एक्सप्लोरर

हरिद्वार में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, अस्पताल निर्माण को लेकर सरकार पर उठाये सवाल

हरिद्वार में नये अस्पताल का निर्माण किया जाना था लेकिन अबतक इस संबंध में कोई भी काम नहीं शुरू हो सका है. वहीं, जबकि, कोरोना संक्रमण राज्य में भयावह रूप से फैल रहा है. मेयर अनीता शर्मा ने इस रवैये पर सरकार को घेरा.

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में लगातार कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ रही है और हालात काफी नाजुक नजर होते जा रहे हैं, क्योंकि तमाम अस्पतालों में बेड फुल हैं. इसी कारण मरीजों को देहरादून या ऋषिकेश एम्स में रेफर किया जा रहा है. हरिद्वार में बद से बदतर हो रहे इस हालत को लेकर हरिद्वार मेयर अनीता शर्मा द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन किया गया. उनके द्वारा आरोप लगाया गया कि, हरिद्वार में बड़ा हॉस्पिटल बनाने के लिए नगर निगम द्वारा 70.5 एकड़ भूमि देने के बावजूद भी अब तक कार्य नहीं शुरू किया गया और इसी कारण हरिद्वार में कोरोना काल में लोगों को इतनी परेशानी उठानी पड़ रही है.

नये अस्पताल के लिये पास किया जा चुका है बजट

हरिद्वार में स्वास्थ्य सुविधा को बढ़ाने के लिए हरिद्वार के जगजीतपुर में बड़ा हॉस्पिटल बनाने के लिए नगर निगम द्वारा 70.5 एकड़ भूमि दी गई थी और इस भूमि पर हॉस्पिटल बनाने के लिए केंद्र सरकार ने 80 करोड़ और राज्य सरकार ने 20 करोड़ रुपए का बजट भी जारी कर दिया था, मगर अब तक हॉस्पिटल का निर्माण शुरू नहीं हो सका है. इसे लेकर हरिद्वार नगर निगम की मेयर अनीता शर्मा ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया. 

कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

मेयर अनीता शर्मा का कहना है कि, 5 अप्रैल को नगर निगम की बोर्ड की मीटिंग हुई थी और उस में प्रस्ताव पास किया गया था कि जगजीतपुर में नगर निगम की जमीन पर हॉस्पिटल बनाया जाए. शासन और प्रशासन डेढ़ महीने में हॉस्पिटल बनाने की बात कर रहा था, मगर अब तक हॉस्पिटल बनना भी शुरू नहीं हुआ है और पूरा हरिद्वार कोरोना महामारी के कारण त्रस्त हो रहा है. हरिद्वार की जनता काफी परेशान हो रही है. टेंट लगाकर कोरोना की जांच की जा रही है अगर यहां पर हॉस्पिटल बन गया होता तो कोरोना की जांच हॉस्पिटल में होती, मगर सरकार सो रही है और हरिद्वार के सभी हॉस्पिटलों में बेड भी खाली नहीं हैं. इसको लेकर आज हम सड़कों पर उतरे हैं और बहरी गूंगी सरकार को जगाने का कार्य कर रहे हैं.

अबतक अस्पताल का निर्माण शुरू नहीं हुआ

नगर निगम द्वारा बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पास किया गया था कि, हरिद्वार में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने के लिए एक बड़ा और अच्छा हॉस्पिटल बनाया जाए. इसको लेकर नगर निगम द्वारा जगजीतपुर में जमीन भी दी गई थी हॉस्पिटल के लिए पैसा भी स्वीकृत हो गया, मगर अब तक हॉस्पिटल का निर्माण भी शुरू नहीं हुआ. इसको लेकर मेयर अनीता शर्मा द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया गया और जल्द ही हॉस्पिटल के निर्माण की उनके द्वारा मांग की गई.

ये भी पढ़ें.

UP Panchayat Election: तीसरे दौर के लिये मतदान जारी, 20 जिलों में सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget