एक्सप्लोरर

UP: विपक्ष को अपने ही विधायकों ने दिया धोखा, अदिति सिंह समेत ये सभी हुए विधानसभा के मैराथन सत्र में शामिल

UP विधानसभा के मैराथन सत्र का भले ही विपक्ष विरोध कर रहा हो, लेकिन उनके ही विधायकों ने पार्टी लाइन से इतर जाकर सत्र में हिस्सा लिया है। रायबरेली (सदर) विधानसभा सीट से कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह ने न सिर्फ सत्र में हिस्सा लिया, बल्कि भाषण भी दिया।

लखनऊ, (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में सियासी ड्रामेबाजी जारी है। प्रदेश के विपक्षी दल विधानसभा के मैराथन सत्र का विरोध कर रहे रहे हैं, लेकिन इन विपक्षी दलों को अपने ही विधायकों ने धोखा दे दिया है। सबसे बड़ा धोखेबाजी का झटका तो कांग्रेस को लगा है। ये झटका इसलिए, क्योंकि एक तरफ जहां कांग्रेस मैराथन सत्र का विरोध कर रही थी, तो दूसरी तरफ उनकी ही पार्टी की विधायक अदिति सिंह न सिर्फ विधानसभा सत्र में हिस्सा ले रही थीं, बल्कि उन्होंने सत्र के दौरान भाषण भी दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश की बीजेपी सरकार की जमकर प्रशंसा भी की।

रायबरेली (सदर) विधानसभा सीट से विधायक हैं अदिति

बता दें कि अदिति सिंह रायबरेली (सदर) विधानसभा सीट से कांग्रेस की विधायक है। अदिति ने बुधवार को पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के शांति मार्च में भी हिस्सा नहीं लिया था। जब उनसे इस बारे में पूछा गया कि उन्होंने शांति मार्च में हिस्सा क्यों नहीं लिया, तो वो बोलीं- 'मुझे अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों की फिक्र हैं। मैं एक शिक्षित विधायक हूं और मैं वही करूंगी, जो मुझे ठीक लगेगा।' ये कोई पहली बार नहीं है, जब अदिति ने पार्टी लाइन से इतर जाकर कोई फैसला लिया हो।

पहले भी पार्टी लाइन से अलग लिए फैसले

इससे पहले कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के मोदी सरकार के फैसले का भी अदिति ने खुलकर समर्थन किया था, जबकि कांग्रेस इसका विरोध कर रही थी। दरअसल, अदिति द्वारा उठाए गए इन कदमों को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि वो खुद कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की संसदीय सीट से ताल्लुक रखती हैं।

कांग्रेस नेता बयान देने से बच रहे

वहीं, कांग्रेस के संसदीय दल के नेता अजय कुमाल लल्लू ने अदिति सिंह के विधानसभा सत्र में भाग लेने की घटना पर जब उनसे पूछा गया, तो उन्होंने इस पर अनभिज्ञता जताई। इससे ये तो स्पष्ट हो गया कि ये मामला रायबरेली से जुड़ा होने के कारण कांग्रेस नेता इस पर बयान नहीं देना चाहते हैं।

गांधी परिवार की करीबी हैं अदिति

गौरतलब है कि अदिति का परिवार गांधी परिवार की करीबियों में से एक है। उनके पिता और पूर्व विधायक अखिलेश सिंह लंबे समय तक कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। इसी साल अगस्त में उनका निधन हो गया था। उनके निधन पर प्रियंका गांधी खुद उनके परिवार को सांत्वना देने दिल्ली से उनके आवास पर गई थीं।

विपक्षी दलों में ही दो फाड़

वहीं, मैराथन सत्र को लेकर विपक्ष के रुख से अलग चलते वाले सपा नेता नितिन अग्रवाल ने भी बीजेपी का समर्थन किया है और आम आदमी के रुख को न समझने के लिए विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं को निशाने पर भी लिया है। हालांकि, बुधवार को वो विपक्षी दलों की तरफ बैठे भी और अपना भाषण भी दिया।

सपा को तो उस वक्त झटका लगा, जब उनके दो सदस्यों शत्रुधा प्रकाश और मझुकर जेटली ने विधानसभा अध्यक्ष को अपना लिखित भाषण भेजा और उनसे इन्हें कार्यवाही में करने का आग्रह भी किया। अध्यक्ष ने उन्हें ये अनुमति दे भी दी। सपा के एमएलसी रवि शंकर सिंह पप्पू ने भी सत्र के बहिष्कार के आह्वान का विरोध किया। बसपा को झटका देते हुए उनके दो विधायक अनिल सिंह और एमएलसी ब्रजेश सिंह ने भी सत्र में हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें:

यूपी के कई इलाकों में छाए घने बादल, बूंदा-बांदी के आसार; पटना का हाल बेहाल महाराजगंज में छापेमारी में लाखों की प्रतिबंधित दवाएं बरामद, सात आरोपी भी गिरफ्तार
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रुका, सपा नेताओं ने किया धन्यवाद
जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रुका, सपा नेताओं ने किया धन्यवाद
यूपी में मानसून एक्टिव, सभी जिलों में वज्रपात, भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून एक्टिव, सभी जिलों में वज्रपात, भारी बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में 43 सड़कें बंद, सात दिन तक बारिश के आसार, हाई अलर्ट
उत्तराखंड में 43 सड़कें बंद, सात दिन तक बारिश के आसार, हाई अलर्ट
वाराणसी: दालमंडी में बुलडोजर एक्शन, लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर चला हथौड़ा
वाराणसी: दालमंडी में बुलडोजर एक्शन, लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर चला हथौड़ा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget