार, 25 हजार का इनाम था घोषित

रविवार को मुरादनगर की श्मशान घाट का लेंटर गिरने से 25 लोगों की मौत हो गई थी. हादसे के बाद श्मशान घाट के निर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग करने की बात सामने आई है.

गाजियाबाद: मुरादनगर श्मशान घाट का निर्माण करने वाला ठेकेदार अजय त्यागी अब पुलिस की गिरफ्त में है. सोमवार देर रात उसे गाजियाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया. मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा सकता है. दरअसल, रविवार को मुरादनगर की श्मशान घाट का लेंटर गिरने से 25 लोगों की मौत हो गई थी. हादसे के बाद श्मशान घाट के निर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग करने की बात सामने आई है. मुरादनगर श्मशान हादसे के बाद से अजय त्यागी फरार चल रहा था और पुलिस ने उसपर 25 हजार का इनाम घोषित किया था.

श्मशान घाट की गैलरी का निर्माण लगभग 2 महीने पहले ही पूरा हुआ था और लेंटर 15 दिन पहले ही खुला था. इसके लिए 55 लाख रुपये का ठेका दिया गया था. जिस तरह की निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया गया, उस पर मौके पर आई एनडीआरएफ की टीम ने भी सवाल भी उठाए हैं. इस मामले में गाजियाबाद पुलिस ने मुरादनगर थाने में एफआईआर दर्ज करने के बाद नगर पालिका के 3 अधिकारियों, ईओ निहारिका सिंह, जेई सीपी सिंह और सुपरवाइजर आशीष सिंह को गिरफ्तार कर लिया है.

राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और हादसे में घायल लोगों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी हादसे पर दुख जताया.

मुरादनगर की घटना से मुख्यमंत्री योगी बेहद नाराज मुरादनगर में श्मशान घाट की छत गिरने से 25 लोगों की मौत की घटना से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अफसरों से बेहद नाराज हैं. मुख्यमंत्री योगी ने मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं. कमिश्नर और गाजियाबाद के डीएम समेत कई बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है.

मुरादनगर की घटना से व्यथित और नाराज मुख्यमंत्री सोमवार को अधिकारियों पर जम कर बरसे. घटना को अफसरों की गंभीर लापरवाही करार देते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इस तरह की लापरवाही अक्षम्य है. ऐसे अपराध करने वाले अफसरों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी. योगी ने कहा कि हर मंडलीय समीक्षा बैठकों में अफसरों को साफ तौर पर यह निर्देश दिया गया था कि जिलों में हो रहे 50 लाख से अधिक की लागत के निर्माण कार्यो की गुणवत्ता की जांच टास्क फोर्स गठित कर हर हाल में करवा ली जाए. मुरादनगर की घटना अफसरों की लापरवाही का परिणाम है.

ये भी पढ़ें- आगरा: ताजमहल परिसर में भगवा झंडा लहराने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार, वीडियो हुआ था वायरल

यूपी: कोरोना वैक्सीन के ड्राई रन के लिये सरकार ने कमर कसी, इस तरह होगा वैक्सीनेशन प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का तंज, 'बदहाली भरा कानपुर आज, यहां हर पद पर भाजपा'
अखिलेश यादव का तंज, 'बदहाली भरा कानपुर आज, यहां हर पद पर भाजपा'
देहरादून: सास-बहू की जोड़ी की अलग पहचान, हुनर से बनीं आत्मनिर्भर
देहरादून: सास-बहू की जोड़ी की अलग पहचान, हुनर से बनीं आत्मनिर्भर
बस्ती: बेटा अधिकारी बना तो पिता ने हाथी पर निकाला जुलूस
बस्ती: बेटा अधिकारी बना तो पिता ने हाथी पर निकाला जुलूस
रामपुर: बजरंग दल नेता का शव पेड़ से लटका मिला, आरोपी गिरफ्तार
रामपुर: बजरंग दल नेता का शव पेड़ से लटका मिला, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget