एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: 'देहरादून में अपराधियों के हौसले बुलंद', कांग्रेस ने सीएम धामी को दी आंदोलन की चेतावनी

Uttarakhand News: कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि वह सीएम धामी और गृह मंत्री अमित शाह से मांग करते हैं कि वह लापरवाह पुलिस अधिकारियों के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई करें.

Uttarakhand News Today: कांग्रेस ने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अपराधियों के हौसले बुलंद होने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लापरवाह पुलिस अधिकारियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने की मांग की और कहा कि ऐसा न होने पर वह जल्द सड़क पर उतर कर आंदोलन करेगी.

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बुधवार मध्यरात्रि के बाद यहां के पलटन बाजार में एक दुकान में हुई आगजनी मामले का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसा दूसरी बार हुआ है जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के राजधानी से रवानगी वाले दिन अपराधियों ने दुस्साहसिक घटना को अंजाम दे कर कानून व्यवस्था का मखौल उड़ाया है.

कांग्रेस नेता ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि राष्ट्रपति के अपना दो दिवसीय दौरा समाप्त कर 24 अप्रैल को रवाना होने के बाद रात को स्कूटर सवार एक व्यक्ति ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर पल्टन बाजार में रेडीमेड वस्त्रों की एक तिमंजिला दुकान को आग के हवाले कर चला जाता है और वहां से 100 कदम की दूरी पर स्थित पल्टन बाजार पुलिस कोतवाली को इसकी भनक तक नहीं लगती.

इससे पहले, धस्माना ने कहा कि पिछले साल नवंबर में राष्ट्रपति राज्य स्थापना दिवस समारोह में भाग लेने आयी थीं और उसी दौरान बदमाश दिन-दहाड़े राज्य पुलिस मुख्यालय से थोड़ी दूरी पर शहर की व्यस्ततम राजपुर रोड पर स्थित रिलायंस ज्वेलरी शो रूम से करीब 15 करोड़ रुपये के गहने लूटकर फरार हो गए थे.

कांग्रेस नेता ने कार्रवाई करने की मांग

कांग्रेस नेता धस्माना ने कहा कि वह मुख्यमंत्री और गृह मंत्री धामी से मांग करते हैं कि वह लापरवाह पुलिस अधिकारियों के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई करें. उन्होंने कहा कि कि ये घटनाएं देहरादून की ध्वस्त कानून-व्यवस्था की पोल खोलती हैं. उन्होंने कहा कि देहरादून में भारतीय सैन्य अकादमी, विधानसभा भवन,भारतीय पेट्रोलियम संस्थान, भारतीय सर्वेक्षण संस्थान सहित राष्ट्रीय महत्व के अनेक संस्थान हैं और राज्यपाल, मुख्यमंत्री समेत तमाम मंत्रीगण, विधायक यहां रहते हैं. धस्माना ने कहा कि लापरवाह पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतर कर आंदोलन करेगी.

ये भी पढ़ें: UP Lok Sabha Election 2024: यूपी में दूसरे चरण की वोटिंग ख़त्म, अमरोहा में सबसे अधिक तो मथुरा में कम हुआ मतदान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बढ़ा भूस्खलन का खतरा
उत्तराखंड में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बढ़ा भूस्खलन का खतरा
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच धनंजय सिंह ने दिया ये सुझाव, मानेंगे CM हेमंत सोरेन?
झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच धनंजय सिंह ने दिया ये सुझाव, मानेंगे CM हेमंत सोरेन?
UP Weather Forecast: उत्तर प्रदेश में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
'मेलोनी समझकर तो...', संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी की मिमिक्री पर पूछा तो हुआ बवाल
'मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा', संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी की मिमिक्री पर पूछा तो हुआ बवाल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
DUSU Elections 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget