एक्सप्लोरर

यूपी: विधायकों की सदस्यता पर रार, विधानसभा अध्यक्ष के फैसले के खिलाफ HC जाएगी कांग्रेस

कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ने कहा कि इन दोनों विधायकों की विधानसभा की सदस्यता समाप्त करने का पर्याप्त आधार मौजूद है और कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष दीक्षित के सामने वे आधार पेश भी किए थे.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अपने बागी विधायकों अदिति सिंह और राकेश सिंह की सदस्यता खत्म करने की मांग को लेकर अब हाईकोर्ट का रुख करेगी. विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित की ओर से कांग्रेस की याचिकाएं खारिज किए जाने के बाद पार्टी ने ये फैसला लिया है. कांग्रेस ने अपने दोनों बागी विधायकों की सदस्यता खारिज करने की मांग की थी.

कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ने बताया कि दिल्ली में पार्टी का विधिक प्रकोष्ठ बागी विधायकों अदिति सिंह और राकेश सिंह की सदस्यता समाप्त करने संबंधी पार्टी की याचिका को खारिज किए जाने को हाईकोर्ट में चुनौती देने की तैयारी कर रहा है. उन्होंने कहा कि इन दोनों विधायकों की विधानसभा की सदस्यता समाप्त करने का पर्याप्त आधार मौजूद है और कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष दीक्षित के सामने वे आधार पेश भी किए थे.

पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप उन्होंने आगे कहा कि विधायक अदिति सिंह और राकेश सिंह पार्टी विरोधी गतिविधियों में लगातार लिप्त हैं. इन दोनों विधायकों का आचरण यह दिखाता है कि वे अपनी मर्जी से विधानसभा की सदस्यता छोड़ना चाहते हैं. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि रायबरेली से विधायक अदिति ने पार्टी व्हिप के खिलाफ जाकर पिछले साल दो अक्टूबर को हुए विधानसभा के विशेष सत्र में हिस्सा लिया था. अदिति का कहना था कि उन्हें व्हिप नहीं मिला. अगर ऐसा था तो जब वह विधानसभा पहुंची थीं तब उन्हें पूरी तरह मालूम हो गया था कि संपूर्ण विपक्ष ने उस सत्र का बहिष्कार किया है. मगर इसके बावजूद उन्होंने चार घंटे तक न सिर्फ सदन की कार्यवाही में हिस्सा लिया बल्कि सदन को संबोधित करते हुए सरकार की तारीफ भी की. उन्होंने कहा कि अदिति ने बाद में कई ऐसी चीजें ट्वीट की जो पार्टी के प्रति निंदाकारी हैं.

राकेश सिंह पर भी पार्टी के खिलाफ बयान देने के आरोप आराधना मिश्रा ने आगे बताया कि हरचंदपुर सीट से कांग्रेस विधायक राकेश सिंह भी अनेक मौकों पर सार्वजनिक रूप से कांग्रेस के खिलाफ बयान दे चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर हवन कार्यक्रम भी आयोजित किया था.

गौरतलब है कि विधानसभा अध्यक्ष दीक्षित ने बीते सोमवार को अदिति सिंह और राकेश सिंह की विधानसभा सदस्यता समाप्त करने संबंधी कांग्रेस की याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि इनका कोई पर्याप्त आधार नहीं है.

ये भी पढ़ें:

प्रियंका गांधी के लखनऊ में बसने को लेकर तैयारियां तेज, इसी हफ्ते कौल हाउस में शिफ्ट होगा सामान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: महाराष्ट्र में नागपुर सीट पर काउंटिंग जारी, एक पर जीती शरद पवार की पार्टी
LIVE: महाराष्ट्र में नागपुर सीट पर काउंटिंग जारी, एक पर जीती शरद पवार की पार्टी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget