एक्सप्लोरर

Lucknow News: राहुल गांधी की सजा को लेकर कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन, पुतला फूंककर जताया विरोध

Rahul Gandhi News: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता सड़क पर संघर्ष करेगा, आवाज दबने नहीं देगा परिणाम जो भी हो, जेल जाएंगे, लाठी खाएंगे.

Lucknow Congress Protest: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को कोर्ट से सजा मिलने के विरोध में आज गुरुवार (23 मार्च) को कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में बड़ा प्रदर्शन किया. कांग्रेसियों ने हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा के सामने बैठकर प्रदर्शन किया, लेकिन जैसे ही ये लोग पार्टी मुख्यालय से निकले तो भारी संख्या में पहुंचे पुलिस बल ने इन लोगों को रोक दिया. वहीं बेरिकेटिंग लगाकर पूरा रास्ता ब्लॉक कर दिया. इसके बाद ये लोग सड़क पर ही धरने पर बैठ गए. कांग्रेसियों ने पार्टी कार्यालय के सामने पुतला फूंककर विरोध जताया. इसके बाद पुलिस ने इन सभी को हिरासत में लेकर हटाया.

इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि 1980 में भी एक बार संघ ने फैसला लिया था इंदिरा गांधी को गिरफ्तार करने का और नतीजा क्या हुआ. इस देश की जनता ने आवाज लगाई आधी रोटी खाएंगे इंदिरा जी को लाएंगे. न्यायालय का हम सम्मान करते हैं लेकिन एक व्यक्ति को दबाने के लिए पूरा तंत्र लगा हुआ है. सरकार, ईडी, सीबीआई और जितने भी तंत्र है, सिर्फ इसलिए क्योंकि वह अडानी के मुद्दे पर लड़ रहे. जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा है एसबीआई और एलआईसी में, एक व्यक्ति कैसे 609 नंबर से एक नंबर पर आ गया इसकी बात कर रहे हैं. इसलिए उनके साथ ज्यादती हो रही.

अजय कुमार लल्लू ने कहा कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता सड़क पर संघर्ष करेगा, आवाज दबने नहीं देगा परिणाम जो भी हो. जेल जाएंगे, लाठी खाएंगे लेकिन राहुल गांधी के साथ कल भी खड़े थे, आज भी है और कल भी रहेंगे. हमारे खिलाफ भी फैसला आया, सरकार से सवाल पूछना गलत है क्या. 2600 करोड़ का घोटाला हुआ सरकार ने भी माना था सीबीआई ने चार्जशीट किया. बिजली विभाग के कर्मचारियों की भविष्य निधि का मामला था. हमने उठाया था तो उसमें हुआ क्या, मेरे खिलाफ सजा का प्रावधान किया गया. हम उच्च न्यायालय में जाएंगे और हमें उम्मीद है न्याय मिलेगा. हम कोर्ट के फैसले पर नहीं सरकार की मशीनरी पर सवाल उठा रहे, सरकार की व्यवस्था पर सवाल उठा रहे.

न्यायपालिका को कमजोर मत करिए

वहीं क्षेत्रीय अध्यक्ष नकुल दुबे ने कहा कि लोकतंत्र की कितनी हत्या हम बर्दाश्त कर ले? जो वह चाहेंगे कोर्ट फैसला करेगी, जो वह चाहेंगे अधिकारी करेंगे. राहुल गांधी चुनाव जीत कर आए हैं. अगर लोकतंत्र को खत्म कर देना है, सब कुछ अपने हाथ में ले ले तो बोल दें कि जब तक यह लोग जीवित रहेंगे प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री रहेंगे और हम सब बैठकर गुलामों की तरह जिंदगी जिएंगे. हमारा कहना है कि न्यायपालिका को इस तरह से कमजोर मत करिए. आज चीफ जस्टिस भी बार-बार कह रहे, पूरा देश कह रहा. मैं खुद एक अधिवक्ता हूं और बहुत हैरान भी हूं यह फैसला सुनकर. यह 2 साल की सजा इसलिए क्योंकि 2 साल में यह डिसक्वालीफाई हो जाएंगे. कभी यह लोग आप का तमाशा बना रहे, कभी किसी और का. कोर्ट का फैसला क्यों हुआ यह सभी लोग जानते हैं.

राहुल गांधी ना कभी डरा है ना डरेगा

इसके साथ ही कांग्रेस पदाधिकारी शिव पांडेय ने कहा कि डरो मत कि हमारी राजनीति है. कोर्ट के फैसले को हम मानते हैं, लेकिन आगे कोर्ट में ही इस लड़ाई को जारी रखेंगे. लेकिन हम यह कहना चाहते हैं कि राहुल गांधी ना कभी डरा है ना डरेगा. कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष प्रमोद पांडे ने कहा की हम गांधी प्रतिमा पर रामधुन गाना चाहते थे लेकिन यहां पर पुलिस वह भी नहीं करने दे रही सरकार के इशारे पर. कांग्रेस दिखा देना चाहती है कि राहुल गांधी अकेले नहीं है, अगर राहुल गांधी जेल जाएंगे, उन पर आंच आएगी तो हम भी उनके साथ जाएंगे.

Rahul Gandhi News: राहुल गांधी को मिला अखिलेश यादव का साथ, कहा- विपक्ष की ताकत से डर गई बीजेपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर में बढ़ी सियासी गतिविधियां, ओवैसी-अखिलेश के बाद अब अनुप्रिया पटेल दिखाएंगी ताकत
रामपुर में बढ़ी सियासी गतिविधियां, ओवैसी-अखिलेश के बाद अब अनुप्रिया पटेल दिखाएंगी ताकत
राहुल गांधी की बढ़ेंगी मुश्किल या मिलेगी राहत? 26 अक्टूबर को आएगा फैसला!
राहुल गांधी की बढ़ेंगी मुश्किल या मिलेगी राहत? 26 अक्टूबर को आएगा फैसला!
उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में भूकंप से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 3.7 तीव्रता
उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में भूकंप से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 3.7 तीव्रता
UP चुनाव: कांग्रेस के 200 सीटों वाले पोस्टर पर अखिलेश बोले- गठबंधन से पेट में...
UP चुनाव: कांग्रेस के 200 सीटों वाले पोस्टर पर अखिलेश बोले- गठबंधन से पेट में...

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ, पाक को चेतावनी!
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
Embed widget