एक्सप्लोरर

UP Panchayat Election: तीसरे दौर के लिये मतदान जारी, 20 जिलों में सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम

यूपी पंचायत चुनाव में आज तीसरे चरण के लिये वोटिंग जारी है. सरकार ने इस दौर में शांतिपूर्ण मतदान के लिये सुरक्षा की कड़े इतंजाम किये हैं.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिये आज वोट डाले जा रहे हैं. इसके तहत 20 जिलों में मतदान हो रहा है. सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है. तृतीय चरण के 20 जनपदों में ग्राम पंचायत के 73,231 सदस्य सहित 55 ग्राम प्रधान और 371 क्षेत्र पंचायत सदस्य के अतिरिक्त 6 जिला पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं. 

राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, 20 जिलों में 746 जिला पंचायत वार्ड के जिला पंचायत सदस्यों के लिए 11243 कुल नामांकन हुए थे, जिनमें से 242 नामांकन रद्द होने 579 वापसी तथा छह निर्विरोध होने के बाद अब 10416 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. इस दौर में 49789 पोलिंग बूथ बनाए गये हैं और 30571613 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. 

इन जिलों में हो रहा है मतदान
 
अमेठी, उन्नाव, औरैया, कानपुर देहात, कासगंज, चंदौली, जालौन, देवरिया, पीलीभीत, फतेहपुर, फिरोजाबाद, बलरामपुर, बलिया, बाराबंकी, मेरठ, मुरादाबाद, मिर्जापुर, शामली, सिद्धार्थनगर और हमीरपुर.

कोरोना नियमों के पालन के विशेष निर्देश

कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुये चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिये गये हैं. इसके तहत, सभी मतदान केन्द्र में सैनेटाइजर, मास्क आदि की पर्याप्त व्यवस्था रहे. कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए सोशल डिस्टेंस का पालन कराते हुए मतदाताओं से मतदान कराया जाए. स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने के साथ-साथ कोविड संक्रमण से बचाव के लिए हर मतदान केन्द्र पर पर्याप्त आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं.

ये भी पढ़ें.

UP: सरकार कर रही है कोरोना पर प्रहार की तैयारी, सीएम योगी आदित्यनाथ ने उठाया ये बड़ा कदम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget