एक्सप्लोरर

49 दिन बाद जेल से बाहर आए रेप केस में आरोपी कांग्रेस सांसद, कहा- 'मैंने कुछ गलत किया है तो...'

कांग्रेस सांसद के अधिवक्ता विजय कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) गौरव प्रकाश ने दलीलें सुनने के बाद धारा 69 के मामले में राठौर को जमानत दे दी.

UP News: एक महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने के कथित आरोपों में घिरे सीतापुर संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को मंगलवार को यहां की अदालत ने जमानत दे दी, जिसके बाद बुधवार को उन्हें सीतापुर जेल से जमानत पर रिहा कर दिया गया. इलाहाबाद उच्‍च न्‍यायालय की लखनऊ पीठ ने 11 मार्च को बलात्कार के मामले में कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को जमानत दे दी थी.

सीतापुर जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने कहा, "अगर मैंने कुछ गलत किया है तो मैं अपने लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग करता हूं. यह मेरे लिए प्रायश्चित का समय था. जल्द ही सब कुछ साफ हो जाएगा. मैं इसे राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाना चाहता था. मुझे पार्टी से पूरा समर्थन मिला है." सांसद राकेश राठौर की आज 49वें दिन रिहाई हो गई. 

सीतापुर पुलिस ने 11 मार्च को अदालत में भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 (धोखे से यौन संबंध बनाना) जोड़ते हुए आरोप पत्र दाखिल कर दिया, जिसमें दस साल जेल की सजा का प्रावधान है. नतीजतन, आदेश के बावजूद कांग्रेस सांसद जेल में ही रहे और उन्हें जमानत के लिए सीतापुर की निचली अदालत में फिर से जमानत के लिए आवेदन करना पड़ा.

UP School: यूपी के प्राइवेट स्कूलों के खातों की होगी जांच, अधिक फीस वसूलने का आरोप

क्या बोले सांसद के वकील
राठौर के अधिवक्ता विजय कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) गौरव प्रकाश ने दलीलें सुनने के बाद धारा 69 के मामले में राठौर को जमानत दे दी. सिंह ने बताया कि उनकी ओर से एक-एक लाख रुपये के दो जमानत बांड अदालत में पेश किए गए. राठौर को 30 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था और तब से वह सीतापुर जिला जेल में बंद हैं.

पुलिस और अभियोजन अधिकारियों के अनुसार, उन पर 45 वर्षीय महिला से शादी का झांसा देकर और उसके राजनीतिक करियर में मदद का वादा करके बलात्कार करने का आरोप है. सांसद को उनके आवास से हिरासत में लिया गया, जब वह आरोपों पर अपना रुख स्पष्ट करने के लिए एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इटावा में करवाचौथ पर पत्नी को लेने गया पति, घर लौटकर लगाई फांसी
इटावा में करवाचौथ पर पत्नी को लेने गया पति, घर लौटकर लगाई फांसी
पत्नी, बच्चों, बुजुर्ग माता-पिता का भरण-पोषण पवित्र कर्तव्य, HC की अहम टिप्पणी
पत्नी, बच्चों, बुजुर्ग माता-पिता का भरण-पोषण पवित्र कर्तव्य, HC की अहम टिप्पणी
वाराणसी में BJP की नई टीम फेल, मंत्री-विधायकों की फौज भी नहीं दिला सकी जीत
वाराणसी में BJP की नई टीम फेल, मंत्री-विधायकों की फौज भी नहीं दिला सकी जीत
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Embed widget