एक्सप्लोरर

UP Politics: बीजेपी के खिलाफ यूपी में कांग्रेस ने शुरू की खेमाबंदी, टारगेट पर बीएसपी, सपा को भी दिया मैसेज

यूपी में कांग्रेस (Congress) के नए प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी (Brijlal Khabri) ने बीजेपी (BJP) को निशाने पर लेते हुए सपा के बड़ा मैसेज दिया है. जबकि उन्होंने बीएसपी (BSP) पर भी टारगेट किया है.

UP News: कांग्रेस (Congress) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी (Brijlal Khabri) ने शनिवार को पदभार संभाल लिया है. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (Ajay Kumar Lallu) ने बृजलाल खाबरी को चार्ज दिया. इस मौके पर छह प्रांतीय अध्यक्षों ने भी पदभार संभाला. इनमें अजय राय (Ajay Rai), योगेश दीक्षित, अनिल यादव, नकुल दुबे, नसीमुद्दीन सिद्दीकी और विधायक वीरेंद्र चौधरी शामिल रहे. समारोह के दौरान पार्टी कार्यालय में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे. इस अवसर पर राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी (Pramod Tiwari), पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, पूर्व सांसद पीएल पुनिया समेत अन्य लोग रहे.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पद संभालने के बाद बृजलाल खाबरी ने कहा कि जब कार्यकर्ताओं की मंशा का कोई व्यक्ति जिम्मेदारी लेता तो कार्यकर्ता को लगता कि उन्होंने जिम्मेदारी ली है, इसीलिए उनमें खुशी है. अपने सामने चुनौतियों पर बात करते उन्होंने कहा कि चुनौती छोटी हो या बड़ी समय के अनुरूप होती है. आज समय है देश में जिस तरह की महंगाई, बेरोजगारी, अन्याय, अत्याचार, भय का वातावरण है. उन सब को देखते हुए कह सकता कि कांग्रेस के अलावा कोई और इस प्रदेश को देश को नहीं बचा सकता. राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रदेश का एक-एक मतदाता कांग्रेस की तरफ देख रहा.

Firozabad News: फिरोजाबाद में दो साल बाद प्रेमी के घर से मिला लड़की का कंकाल, पूछताछ में आरोपी बोला- 'घर में दफना दिया था'

छोटे-छोटे दलों को भी दिया संदेश
कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उसने छोटे-छोटे दलों को भी देखा लेकिन यह छोटे-छोटे दल बीजेपी के सामने नतमस्तक हो गए, घुटने टेक दिए. सिर्फ एक नेता है राहुल गांधी जिसने देश हो या प्रदेश सब जगह अकेले दम लड़ते नजर आ रहे. इसलिए कह सकता कांग्रेस देश में बहुत मजबूत है. कांग्रेस के वर्तमान हालात पर बृजलाल खाबरी ने कहा कि पहले अलग समय था और अभी अलग है, कल का समय फिर बदलने वाला है. पहले वह समय था जब छोटे-छोटे दलों के साथ जातीय वोट ध्रुवीकरण था. आज वह छोटे-छोटे दल खत्म हो गए, उनकी नीतियां ऐसी कि खुद खत्म हो गए.

बृजलाल खाबरी ने बसपा पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि एक बहुत बड़ा वोट बैंक था जो कभी कांग्रेस का बेस हुआ करता था, बीच में वह हाथी के साथ चला गया. आज हाथी बिल्कुल बैठा नजर आ रहा, बिल्कुल चल नहीं रहा. तो जो हाथी बैठा है, उसके साथ जुड़े हुए लोग एहसास कर चुके के हाथी चलने वाला नहीं है. लिहाजा हमें अन्याय अत्याचार के खिलाफ कांग्रेस के साथ चलना पड़ेगा, तभी हमारा भला हो सकता है. इसी बात से लोगों में खुशी दिख रही कि हमें एक रास्ता मिला है. कांग्रेस में बृजलाल खाबरी और इस टीम के रूप में वह हमारे साथ आगे बढ़ने के लिए लालायित हैं, हम उनका स्वागत करेंगे. कांग्रेस अपने पुराने वोट बैंक को पूरी तरह से साथ लाने के मोड में है.

ये भी पढ़ें-

UP Politics: सपा के दलित कार्ड पर मायावती का संदेश, सत्ता को बताया मास्टर चाबी, अगले चुनाव पर दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राहुल गांधी ने वही कहा जो PM मोदी...', प्रमोद तिवारी का BJP पर पलटवार
'राहुल गांधी ने वही कहा जो PM मोदी...', प्रमोद तिवारी का BJP पर पलटवार
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
Chamoli Tunnel Accident Live: CM धामी ने घायल मजदूरों से की मुलाकात, मृतकों के परिवार को मिलेगा 4-4 लाख रुपये का मुआवजा
Live: CM धामी ने घायल मजदूरों से की मुलाकात, मृतकों के परिवार को मिलेगा 4-4 लाख रुपये का मुआवजा
झांसी में लगे पोस्टर पर विवाद, सपा-कांग्रेस नेताओं ने किया हंगामा
झांसी में लगे पोस्टर पर विवाद, सपा-कांग्रेस नेताओं ने किया हंगामा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget