एक्सप्लोरर

'PM मोदी की नसीहत को धर्म से जोड़ना गलत, कई हिंदू भी पैदा करते हैं ज्यादा बच्चे'

जनसंख्या नियंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नसीहत पर विपक्षी दलों द्वारा उठाए गए सवाल पर बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि पीएम की नसीहत को धर्म से जोड़ना गलत है, कई हिंदू भी ज्यादा बच्चे पैदा करते हैं।

प्रयागराज, मोहम्मद मोईन। बीजेपी सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नसीहत पर सवाल उठाने वाले विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी की नसीहत समूचे देश के लिए है, न की किसी धर्म या वर्ग विशेष के लिए। उनके मुताबिक, पढ़े -लिखे और जागरूक मुसलमान खुद ही परिवार नियोजन को महत्व देते हैं, जबकि कुछ हिंदू परिवारों में भी ढेरों बच्चे देखने को मिल जाते हैं।

प्रयागराज से बीजेपी की सांसद रीता जोशी का कहना है कि बढ़ती जनसंख्या देश की बड़ी समस्याओं में से एक है, इसलिए पीएम मोदी ने लोगों से इसे दूर करने में मदद करने की अपील की है। उनके मुताबिक, मोदी सरकार जनसंख्या नियंत्रण के मुद्दे पर सिर्फ अपील ही कर रही है और सरकार का ज्यादा बच्चे पैदा करने पर प्रतिबंध लगाने और कानून बनाने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने विपक्षी पार्टियों से इस मुद्दे पर राजनीति से बाज आने को कहा है।

PM मोदी की नसीहत को धर्म से जोड़ना गलत, कई हिंदू भी पैदा करते हैं ज्यादा बच्चे

आजम खान का रिसोर्ट तोड़े जाने पर बोलीं

वहीं, यूपी के रामपुर में  समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान का रिसोर्ट तोड़े जाने के मामले में रीता बहुगुणा जोशी ने कहा है कि सरकारी अमला कानून के मुताबिक अपना काम कर रहा है। किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं हो रहा है। आजम खान नेता व सांसद हैं, तो इस नाते उन्हें कुछ भी मनमानी या गलत करने की छूट नहीं मिल सकती है। इतना ही नहीं, उनके खिलाफ सरकार ने सीधे तौर पर कोई कदम नहीं उठाया है, बल्कि रामपुर के तमाम लोग खुद ही उनके खिलाफ शिकायतें दर्ज करा रहे हैं। जिस पर कानून अपना काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि आजम खान द्वारा सियासी बदले की भावना से कार्रवाई का आरोप पूरी तरह गलत है।

यह भी पढ़ें:

हिंदू घरों में भी कई बच्चे पैदा किए जाते हैं: रीता बहुगुणा जोशी

जानें बच्चों से क्या बोले पीएम नरेंद्र मोदी ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget