एक्सप्लोरर

कांग्रेस ने बीजेपी से कर दी बड़ी मांग, पूर्व सांसद ने कहा- मायावती को बना दें राष्ट्रपति

Udit Raj Controversy: भाजपा आईटी सेल के मुखिया अमित मालवीय ने कांग्रेस नेता उदित राज के बयान पर नाराजगी ज़ाहिर की थी उन्होंने इस बयान के लिए राहुल गांधी को जिम्मेदार बताया.

Udit Raj Controversy: कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद डॉ उदित राज ने मायावती को लेकर जो बयान दिया है उसे लेकर सिसायत तेज होती जा रही है. बीजेपी आईटी सेल के मुखिया अमित मालवीय ने इसके लिए राहुल गांधी को ज़िम्मेदार बताया तो अब उदित राज ने उनके बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि मायावती ने यूपी विधानसभा चुनाव में बीजपी की मदद की, उनके एहसान वो कभी नहीं चुका पाएगी. 

उदित राज ने बीजेपी नेता पर हमला करते हुए कहा कि- 'अमित मालवीय जी, मायावती जी ने जितना उपकार बीजेपी पर किया उसका एहसान आप चुका न पायेंगे. उन्होंने कांग्रेस को उत्तर भारत में गिराया तभी आप सत्ता में हैं. 2022 के विधान सभा चुनाव में मायावती जी ने आपकी बड़ी मदद किया था. कहा था समाजवादी पार्टी न जीते चाहे बीजेपी भले जीत जाये. गिरते बहुजन आंदोलन का दर्द मैं ही समझ सकता हूं. मेरा सुझाव है कि मायावती जी को कोई पद से सुशोभित कर दें. कुछ राजनीतिक लाभ आपको मिल जाएगा. राष्ट्रपति पद देकर भी यह कार्य किया जा सकता है.

उदित राज के इस बयान पर बवाल
दरअसल पूरा बवाल उदित राज के उस बयान से शुरू हुआ है जिसमें कांग्रेस नेता ने गीता में भगवान श्रीकृष्ण के उपदेश का जिक्र करते हुए कहा था कि अब मायावती ने जिस समाजिक आंदोलन का गला घोंटा है अब उनका गला घोंटने का वक्त आ गया है. उनके इस बयान पर भाजपा नेता अमित मालवीय ने तीखा प्रहार किया और राहुल गांधी को उदित राज का श्रीकृष्ण बता दिया. 

अमित मालवीय ने राहुल गांधी को घेरा
अमित मालवीय ने अपने एक्स पर लिखा- 'कांग्रेस नेता उदित राज कह रहे हैं कि उनके ‘कृष्ण’ ने उन्हें आदेश दिया है कि बीएसपी सुप्रीमो मायावती जी को मार दिया जाए. क्या राहुल गांधी ही वह व्यक्ति हैं, जिन्हें कृष्ण की उपाधि दी गई है? क्या कांग्रेस के भीतर इतनी झुंझलाहट बढ़ गई है कि अब भाषा और राजनीति, दोनों में हिंसा का भाव हावी हो चुका है? राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन सार्वजनिक जीवन में इस तरह किसी की हत्या की बात करना कितना जायज़ है? कांग्रेस हमेशा से दलित-विरोधी रही है, और यह षड्यंत्र उसी मानसिकता को दर्शाता है. पहले सपा ने भी इसी तरह मायावती जी पर जानलेवा हमला करवाया था. सपा और कांग्रेस ने हमेशा सामाजिक न्याय के नाम पर दलितों और पिछड़ों को ठगने का काम किया है. 

वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती और उनके भतीजे आकाश आनंद ने भी उदित राज के विवादित बयान को लेकर हमला किया है. मायावती ने उदित राज को दल-बदलू बताते हुए कहा कुछ लोग अपने आकाओं को खुश करने के लिए अनर्गल बयानबाजी करते हैं वहीं आकाश आनंद ने उदित राज को गिरफ्तार किए जाने की मांग की. 

मायावती का 'गला घोंटने' की धमकी? भड़के आकाश आनंद ने पुलिस को दिया 24 घंटे का वक्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'PDA की जीत पर अंदर-ही-अंदर खुश' केशव प्रसाद मौर्य का जिक्र कर अखिलेश ने चला नया सियासी दांव?
'PDA की जीत पर अंदर-ही-अंदर खुश' केशव प्रसाद मौर्य का जिक्र कर अखिलेश ने चला नया सियासी दांव?
इलाहाबाद HC में तोड़फोड़, वकील को जेल भेजने के आदेश पर भड़के अधिवक्ता
इलाहाबाद HC में तोड़फोड़, वकील को जेल भेजने के आदेश पर भड़के अधिवक्ता
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
वाराणसी MLC नतीजों के बीच केशव के बाद ब्रजेश पाठक बोले- हम विश्लेषण करेंगे
वाराणसी MLC नतीजों के बीच केशव के बाद ब्रजेश पाठक बोले- हम विश्लेषण करेंगे

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत की खुफिया ताकत समझनी है तो देखें धुरंधर मूवी', अरुणाचल के मंत्री का अजीबोगरीब बयान
'भारत की खुफिया ताकत समझनी है तो देखें धुरंधर मूवी', अरुणाचल के मंत्री का अजीबोगरीब बयान
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget