एक्सप्लोरर

यूपी: कोरोना वैक्सीन के ड्राई रन के लिये सरकार ने कमर कसी, इस तरह होगा वैक्सीनेशन प्लान

यूपी में कोरोना वैक्सीन के ड्राई रन के लिये तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. किस तरह वैक्सीन दिया जाएगा और कोल्ड चेन को मेंटेन करते हुये दवा सेंटर तक कैसे पहुंचेगी. पढ़ें सरकार का पूरा प्लान.

लखनऊ: कोरोना वैक्सीन आने से पहले उत्तर प्रदेश में 5 जनवरी को एक बार फिर से ड्राई रन होगा. इस बार प्रदेश के सभी 75 जिलों में ड्राई रन किया जाएगा. राजधानी लखनऊ में 12 जगह जबकि बाकी 74 जिलों में 6-6 जगह ड्राई रन होगा. सीएम योगी ने अपने आवास पर कोविड-19 को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की. इसमें ड्राई रन से लेकर एक्चुअल वैक्सीनेशन तक की तैयारियों पर चर्चा की गई.

डीएम ने बताया प्लान

ड्राई रन से पहले सोमवार को डीएम अभिषेक प्रकाश ने सभी संबंधित विभाग के लोगों साथ वर्कशॉप की. 2 जनवरी को हुए पहले ड्राई रन की कमियों पर बात करते हुए इस बार उन्हें दूर करने के लिए कहा. मुख्य फोकस विभिन्न विभागों के बीच समन्वय पर रहा. डीएम अभिषेक प्रकाश ने कहा कि पहला ड्राई रन लखनऊ में छह जगह हुआ था, लेकिन इस बार 12 असप्ताल और CHC में ड्राई रन होगा. हर यूनिट पर छह लोगों की एक टीम होगी. इसमे पुलिस प्रशासन, आशा, एएनएम, स्टाफ नर्स, संबंधित संस्था के लोग होंगे. डीएम ने वर्कशॉप के दौरान ड्राई रन के साथ ही असल वैक्सीनशन की तैयारियों पर भी बात की. लखनऊ में वैक्सीनशन के लिए कुल 63 केंद्र बनाये गए हैं. इनमे सरकारी और निजी अस्पताल व CHC शामिल हैं. इसके अलावा सात रिज़र्व प्वाइंट भी बनाये गए हैं, जिससे जरूरत पर संख्या बढ़ाई जा सके. प्रत्येक टीम प्रतिदिन 100 लोगों का वैक्सीनशन करेगी. रिजर्व स्टाफ की भी ट्रेनिंग लगाई गयी है. लखनऊ में वैक्सीन स्टोरेज के लिए मास्टर बेस के अलावा 13 अन्य पॉइंट सब सेन्टर बनाये गए हैं.

पहले चरण में 9 लाख स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन

असल वैक्सीनशन की बात करें तो पहले चरण में करीब 9 लाख स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना की वैक्सीन लगेगी. इनमे लगभग 51 हजार स्वास्थ्य कर्मी लखनऊ में हैं. प्रदेश में पहले चरण में 9 लाख हेल्थ वर्कर्स और दूसरे चरण में लगभग 20 लाख फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगेगी.

तीसरे चरण में 50 साल से अधिक उम्र के लोगों और अन्य गंभीर बीमारी वालों को वैक्सीन लगाई जाएगी. इस चरण में शामिल लोगों की अनुमानित संख्या 3.5 करोड़ है. दूसरे और तीसरे चरण के लाभार्थियों का डेटा अभी अपडेट हो रहा है. प्रदेश में कुल 18 स्टेट कोल्ड स्टोरेज सेन्टर बनाये गए हैं, जहां से जिलों में वैक्सीन जाएगी.

पुलिस सुरक्षा में पहुंचेगी वैक्सीन

8 से 12 घंटे में किसी भी जिले में वैक्सीन पहुंचेगी. कोल्ड चेन प्वाइंट्स से सेशन साइट तक वैक्सीन को पुलिस सुरक्षा में ले जाया जायेगा. लखनऊ में पहले चरण में लगभग 51,000 हेल्थ वर्कर को वैक्सीन दी जाएगी.

लखनऊ की तैयारी

लखनऊ में दूसरे चरण में लगभग 1 लाख, 20 हज़ार का वैक्सीनेशन होगा. कुल 510 टीकाकरण सेशन होंगे और 40 स्थानों पर कोल्ड चेन प्वाइंट्स बनाये गये हैं. प्रतिदिन एक टीकाकरण टीम लगभग 100 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाएगी.

प्रतिदिन लगभग 170 से 180 टीकाकरण सेशन होंगे. इसमें प्रतिदिन 340 से 360 तक टीकाकरण टीमें कार्य करेंगी. 3 दिन में सभी को वैक्सीन लगाई जाएगी, जो छूट जाएंगे उन्हें चौथे दिन वैक्सीन लगेगी.

हफ्ते में दो दिन वैक्सीनशन होगा, इस हिसाब से 2 हफ्ते में पहले चरण की वैक्सीन लगेगी. कोविड वैक्सीनशन को लेकर सीएमओ से माइक्रो प्लान मांगा गया है.  इसके अलावा प्रत्येक टीकाकरण केन्द्र पर बुलाये जाने वाले लाभार्थियों की सूची तत्काल तैयार कर केंद्रों पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं.

टीकाकरण आदेश प्राप्त होते ही सम्बन्धित व्यक्तियों को समय से सूचित करने की योजना बनाने के निर्देश भी दिये गये हैं. पुलिस, होमगार्ड्स, सिविल डिफेन्स, डिजास्टर प्रबन्धन विभाग, कारागार आदि के फ्रंटलाइन वर्कर्स की निर्धारित प्रारूप पर एक्सल में सूचना तैयार कराने के निर्देश हैं.

5 जनवरी को प्रदेश भर में होगा कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन

लखनऊ में एसजीपीजीआई, केजीएमयू, आरएमएल अस्पताल, सहारा हॉस्पिटल, मेदांता हॉस्पिटल, लोकबंधु राज नारायण संयुक्त चिकित्सालय, राम सागर मिश्रा चिकित्सालय, एरा मेडिकल कालेज, सीएचसी, इन्दिरा नगर, सीएचसी काकोरी, सीएचसी मलिहाबाद, सीएचसी माल में ड्राई रन होगा.

सुबह 10 बजे से 02 सेशन में टीकाकरण का ड्राइ रन किया जायेगा. ड्राइ रन की टीमों में पुलिस, होमगार्ड के अलावा चिकित्सा विभाग के वैक्सीनेटर, आशा तथा आंगनबाड़ी की टीमें रहेंगी.

रिजर्व टीम भी की जाएंगी तैयार

कोविड वैक्सीनशन के लिए स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम में बनेगा 24 घंटे चलने वाला अलग सेगमेंट. ड्राइ रन और वास्तविक टीकाकरण के समय वैक्सीन को पुलिस सुरक्षा में कोल्ड स्टोरेज केन्द्र से फैसिलिटी तक लाया जायेगा. माइक्रोप्लान तैयार कर चुनाव के पैटर्न पर ही टीकाकरण टीमें, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मैजिस्ट्रेट एवं प्रभारी अधिकारीगण की तैनाती के निर्देश दिये गये हैं.

ये भी पढ़ें.

श्मशान घाट हादसा: पीड़ित परिवारों ने NH-58 पर किया प्रदर्शन, 15 लाख का मुआवज़ा और सरकारी नौकरी की रखी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में जनशिकायतों के निस्तारण पर लापरवाही, 10 थानेदारों पर एक्शन लेंगे DGP
UP में जनशिकायतों के निस्तारण पर लापरवाही, 10 थानेदारों पर एक्शन लेंगे DGP
आगरा मतगणना केंद्र पर बवाल से भड़के अखिलेश, बोले- 'सपा प्रत्याशी से ऐसा बर्ताव कहां तक जायज?'
आगरा मतगणना केंद्र पर बवाल से भड़के अखिलेश, बोले- 'सपा प्रत्याशी से ऐसा बर्ताव कहां तक जायज?'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Bihar MLC Election Results: एमएलसी चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
बिहार विधान परिषद चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget