एक्सप्लोरर

इलाहाबाद सीट पर 40 साल बाद जीती कांग्रेस, अमिताभ बच्चन के रिकॉर्ड तोड़ जीत की आई याद

Allahabad Lok Sabha Seat: यूपी की इलाहाबाद सीट पर कांग्रेस ने 40 साल बाद जीत हासिल की है. जिसके बाद ये सीट सुर्खियों में आ गई है. यहां से कांग्रेस उज्जवल रमण ने जीत दर्ज की.

Allahabad Lok Sabha Seat: उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव में जहां समाजवादी पार्टी ने 37 सीटें जीतकर शानदार प्रदर्शन किया तो वहीं कांग्रेस भी पीछे नहीं रही. 2009 के बाद कांग्रेस ने पहली बार 6 सीटों पर कब्जा किया. वहीं इलाहाबाद सीट पर तो कांग्रेस के उज्जवल रमण सिंह ने जीत दर्ज कर 40 साल बाद पार्टी के सूखे को ख़त्म कर दिया. इस सीट पर आखिरी बार 1984 में फिल्म स्टार अमिताभ बच्चन ने रिकॉर्डतोड़ जीत दर्ज की थी. 

इलाहाबाद सीट पर कांग्रेस के उज्जवल रमण सिंह से बीजेपी प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी को 58795 वोटों से हरा दिया. उज्जवल को कुल 462145 वोट मिले जबकि नीरज त्रिपाठी को 4,03,350 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे. कांग्रेस की ये जीत इसलिए और बड़ी हो जाती है कि इस सीट पर कांग्रेस 40 साल बाद चुनाव जीत पाई है. उज्जवल रमण सिंह सपा के कद्दावर नेता रेवती रमण के बेटे हैं. बीजेपी ने उनके मुकाबले पूर्व राज्यपाल और क़द्दावर नेता केशरी नाथ त्रिपाठी के बेटे नीरज त्रिपाठी को उतारा था.

इलाहाबाद सीट पर 40 साल बाद जीती कांग्रेस
इलाहाबाद लोकसभा सीट कभी कांग्रेस का गढ़ हुआ करती थी. आजादी के बाद से 1952 से 1984 तक एक बार (जनेश्वर मिश्र- 1977) छोड़ दे तो कांग्रेस ने लगातार यहां से जीत दर्ज की. लेकिन इसके बाद 40 साल तक कांग्रेस को जीत नहीं मिली पाई. 1984 में आखिरी बार इस सीट से अमिताभ बच्चन कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते थे. 

1984 के चुनाव में इलाहाबाद सीट से लोकदल ने हेमवती नंदन बहुगुणा को टिकट दिया था. ऐसे ये चुनाव कांग्रेस के लिए बहुत मुश्किल हो गया, जिसके बाद पूर्व पीएम राजीव गांधी ने इस सीट से अपने दोस्त अमिताभ बच्चन से चुनाव लड़ने का आग्रह किया. अमिताभ बच्चन की लोकप्रियता लोगों के सिर चढ़कर बोलती थी. इस चुनाव में दोनों के बीच ज़बरदस्त मुक़ाबला देखने को मिला और अमिताभ बच्चन ने यहां रिकॉर्ड मतों 68.21 फीसद वोटों से जीत दर्ज की. आज तक उनके रिकॉर्ड को कोई नहीं तोड़ पाया है. 

इलाहाबाद लोकसभा सीट काफ़ी अहम रही है. इस सीट से लाल बहादुर शास्त्री, हेमवती नंदन बहुगुणा, अमिताभ बच्चन, विश्वनाथ प्रताप सिंह, जनेश्वर मिश्र, मुरली मनोहर जोशी, रेवती रमण और रीता बहुगुणा जैसे नेता सांसद रह चुके हैं. 

NDA की बैठक में जयंत चौधरी को मंच पर बैठने की नहीं मिली जगह, समाजवादी पार्टी ने कसा तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मथुरा में आज होगा कारसेवा का ऐलान, चित्रगुप्त पीठ पर महायज्ञ का आयोजन
मथुरा में आज होगा कारसेवा का ऐलान, चित्रगुप्त पीठ पर महायज्ञ का आयोजन
अग्नि-5 मिसाइल की थीम वाली कांवड़ ने खींचा ध्यान, देखने उमड़ी लोगों की भीड़
अग्नि-5 मिसाइल की थीम वाली कांवड़ ने खींचा ध्यान, देखने उमड़ी लोगों की भीड़
अतीक के बेटे आबान के जनाजे की नमाज किसने पढ़ाई? कब्रिस्तान में उमड़ी भीड़
अतीक के बेटे आबान के जनाजे की नमाज किसने पढ़ाई? कब्रिस्तान में उमड़ी भीड़
कांवड़ियों पर फूलों की बारिश, CM योगी के स्वागत से झूम उठे शिवभक्त
कांवड़ियों पर फूलों की बारिश, CM योगी के स्वागत से झूम उठे शिवभक्त

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget