एक्सप्लोरर

मतदान से पहले अमेठी में लगे 'लापता सांसद' के पोस्टर, राहुल से पूछा- कहा थे 15 साल

6 मई को अमेठी में होने वाले मतदान से पहले पोस्टर वार छिड़ गया है। जहां लापता सांसद के होर्डिंग लगाकर राहुल गांधी से सवाल पूछे गए हैं। पोस्टर में लिखा गया है कि 15 साल X 365 दिन मतलब 5,475 दिन कहां थे।

अमेठी, एबीपी गंगा। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के मतदान में जहां मात्र तीन दिन ही बचे हैं, ऐसे में वीवीआईपी लोकसभा क्षेत्र कही जाने वाली अमेठी की बाजारों में सांसद लापता हैं के होर्डिंग लगे हुए हैं। इन पोस्टरों में कांग्रेस अध्यक्ष और अमेठी के वर्तमान सांसद राहुल गांधी को निशाने पर लिया गया है। इस पोस्टर में सांसद राहुल गांधी से पूछा गया है कि वो 5,475 दिन कहां थे?

शहर में जो होर्डिंस लगाए गए हैं, उसमें लिखा है कि अमेठी की जनता लापता सांसद जी से पूछ रही है क्यों 15 साल में एक बाईपास नहीं बना। इसी तरह अमेठी लोकसभा के अधिकतर विधानसभा में ऐसे होडिंग लगे है। किसी में बाईपास की बात तो किसी मे सम्राट साइकिल की जमीन हड़पने की बात लिखी गई है। हालांकि, होर्डिंग किसने लगवाईं और कब लगवाईं, ये किसी को नहीं पता। लेकिन क्षेत्र के लोगों की इस होर्डिंग पर अपनी अलग ही राय है।

15 साल X 365 दिन मतलब 5,475 दिन कहां थे?

जाहिर है कि 6 मई को अमेठी में होने वाले मतदान से पहले पोस्टर वार छिड़ गया है। जहां लापता सांसद के होर्डिंग लगाकर राहुल गांधी से सवाल पूछे गए हैं। पोस्टर में लिखा गया है कि 15 साल X 365 दिन मतलब 5,475 दिन कहां थे। बता दें कि यहीं सवाल अमेठी से बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी भी राहुल गांधी से पूछ रही हैं। हालांकि, रातोंरात प्रशासन ने इन पोस्टरों को उतरवा दिया है।

6 मई को अमेठी में चुनाव

छह मई को पांचवें चरण में अमेठी में मतदान होना है। हालांकि 2014 के आम चुनाव के बाद से ही लगातार अमेठी के विकास को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज रही। स्मृति ईरानी राहुल का घेराव करती रहीं, तो राहुल गांधी ने भी केंद्र की मोदी सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ा। 2014 में बीजेपी ने राहुल गांधी के सामने स्मृति ईरानी को चुनावी दंगल में उतारा। वो भले ही ये चुनाव जीत नहीं सकीं, लेकिन राहुल के वोट प्रतिशत को पटखनी देने में कामयाब रहीं। 2014 में वोटों की गिनती के दौरान शुरुआती रुझानों में स्मृति ईरानी का दबदबा रहा। ऐसे में 2014 में जिस तरह से राहुल को वोटरों की नाराजगी झेलनी पड़ी थी, इस लिहाज से 2019 का मुकाबला वाकई दिलचस्प होता दिख रहा है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget