एक्सप्लोरर

गोरखपुर पहुंचे लल्लू ने साधा निशाना, कहा- पागल हो गया विकास, योगी और बीजेपी की विदाई तय

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. लल्लू ने कहा कि विकास पागल हो गया है. बीजेपी और योगी आदित्यनाथ की विदाई तय है. 

Ajay Kumar Lallu in Gorakhpur: यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जल जमाव से बेहाल गोरखपुर का जायजा लेने पहुंचे. लल्लू ने यहां पहुंचकर लोगों से बातचीत भी की. लल्लू ने तालाब बनी कॉलोनियों में लोगों का हाल जाना. लल्लू ने कहा कि बीजेपी की सरकार में लोग दुखी है. साल 1989 से यहां पर सांसद और मेयर भाजपा के हैं. योगी आदित्‍यनाथ खुद पांच बार सांसद रहे हैं. गोरखपुर की अनेक कालोनियों में जल-जमाव की वजह से लोगों का जीना मुहाल हो गया है.

इंजीनियरिंग कालेज रोड स्थित वसुंधरा कॉलोनी में घुटने तक पानी में डूबते हुए लल्‍लू लोगों के बीच पहुंचे. लल्लू इस दौरान बीजेपी सरकार पर निशाना साधने से भी नहीं चूके. उन्‍होंने कहा कि यहां के लोगों को दवाई, खाद्य सामग्री और अन्‍य सामान लाना हो, तो यहां के लोगों को कमर भर पानी में डूब के जाना होता है.

उन्‍होंने कहा कि मुख्‍य सड़क पर तो और भी हैरान कर देने वाला नजारा दिखा. उन्‍होंने बताया कि सड़क पर जमा पानी में जलकुंभी भी दिखाई दी. लल्लू ने कहा कि सरकार और मुख्‍यमंत्री ने गृहनगर और गृहक्षेत्र को पानी के हवाले छोड़ दिया है. विकास यहां पागल हो गया. लोगों का जीना मुहाल हो गया है. लल्‍लू ने कहा कि वो मुख्‍यमंत्री जो सदन, सड़कों और दूसरे राज्‍यों में बड़ी-बड़ी बातें करते हैं. वे लोगों की समस्‍या को देखें. ये मुख्‍यमंत्री पूरी तरह हर मोर्चों पर विफल हैं. 

बीजेपी की विदाई तय
जो मुख्‍यमंत्री भ्रष्‍टाचार की बात करते हैं. भ्रष्‍टाचार का सबसे बड़ा उदाहरण यहीं पर दिखाई दे रहा है. जहां करोड़ों रुपए की लागत से नाले का निर्माण हुआ. पानी निकलने की बजाय पानी उल्‍टा इन जगहों पर आ रहा है. ये प्रमाण है कि सीएम का जीरो टॉलरेंस का सच सबके सामने है. उन्‍होंने कहा कि विकास का मॉडल पूरे देश ने देख लिया है. आने वाले दिनों में मुख्‍यमंत्री और बीजेपी की विदाई तय है.

ये भी पढ़ें:

Kalyan Singh News: पीएम मोदी ने कल्याण सिंह को दी श्रद्धांजलि, बोले- उन्होंने अपने नाम को सार्थक किया

रुंधे गले से बोले कल्याण सिंह के पोते संदीप, लगा था बाबूजी की सेहत ठीक हो रही है, लेकिन...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
यूपी में बाढ़-सूखे पर CM योगी का सख्त निर्देश, राहत कार्यों में न हो देरी, 24x7 रहें मुस्तैद
यूपी में बाढ़-सूखे पर CM योगी का सख्त निर्देश, राहत कार्यों में न हो देरी, 24x7 रहें मुस्तैद
रवि किशन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, गोरखपुर एयरपोर्ट विस्तार की उठाई मांग
रवि किशन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, गोरखपुर एयरपोर्ट विस्तार की उठाई मांग
Gonda News: पत्नी ने प्रेमी संग रची चोरी की साजिश, पूछताछ में खुल गया पूरा राज
गोंडा में पत्नी ने प्रेमी संग रची चोरी की साजिश, पूछताछ में खुल गया पूरा राज

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget