एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: परिसंपत्ति समझौते को कांग्रेस ने नकारा, कहा- प्रदेश को इस समझौते से बड़ा घाटा

Uttarakhand News: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, हरीश रावत और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर परिसंपत्तियों के मामले पर बीजेपी को घेरते हुए कई गंभीर आरोप लगाए.

Uttarakhand News: यूपी और उत्तराखंड के बीच परिसंपत्ति मामलों को लेकर हुए समझौते को जहां बीजेपी अपनी जीत बता रही है, वहीं कांग्रेस ने परिसंपत्तियों पर हुए इस समझौते से उत्तराखंड को घाटा बताया है. कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर परिसंपत्तियों के मामले पर बीजेपी को घेरते हुए कई गंभीर आरोप लगाए.

हरीश रावत ने कहा कि सरकार ने दबाव में आकर परिसंपत्तियों जैसे गंभीर मसले पर आनन-फानन में फैसला लिया है. उन्होंने कहा कि न्यायालय में लंबित मामलों को वापस लेने के फैसले से टिहरी डैम पर भी उत्तराखंड का स्वामित्व खत्म हो जाएगा क्योंकि न्यायालय से टिहरी डैम के मसले पर उत्तराखंड को राहत मिलने की पूरी उम्मीद थी. हरीश रावत ने कहा कि इससे पहले योगी आदित्यनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बीच भी परिसंपत्तियों को लेकर समझौता हुआ था जो धरातल पर नहीं उतर पाया. अभी हाल में हुआ समझौता भी तथ्यहीन है, जिसे कांग्रेस नहीं मानती.

हरीश रावत के गंभीर आरोप

हरीश रावत ने परिसंपत्ति मामले पर प्रेस वार्ता कर बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. हरीश रावत ने कहा कि यूपी और उत्तराखंड की परिसंपत्तियों पर दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच हुई बातचीत से उत्तराखंड को सीधे तौर पर घाटा हो रहा है, ऐसा लग रहा है जैसे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के सामने आत्मसमर्पण कर लिया हो उन्होंने कहा कि 2018 में भी एक समझौता हुआ था जिसमें सिंचाई विभाग के मसले पर कहा गया कि समझौता हो गया लेकिन वह भी पूरा नहीं हुआ. त्रिवेंद्र सिंह रावत और पुष्कर सिंह धामी द्वारा किए गए समझौते तथ्य हीन है और बीजेपी प्रदेश की जनता को गुमराह कर रही है.

अपनी हार का जश्न मना रही बीजेपी- हरीश रावत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लखनऊ से लौटने के बाद देहरादून में उनके स्वागत कार्यक्रम पर हरीश रावत ने कटाक्ष करते हुए कहा की बीजेपी अपनी हार का जश्न मना रही है.

ट्रिपल इंजन की सरकार उत्तराखंड के हितों को संरक्षित करने में फेल- प्रीतम

उधर परिसंपत्ति मामले में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उत्तराखंड के हितों की अनदेखी को देखते हुए न्यायालय में परिसंपत्तियों को लेकर अपना मजबूत पक्ष रखा था लेकिन हाल में हुए समझौते में न्यायालय के लंबित मामलों को वापस लेने की बात की जा रही है जिससे सीधे तौर पर उत्तराखंड को घाटा होगा. प्रीतम ने आरोप लगाया कि ट्रिपल इंजन की सरकार उत्तराखंड के हितों को संरक्षित करने में फेल हुई है. उन्होंने कहा कि यूपी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के बीच हुए समझौते को कांग्रेस विचार करके न्यायालय में चुनौती देगी.

पूरे प्रदेश में करेंगे बीजेपी के इस समझौते का विरोध- गोदियाल  

वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बीजेपी के खिलाफ पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन करने की रणनीति तैयार की है गणेश गोदियाल ने कहा कि बहुत जल्द कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल राज्यपाल से मुलाकात करेगा और अपना विरोध दर्ज करते हुए ज्ञापन सौंपेगा. गोदियाल ने कहा परिसंपत्ति पर हुए इस समझौते का कांग्रेस पूरे प्रदेश में विरोध जताएगी.

ये भी पढ़ें :-

ग्राउंड रिपोर्ट: तीनों कृषि कानूनों की वापसी के एलान के बाद क्या सोचते हैं सिंधु बॉर्डर पर बैठे किसान?

Aditi Singh On Priyanka Gandhi: प्रियंका गांधी पर कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह का हमला, जानिए क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
लखनऊ में मूक-बधिरों का प्रदर्शन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव
लखनऊ में मूक-बधिरों का प्रदर्शन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget