एक्सप्लोरर

UP Politics: कांग्रेस नेता राहुल गांधी का प्रयागराज दौरा आज, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

राहुल गांधी जिस कार्यक्रम में शामिल होंगे, उस कार्यक्रम के आयोजकों पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव की बेटी सुभाषिनी यादव, अनिल जय हिंद, इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकील केके राय और चार्ली प्रकाश शामिल है.

Rahul Gandhi Prayagraj Visit: कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और विपक्ष के नेता राहुल गांधी शनिवार को संगम नगरी प्रयागराज में संविधान सम्मान सम्मेलन में शामिल होंगे. राहुल गांधी इस सम्मेलन में समापन भाषण देंगे और साथ ही सभागार में मौजूद लोगों से सीधा संवाद भी करेंगे. राहुल गांधी शाम करीब चार बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से सीधे कार्यक्रम स्थल जाएंगे. 

यह कार्यक्रम इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के कन्वेंशन सेंटर में होगा. सम्मेलन में राहुल गांधी करीब डेढ़ घंटे तक रहेंगे. संविधान सम्मान सम्मेलन का यह आयोजन सिविल सोसाइटी की तरफ से किया जा रहा है. कांग्रेस पार्टी इसमें सहयोगी की भूमिका में रहेगी. इसमें संविधान से जुड़े अलग-अलग पहलुओं पर कई सत्र में चर्चा होगी. इनमें एक टॉपिक संविधान और मोहब्बत की दुकान भी है.

UP Politics: BJP विधायक का मायावती पर विवादित बयान, अखिलेश यादव बोले- 'अगर बीजेपी कार्रवाई नहीं करती है तो...'

ये लोग भी होंगे शामिल
उम्मीद जताई जा रही है कि राहुल गांधी लोकसभा चुनाव के संविधान बचाने के हिट फार्मूले को प्रयागराज से देश में आगे बढ़ाने का काम करेंगे. वह संविधान और आरक्षण के बहाने केंद्र और यूपी सरकार पर निशाना साध सकते हैं. कार्यक्रम का टॉपिक भी संविधान का सम्मान और उसकी रक्षा करने से जुड़ा हुआ है. राहुल गांधी के अलावा इसमें अलग-अलग क्षेत्र के वक्ताओं को बुलाया गया है. सियासी व्यक्तियों में राहुल गांधी अकेले ही रहेंगे. कार्यक्रम के आयोजकों पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव की बेटी सुभाषिनी यादव, अनिल जय हिंद, इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकील केके राय और चार्ली प्रकाश शामिल है.

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, राज्यसभा में डेप्युटी लीडर प्रमोद तिवारी और विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना समेत पार्टी के कई नेता एक दिन पहले ही प्रयागराज पहुंच गए हैं. इन नेताओं ने कार्यक्रम की तैयारियो की समीक्षा की और राहुल गांधी के जोरदार स्वागत की रूपरेखा तय की. प्रयागराज राहुल गांधी का पैतृक शहर है. वह कुछ देर के लिए अपने पैतृक आवास आनंद भवन जाकर वहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी कर सकते हैं.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपर्णा यादव की युवाओं को सलाह, रील्स छोड़ महिलाओं की योजनाओं पर दें ध्यान
अपर्णा यादव की युवाओं को सलाह, रील्स छोड़ महिलाओं की योजनाओं पर दें ध्यान
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
LIVE: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
Embed widget