एक्सप्लोरर

बिजली दरों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, 'लालटेन जलाकर' करेगी विरोध प्रदर्शन

बिजली की दरों के खिलाफ कांग्रेस ने योगी सरकार को घेरने का फैसला किया है। इसे लेकर पार्टी राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगी और ये चार दिनों तक चलेगा।

लखनऊ,एबीपी गंगा। बिजली के बढ़े हुए दामों को लेकर यूपी कांग्रेस आज लालटेन जुलूस निकालेगी। उत्तर प्रदेश में बिजली दरें बढ़ाए जाने के खिलाफ प्रियंका गॉंधी ने लालटेन जलाने का फैसला किया है। कांग्रेस की तैयारी राज्य भर में विरोध प्रदर्शन करने की है। ये चार दिन तक चलेगा। प्रियंका के ऑफिस से पार्टी के सभी छोटे बड़े नेताओं को संदेश भेज दिया गया है। ये भी कहा गया है कि इस अभियान में सब जुटें। पिछले कुछ दिनों से प्रियंका यूपी के नेताओं को दिल्ली बुला कर बैठक कर रही हैं। ऐसी ही मीटिंग के दौरान ये बात सामने आई हैं कि बिजली को लेकर कुछ किया जाए। नेताओं ने बताया कि बिजली दर में बढ़ोतरी से जनता परेशान है। इसके बाद प्रियंका गांधी ने चार दिनों के विरोध कार्यक्रम का एलान कर दिया।

विरोध प्रदर्शन के पहले दिन आज कांग्रेस यूपी में लालटेन यात्रा निकालेगी। राज्य के सभी शहरों के बाजार और चौक चौराहों से ये यात्रा निकाली जाएगी। पार्टी के कार्यकर्ताओं को अभी से लालटेन का इंतजाम करने को कहा गया है। शाम 7 बजे लालटेन जला कर कांग्रेस के कार्यकर्ता योगी सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे। लालटेन जला कर लोगों को बतायेंगे कि बढ़े हुए बिजली बिल देने के लिए उनके पास पैसे नहीं हैं। लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पहली पार किसी मुद्दे पर सड़क पर उतरेगी।

पार्टी ने इसे कामयाब बनाने के लिए सभी विधायकों, पूर्व विधायकों और पूर्व सांसदों को अपने अपने इलाकों में रहने को कहा है। इसी हफ्ते यूपी में बिजली की दरों में बढ़ोतरी की गई है। इस बार घरेलू उपभोक्ताओं के लिए रेट 8 से 12 फीसदी बढ़ाई गई है। जबकि व्यावसायिक संस्थानों के लिए बिजली दर 5 से 10 प्रतिशत महंगी हो गई है। विधानसभा की तेरह सीटों पर उप चुनाव से पहले इसी बहाने कांग्रेस जनता का मूड नापने की तैयारी में है। प्रियंका गांधी हर हाल में यूपी में कांग्रेस को विपक्ष के विकल्प के तौर पर मजबूत करना चाहती हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने संगठन में भारी फेरबदल करने का मन बनाया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त
मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त
CM धामी बोले- सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का स्वर्णिम काल
CM धामी बोले- सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का स्वर्णिम काल
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget