एक्सप्लोरर

पहलगाम हमले पर बयानबाजी के बीच इमरान मसूद का बड़ा बयान, केंद्र सरकार से कही ये बात

Imran Masood ने कहा कि हम सरकार के हर फैसले के साथ खड़े हैं आप कार्रवाई करिए. जब देश आपके साथ खड़ा है तो आप भी देश के साथ खड़े हो जाईए और कार्रवाई करें.

Imran Masood: पहलगाम आतंकी हमले में इंटेलिजेंस फेलियर को लेकर उठ रहे सवालों पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने केंद्र सरकार के प्रति नरम रुख अपनाया है, जिस पर यूपी की सहारनपुर सीट से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि अभी वक्त पाकिस्तान को जवाब देने का है. हमें इस तरह की बातों में नहीं उलझना चाहिए वहीं कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया के बयान पर उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर पूरी कांग्रेस पार्टी सरकार के साथ है. सरकार एक्शन ले, हम उनके हर फैसले के साथ हैं. 

कांग्रेस सांसद ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि पाकिस्तान तो हमेशा झूठ बोलता है कोई नई बात नहीं है. हमें तो अपना निर्णय करना है. उन्होंने  शशि थरूर के बयान पर कहा कि अभी पाकिस्तान को जवाब देने का वक्त हैं. मैं समझता हूं कि इन बातों में उलझने का कोई वक्त नहीं है. हम सरकार के हर फैसले के साथ खड़े हैं आप कार्रवाई करिए. जब देश आपके साथ खड़ा है तो आप भी देश के साथ खड़े हो जाईए और कार्रवाई करें. सरकार का सख्त एक्शन दिखना चाहिए कि एक्शन हो रहा है. 

इमरान मसूद ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने इस मामले पर सीधा स्टैंड लिया है हमारी पार्टी सरकार के हर फैसले के साथ हैं. वहीं पाकिस्तान के चैनलों पर बैन लगाने पर मसूद ने कहा कि हम सरकार के साथ है. वहीं दूसरी तरफ़ यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस नेताओं की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर पलटवार किया और आरोप लगाया कि कांग्रेस का रुख़ हमेशा आतंकियों पर नरम ही रहा है. 

केशव प्रसाद मौर्य ने किया कांग्रेस पर हमला
केशव प्रसाद मौर्य ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर लिखा- 'पाकिस्तान और उसके पाले हुए आतंकवादियों पर कांग्रेस हमेशा नरम रहती है। कांग्रेस के शाही परिवार के मन की कुंठा कभी पार्टी के दामाद श्री राबर्ट वाड्रा, कभी श्री सिद्धारमैया और कभी-कभार श्री मणिशंकर अय्यर के मुख से निकलती रहती है.'

बता दें कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने युद्ध को लेकर हो रही चर्चा के बीच बयान दिया था कि पाकिस्तान के साथ युद्ध की कोई जरूरत नहीं है. बल्कि केंद्र को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करनी चाहिए. लोगों को सुरक्षा मिलनी चाहिए. 

FIR के बाद नेहा सिंह राठौर ने जारी किया एक और वीडियो, कहा- अरे दम है तो जाइये…

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ram Mandir Chadhava Chori Live: राम मंदिर मामले में SIT ने बढ़ाई जांच, जमीन खरीद पर भी होंगे सवाल, अविनाश को जेल से लाई पुलिस
राम मंदिर मामले में SIT ने बढ़ाई जांच, जमीन खरीद पर भी होंगे सवाल, अविनाश को जेल से लाई पुलिस
'फुनगी को फांसी, शाख को माफी....', चढ़ावा चोरी के आरोपी टिन्नू यादव के समर्थन में अखिलेश यादव?
'फुनगी को फांसी, शाख को माफी....', चढ़ावा चोरी के आरोपी टिन्नू यादव के समर्थन में अखिलेश यादव?
चढ़ावे के बाद राम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही शुरू हुआ था खेल
चढ़ावे के बाद राम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों!
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस के बाद बदरी-केदारनाथ मंदिर समिति सख्त, जारी किए नए निर्देश
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस के बाद बदरी-केदारनाथ मंदिर समिति सख्त, जारी किए नए निर्देश

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
पंजाब कांग्रेस में बगावत की आशंका, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक
पंजाब कांग्रेस में बगावत की आशंका, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक
पाकिस्तान के बाद अब म्यांमार-बांग्लादेश पर डोरे डाल रहा चीन, बनाएगा इकोनॉमिक कॉरिडोर, भारत की क्यों बढ़ी टेंशन?
PAK के बाद अब म्यांमार-बांग्लादेश पर डोरे डाल रहा चीन, बनाएगा इकोनॉमिक कॉरिडोर, भारत की क्यों बढ़ी टेंशन?
5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें T20I करियर में कभी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, दो विश्व कप जीतने वाला खिलाड़ी भी शामिल
5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें T20I करियर में कभी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, दो विश्व कप जीतने वाला खिलाड़ी भी शामिल
Pritam and Pedro Review: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
प्रीतम एंड पेड्रो रिव्यू: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
एथेनॉल मिले पेट्रोल से कम हो जाएगा आपकी गाड़ी का माइलेज? सरकार ने कर दिया बड़ा खुलासा
एथेनॉल मिले पेट्रोल से कम हो जाएगा आपकी गाड़ी का माइलेज? सरकार ने कर दिया बड़ा खुलासा
Male Fertility: सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
Refrigerator Electricity Consumption Tips: फ्रिज का गेट बार-बार खोलने से कितना बढ़ता है बिजली बिल, एक दिन में कितने यूनिट होते हैं बर्बाद?
फ्रिज का गेट बार-बार खोलने से कितना बढ़ता है बिजली बिल, एक दिन में कितने यूनिट होते हैं बर्बाद?
Embed widget