एक्सप्लोरर

UP Election: यूपी में कौन होगा कांग्रेस का सीएम पद का चेहरा, सलमान खुर्शीद ने दिया ये बयान

यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनाव में कांग्रेस का सीएम पद का चेहरा कौन होगा. सलमान खुर्शीद ने इसको लेकर बयान दिया है. 

UP Assembly Election: चुनावी घोषणा पत्र पर लोगों की राय जानने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद मेरठ पहुंचे. इस दौरान उन्होंने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मां गंगा के जल में बहती हुई लाशें देखकर हमें दुख होता है. अगर उसको देखकर किसी के मन में आक्रोश नहीं आता या दुख नहीं होता, किसी का मन उन्हें देखकर चिंतित नहीं हो जाता तो यह एक बहुत बड़ा विषय है. 

खुर्शीद ने ये भी कहा कि सिर्फ किसी भी चीज को लेकर लोगों को भावुक करना राजनीतिक दल का काम नहीं होता. बल्कि लोगों को सही राह दिखाना और विश्वास जगाना भी राजनीतिक दल का कर्तव्य होता है. हम वो करके दिखाएंगे. खुर्शीद ने आगे कहा कि गंगा में लाशें बहीं मगर कुछ लोग उन्हें मानने को तैयार नहीं है. गंगा में तैरती लाशों को किसी ने मुद्दा नहीं बनाया.

प्रियंका लेंगी सीएम पद पर फैसला
यूपी में 2022 में पार्टी से सीएम का चेहरा कौन होगा इसका फैसला प्रियंका गांधी करेंगी. जो जल्द सबके सामने होगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ 2022 का चुनाव लड़ेगी, नहीं जीती तो भी भारी अंतर जरूर पैदा करेगी.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस मेनिफेस्टो समिति के सामने जनता की परेशानियां ला रही हैं. इसमें बेरोजगारी, बदहाली की समस्या बताई गई है. कांग्रेस अपना घोषणा पत्र ऐसा बनाएगी जो हर वर्ग और जन-जन से जुड़ा होगा. विधानसभा चुनाव में कांग्रेस गठबंधन करेगी इस पर अभी कुछ कह नहीं सकते. अभी हम कोने-कोने में जाकर लोगों से मिलकर घोषणा पत्र बना रहे हैं.

"अफगानिस्तान और तालिबान का सच छिपा रही सरकार"
खुर्शीद ने कहा कि अफगानिस्तान और तालिबान का सच सरकार छिपा रही है. अगर सरकार कांग्रेस से अफगानिस्तान के मसले पर बात करेगी तो हम अपनी राय जरूर देंगे. वहीं, पार्टी अध्यक्ष के सवाल पर उन्होंने राहुल गांधी को अपना नेता बताया. सलमान खुर्शीद ने कहा कि सोनिया गांधी के निर्देश में पार्टी आगे बढ़ रही है और बढ़ती रहेगी.

ये भी पढ़ें:

Kalyan Singh News: पीएम मोदी ने कल्याण सिंह को दी श्रद्धांजलि, बोले- उन्होंने अपने नाम को सार्थक किया

गोरखपुर पहुंचे लल्लू ने साधा निशाना, कहा- पागल हो गया विकास, योगी और बीजेपी की विदाई तय

सुधीर चौहान वेस्ट यूपी में लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहे हैं. 23 साल का अनुभव है. मेरठ की क्राइम, राजनीति और सामाजिक खबरों पर नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
देहरादून: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा का भव्य समापन, करीब 4.80 करोड़ शिवभक्त पहुंचे
शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा का भव्य समापन, करीब 4.80 करोड़ शिवभक्त पहुंचे
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन
CM योगी का राहुल-अखिलेश पर तंज, कहा- पता नहीं आप पढ़े-लिखे हैं या नहीं
CM योगी का राहुल-अखिलेश पर तंज, कहा- पता नहीं आप पढ़े-लिखे हैं या नहीं

वीडियोज

Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget