एक्सप्लोरर

Congress MLA praised BJP MP: कांग्रेस विधायक ने बीजेपी सांसद की तारीफ करते हुए मांगी ये मदद, जानें- क्या है मामला

Congress MLA praised BJP MP Anil Baluni: कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने बीजेपी सांसद अनिल बलूनी की तारीफ करते हुए मदद मांगी है. इस दौरान देश की सुरक्षा को लेकर बड़ी चिंता जताई है.

Congress MLA praised BJP MP Anil Baluni: पिथौरागढ़ जनपद के सीमांत धारचूला क्षेत्र में दूरसंचार की व्यवस्था नहीं होने को लेकर कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी से मदद मांगी है. धामी ने फोन पर बलूनी से बात की और मोहंड की पहाड़ियों की तरह ही नेपाल से सटे पिथौरागढ़ के क्षेत्र में संचार व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की. विधायक धामी ने बलूनी से कहा कि यह मामला देश की सुरक्षा से भी जुड़ा है, क्योंकि नेपाल-भारत सीमा पर देश की किसी भी कंपनी के सिम काम नहीं करते हैं.

विधानसभा में क्या कहा हरीश धामी ने 

पिथौरागढ़ के लोगो को भी नेपाल दूरसंचार के सिम खरीदकर चलाने पड़ते हैं. बलूनी ने धारचूला विधायक धामी को आश्वस्त किया है कि जल्द ही इस मुद्दे को केंद्रीय दूरसंचार मंत्री के समक्ष रखा जाएगा और इसका उचित समाधान निकाला जायेगा. 

विधानसभा में कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने कहा कि पिथौरागढ़ के सीमांत इलाके में दूरसंचार व्यवस्था नहीं है, जिस तरह से अनिल बलूनी ने मोहंड की पहाड़ियों में संचार व्यवस्था बनाने का प्रयास किया है वो यहां भी होना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि बलूनी वास्तव में राज्य के लिए निरंतर काम करते है और इसके लिए उनकी तारीफ़ की जानी चाहिए. 

ये है पूरा मामला 

पिथौरागढ़ जिले की सैकड़ों किलोमीटर लंबी सीमा नेपाल से लगती है. डीडीहाट से ही बीएसएनएल और देश की निजी कंपनियों के सिम काम करना छोड़ देते हैं और मोबाइल में नेपाल के टॉवर आने लगते हैं. इसलिए बॉर्डर के आसपास रहने वाले लोग एक भारतीय सिम के साथ ही एक सिम नेपाल का भी खरीदकर रखते है. गंभीर बात यह है कि बॉर्डर के आसपास नेपाल का "नमस्ते" सिम एक्टिव रहता है और ये सिम आसानी से धारचूला मुनस्यारी में ख़रीदे जाते है.

इसमें गंभीर बात यह है कि सरहद की हिफाज़त में लगे सुरक्षा बल और इनकी ख़ुफ़िया एजेंसिया भी नेपाल के सिम के भरोसे ही काम करती हैं जो देश की सुरक्षा के लिए बहुत घातक है. क्योंकि जिस तरह से नेपाल के साथ तनाव जारी है उसके बाद नेपाल आसानी से हमारे सुरक्षा बालों के वो नंबर जो नेपाल के सिम से चलते हैं, लिसनिंग पर लगाकर सारी ख़ुफ़िया रिपोर्ट अपने पास ले सकता है.

Meghna Singh: बिजनौर की मेघना ने किया जिले का नाम रौशन, महिला क्रिकेट टीम में सेलेक्शन से परिवार में खुशी का माहौल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget