एक्सप्लोरर

अंबेडकर जयंती पर कांग्रेस ने श्रद्धांजलि संगोष्ठी का किया आयोजन, नेताओं ने संविधान बचाने का लिया संकल्प

डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने भारतीय संविधान की रचना की और स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री रहे. उन्होंने अपने जीवन को समाज के पिछड़े और दलित वर्ग के अधिकारों के लिए समर्पित किया.

UP News: भारत रत्न और भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय नेहरू भवन में संगोष्ठी का आयोजन किया. इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया.

संगोष्ठी का संचालन शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई. इस मौके पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश सिंह, मीडिया विभाग के चेयरमैन व पूर्व मंत्री डॉ. सी.पी. राय, पूर्व मंत्री राज बहादुर सिंह, डॉ. शहजाद आलम, बृजेंद्र सिंह और अन्य कई नेताओं ने विचार व्यक्त किए.

पूर्व मंत्री राज बहादुर सिंह ने कहा कि बाबा साहब सिर्फ संविधान निर्माता नहीं बल्कि एक महान विद्वान, अर्थशास्त्री और सामाजिक सुधारक भी थे. उन्होंने कहा कि आज जो अधिकार हमें मिले हैं, वह बाबा साहब की दूरदर्शिता और उनके संघर्ष का नतीजा हैं. उन्होंने कहा कि हमें संविधान की रक्षा और सामाजिक समता बनाए रखने के लिए सजग रहना होगा.

डॉ. सी.पी. राय ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज संविधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग हो रहा है, जो लोकतंत्र के लिए खतरनाक है. उन्होंने कहा कि भाजपा बाबा साहब के संविधान को कमजोर कर देश में नफरत फैलाना चाहती है, लेकिन कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में इसके खिलाफ पूरी ताकत से संघर्ष करेगी.

यूपी पुलिस का गजब कारनामा! चोर के पते पर जज को पकड़ने निकल गए दारोगा जी

शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. शहजाद आलम ने कहा कि बाबा साहब ने समाज के दबे-कुचले और वंचित तबकों को आवाज दी. उन्होंने हमेशा समानता, सामाजिक न्याय और भाईचारे की बात की, जो आज भी उतनी ही प्रासंगिक है.

कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे. अंशू अवस्थी, प्रदीप सिंह, सचिन रावत, नरेन्द्र दत्त त्रिपाठी, शीला मिश्रा, राजेश सिंह, चर्चिल भाई, योगेश्वर सिंह, विभा त्रिपाठी, गजाला सिद्दीकी, नावेद नकवी, सुषमा मिश्रा समेत दर्जनों नेताओं ने भी बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी.

गौरतलब है कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर का सपना था कि भारत में सभी नागरिकों को बराबरी का अधिकार मिले, और समाज में कोई भेदभाव न हो. कांग्रेस ने उनके विचारों को अपने सिद्धांतों का हिस्सा बताया और कहा कि उनके बताए रास्ते पर चलकर ही देश को मजबूत और एकजुट रखा जा सकता है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी
लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी
नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को CM योगी का तोहफा, मानदेय बढ़ाया
नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को CM योगी का तोहफा, मानदेय बढ़ाया
हापुड़ में पत्रकार की संदिग्ध मौत, दबंगों पर पीटने का आरोप, केस दर्ज
हापुड़ में पत्रकार की संदिग्ध मौत, दबंगों पर पीटने का आरोप, केस दर्ज
'AI बेस्ड सीसीटीवी और इलेक्ट्रिक फेंसिंग', योगी सरकार ने जेलों को बनाया अभेद्य
'AI बेस्ड सीसीटीवी और इलेक्ट्रिक फेंसिंग', योगी सरकार ने जेलों को बनाया अभेद्य

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget