एक्सप्लोरर

यूपी: विधायकों की अयोग्यता का मामला, विधानसभा अध्यक्ष के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देगी कांग्रेस

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा है कि कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देगी. विधानसभा अध्‍यक्ष ने कांग्रेस के बागी विधायकों की सदस्‍यता खत्‍म करने वाली याचिका को आधारहीन बताते हुए खारिज कर दिया था.

बलिया: उत्तर प्रदेश में 2 विधायकों की अयोग्यता के मामले में विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित के फैसले को कांग्रेस हाईकोर्ट में चुनौती देगी. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बृहस्पतिवार को कहा, 'विधानसभा अध्यक्ष के फैसले के खिलाफ जल्द उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की जाएगी.' लल्‍लू ने पार्टी की बागी विधायक अदिति सिंह और राकेश सिंह की सदस्‍यता खत्‍म करने वाली याचिका विधानसभा अध्‍यक्ष की तरफ ले खारिज किए जाने पर आरोप लगाया कि विधानसभा अध्‍यक्ष का यह फैसला सरकार के दबाव में लिया गया है.

गौरतलब है कि, विधानसभा अध्‍यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने कांग्रेस के बागी विधायकों की सदस्‍यता खत्‍म करने वाली याचिका को आधारहीन बताते हुए खारिज कर दिया था. उन्‍होंने रायबरेली से विधायक अदिति सिंह और हरचंदपुर से विधायक राकेश सिंह की सदस्‍यता को बरकरार रखने का फैसला दिया था. इस बीच लल्लू ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लूट, हत्या, डकैती और बलात्कार उत्तर प्रदेश की नई पहचान बन गई है. उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था की बिगड़ती हालत और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि बलिया जिले के तुर्तीपार और मुजौना गांव का उन्होंने दौरा किया है और सरकार ने मुजौना गांव के अस्तित्व की रक्षा के लिए न तो रिंग बांध का निर्माण किया और न ही जीर्णशीर्ण हो चुके तुर्तीपार-श्रीनगर बांध का पुनरुद्धार कराया.

यह भी पढ़ें:

Uttarakhand: हरीश रावत के कांग्रेस छोड़कर जाने वाले बयान पर नेताओं का पलटवार, बोले- खुद ही पार्टी की डुबोई लुटिया

बाबरी विध्वंस मामला: बीजेपी नेता मुरली मनोहर जोशी ने सीबीआई की विशेष अदालत में दर्ज कराया बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget