एक्सप्लोरर

Farm Bills Repeal: कृषि कानूनों की वापसी पर 'किसान विजय दिवस' मना रही कांग्रेस, प्रियंका गांधी खोलेंगी मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा

कांग्रेस ने शनिवार यानी आज उत्तर प्रदेश में किसान विजय दिवस मनाने का ऐलान किया है. ब्लॉक से जिला स्तर तक किसान विजय सभा आयोजित होगा. शहीद किसानों की आत्मा की शांति के लिए कैंडिल मार्च भी निकाला जाएगा.

Farm Bills Repeal: केंद्र की मोदी सरकार द्वारा तीन कृषि कानूनों को वापस लेने के बाद हर तरफ से इस पर जमकर प्रतिक्रिया आ रही है. इस बीच कांग्रेस ने शनिवार यानी आज पूरे देश के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी किसान विजय दिवस मनाने का ऐलान किया है. इसे लेकर ब्लॉक से जिला स्तर तक किसान विजय सभा आयोजित होगा. यही नहीं किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों की आत्मा की शांति के लिए कैंडिल मार्च भी निकाला जाएगा और शहीद किसानों के परिवार से जाकर कांग्रेस के नेता मिलेंगे.

'राहुल गांधी के नेतृत्व में किए गए संघर्षों का मिला नतीजा'

इस रैली में कांग्रेस यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी. उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का कहना है कि कृषि कानूनों का वापस लेना, किसानों की जीत है. मोदी सरकार कृषि कानून का वापस लेने के लिए इसलिए मजबूर हुई क्योंकि किसानों के प्रदर्शन, उनके त्याग और राहुल गांधी के नेतृत्व में किए गए संघर्षों की वजह से दबाव बना.

प्रियंका गांधी ने की पीएम मोदी से अब ये मांग

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक तरफ केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया है, वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर लखीमपुर खीरी कांड में पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की है. प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लखनऊ में हैं और मैंने उन्हें पत्र लिखकर लखीमपुर खीरी मामले में पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की है. प्रियंका ने पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा है.

'चुनाव की परिस्थितियां को देख कर लिया फैसला'

इससे पहले तीन कृषि कानूनों को मोदी सरकार द्वारा वापस लेने पर प्रियंका गांधी ने जमकर हमला बोला था उन्होंने कहा था कि 600-700 किसानों की शहादत के बाद आज उन्हें लग रहा है कि चुनाव में भाजपा के लिए परिस्थितियां ठीक नहीं हैं. विधानसभा चुनाव का सर्वे उन्हें यही दिखा रहा है, इसलिए चुनाव से पहले कानून वापस लेने का एलान कर माफी मांग रहे हैं. 

पीएम मोदी ने शुक्रवार को कृषि कानूनों को वापस लेने का किया था ऐलान

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए 3 नए कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान किया था. पीएम मोदी ने कहा था कि हम किसानों को समझा नहीं पाए. हमारी नीयत साफ थी, पवित्र थी लेकिन हम शायद समझा नहीं पाए, हमारी तपस्या में कमी रह गई. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने कृषि और किसानों की भलाई के लिए तमाम बड़े फैसले किए.

ये भी पढ़ें-

Priyanka Gandhi on Farm Laws: प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बोलीं प्रियंका- अब लखीमपुर में शहीद किसानों के परिवारों को मिले न्याय

Farm Laws Repeal: प्रियंका गांधी बोलीं- मोदी जी, आपकी नीयत और बदलते रुख पर विश्वास करना मुश्किल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर रोक
जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर रोक
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
यूपी में Gen-Z आंदोलन 2.0 की तैयारी, सपा का गढ़ होगा सेंटर!
यूपी में Gen-Z आंदोलन 2.0 की तैयारी, सपा का गढ़ होगा सेंटर!
टीचर ने चाकू से दागा प्राइवेट पार्ट, अखिलेश बोले- गंभीर मामला
टीचर ने चाकू से दागा प्राइवेट पार्ट, अखिलेश बोले- गंभीर मामला

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
CJP जाएगी कोर्ट, सौरव दास ने किया बड़ा ऐलान, मुद्दा क्या है?
CJP जाएगी कोर्ट, सौरव दास ने किया बड़ा ऐलान, मुद्दा क्या है?
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
Embed widget