एक्सप्लोरर

UP News: 'पांच राज्यों के चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत', चुनावी नतीजों से पहले प्रमोद तिवारी ने किया दावा

UP Politics: राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि जातीय जनगणना होनी चाहिए. तभी समाज में जातियों की तस्वीर साफ हो सकेगी और उसी के अनुरूप से योजनाएं बनाकर लोगों को लाभ दिया जा सकेगा.

Assembly Elections 2023: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत का दावा किया है. उन्होंने कहा है कि चार राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलेगा, जबकि मिजोरम में भी कांग्रेस ही मिली जुली सरकार बनाएगी. उन्होंने स्वीकार किया है कि राजस्थान में संघर्ष जरूर है, लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस सीएम अशोक गहलोत के नेतृत्व में दोबारा सरकार बनाएगी.

वहीं जातीय जनगणना पर पीएम मोदी के इस बयान पर कि मेरे लिए गरीब, महिलाएं और युवा सबसे बड़ी जाति है पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा है कि अगर पीएम मोदी की बातों में सच्चाई है तो हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार क्यों नहीं मिला. उन्होंने कहा है कि जातीय जनगणना होनी चाहिए. तभी समाज में जातियों की तस्वीर साफ हो सकेगी और उसी के अनुरूप से योजनाएं बनाकर लोगों को लाभ दिया जा सकेगा.

'पहले भी मायावती ऐसे बयान दे चुकी हैं'
बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा आगामी चुनाव में बहुकोणीय संघर्ष होने और मुकाबला संघर्षपूर्ण होने को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा है कि कई बार पहले भी मायावती ऐसे बयान दे चुकी हैं. कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने मायावती को नसीहत देते हुए कहा है कि आज अकेले चलने का वातावरण नहीं है. उन्होंने कहा है कि आज ध्रुवीकरण का दौर है‌. एक तरफ एनडीए है और दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन है. 

'नेता मानने से ही इंकार कर दिया है'
वहीं कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम द्वारा स्वामी प्रसाद मौर्य को जिन्नों के सरदार बताए जाने पर कहा है कि मैं नहीं जानता कि प्रमोद कृष्णम कहां से क्यों और क्या बोलते हैं. कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने प्रमोद कृष्णम को अपनी पार्टी का नेता मानने से ही इंकार कर दिया है.

ये भी पढ़ें: Gyanvapi Case: ज्ञानवापी मामले में एएसआई को मिला 10 दिन का और समय, वाराणसी कोर्ट का बड़ा फैसला

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संत भावविभोर, बोले-‘योगी सरकार के प्रयासों ने दीपोत्सव को बनाया वैश्विक पहचान’
संत भावविभोर, बोले-‘योगी सरकार के प्रयासों ने दीपोत्सव को बनाया वैश्विक पहचान’
सात समंदर पार गूंजा दीपोत्सव, अयोध्या की भव्यता देखने ऑस्ट्रेलिया से आए शेन
सात समंदर पार गूंजा दीपोत्सव, अयोध्या की भव्यता देखने ऑस्ट्रेलिया से आए शेन
नवाबगंज चेयरमैन दिलीप लश्करी पर केस दर्ज, महिला से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप
नवाबगंज चेयरमैन दिलीप लश्करी पर केस दर्ज, महिला से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप
यूपी चुनाव की तैयारी में जुटीं मायावती, 6 दिसंबर को लखनऊ में करेंगी शक्ति प्रदर्शन
यूपी चुनाव की तैयारी में जुटीं मायावती, 6 दिसंबर को लखनऊ में करेंगी शक्ति प्रदर्शन

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल की सजा पर रोक लगाने से SC का इनकार, दिवाली के दौरान छूट की मांग भी खारिज
तरुण तेजपाल की सजा पर रोक लगाने से SC का इनकार, दिवाली के दौरान छूट की मांग भी खारिज
NC में सियासी खलबली के बीच फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, बताया पार्टी का फ्यूचर
NC में सियासी खलबली के बीच फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, बताया पार्टी का फ्यूचर
सूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, बच्ची का गाना सुन बजाई तालियां
सूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, बच्ची का गाना सुन बजाई तालियां
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
दिवाली से पहले 'रामायण' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन वर्ल्डवाइड 150 करोड़ के पार हुई कमाई
दिवाली से पहले 'रामायण' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन वर्ल्डवाइड 150 करोड़ के पार हुई कमाई
'कुछ नियुक्ति पत्र तीसरी बार के लिए रोकेंगे', CM योगी ने किया यूपी में सरकार बनाने का दावा
'कुछ नियुक्ति पत्र तीसरी बार के लिए रोकेंगे', CM योगी ने किया यूपी में सरकार बनाने का दावा
चुनाव हारने के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से दो-दो हाथ की तैयारी
चुनाव हारने के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से दो-दो हाथ की तैयारी
Viral Video: घर पहुंचना जंग से कम नहीं, सामने आए ट्रेनों के ये खतरनाक वीडियो
घर पहुंचना जंग से कम नहीं, सामने आए ट्रेनों के ये खतरनाक वीडियो
Embed widget