एक्सप्लोरर

UP Election 2022: यूपी चुनाव में 40% महिलाओं को टिकट, लड़की हूं लड़ सकती हूं का दिया नारा... जानें प्रियंका गांधी की बड़ी बातें

Priyanka Gandhi Press Conference: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की. यहां पढ़िए प्रियंका की प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें

Priyanka Gandhi Press Conference: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बड़ा एलान किया है. प्रियंका गांधी ने कांग्रेस की रणनीति बताने के लिए आज लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. यूपी चुनाव में इस बार 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देने का एलान किया. प्रियंका ने 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' का नारा भी दिया. यहां पढ़िए प्रियंका गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें.

  • आने वाले उत्तर प्रदेश के चुनावों में हम 40 फीसदी टिकट (उम्मीदवार) हम महिलाओं को देंगें. यह निर्णय उन सब महिलाओं के लिए है जो चाहती हैं कि उत्तर प्रदेश में बदलाव आए, प्रदेश आगे बढ़े.
  • हम चाहते हैं कि महिलाएं राजनीति में पूरी तरह से सत्ता में भागीदार बनें. महिलाओं की राजनीति में पूरी भागीदार होनी चाहिए.
  • महिला को टिकट जाति के आधार पर नहीं, सक्षमता के आधार पर दिया जाएगा. उसके क्षेत्र में लोग कितना पसंद करते हैं यह आधार होगा.
  • हमें महिला उम्मीदवार मिलेंगे भी, लड़ेंगी भी. इस बार मजबूत नहीं होंगी तो अगली बार होंगी. 2024 में इससे ज्यादा महिलाओं को मौका मिल सकता है.
  • मेरा बस चलता तो 50 फीसदी महिलाओं को टिकट देती. इसके पीछे मुख्य सोच ये है कि जो महिला है वो एक जुट होकर फोर्स नहीं बन रही. उसे जाति धर्म में बांटा जा रहा है. उन्हें लगता है कि गैस से खुश कर लेंगे.
  • यह फैसला उन्नाव की उस लड़की के लिए है जिसको जलाया गया मारा गया. यह निर्णय हाथरस की उस लड़की के लिए है जिसे न्याय नहीं मिला. लखीमपुर में मुझे एक लड़की मिली उसने बोला वह प्रधानमंत्री बनना चाहती है. उसके लिए है ये निर्णय.
  • 2019 के चुनाव में जब मैं आयीं थी तो इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की कुछ लड़कियां मिली थी, उन्होंने बताया था कि होस्टल में लड़के लड़कियों के लिए कानून अलग थे. ये निर्णय उसके लिए है.
  • ये निर्णय उसके लिए जिसने गंगा यात्रा के दौरान मुझसे कहा था कि मेरे गांव में पाठशाला नहीं है. प्रयागराज की पारो के लिए जिसने हाथ पकड़कर कहा कि मैं नेता बनना चाहती हूं.
  • कोई आम लोगों की सुरक्षा नहीं करता, आज सत्ता का नाम ये है कि आप खुलेआम पब्लिक को कुचल सकते हैं. आज नफरत का बोलबाला है, महिलाएं इसे बदल सकती हैं. राजनीति में आप मुझसे कंधा से कंधा मिलाओ.

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रियंका गांधी से पूछा गया कि क्या वह खुद यूपी विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनेंगी. इस पर उन्होंने कहा, 'सोच कर निर्णय लूंगी.'


ये भी पढ़ें-
Owaisi on T20: ओवैसी ने भारत-पाकिस्तान मैच का किया विरोध, कहा- 9 जवान मार दिए गए, आप T20 खेलेंगे!

Coronavirus Update: नहीं आएगी कोरोना की तीसरी लहर? आठ महीने बाद आज आए सबसे कम केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- ये जवाब नहीं , थोथा बयान होगा
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- ये जवाब नहीं , थोथा बयान होगा
राम मंदिर CEO इंटरव्यू में पूछे गए खराब सवाल, अवधेश प्रसाद का बयान
राम मंदिर CEO इंटरव्यू में पूछे गए खराब सवाल, अवधेश प्रसाद का बयान
हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप
हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप
तमक नाले का कहर! वैली ब्रिज बहने के बाद पाइप डालकर बनाया रास्ता, लापता जवान की तलाश
तमक नाले का कहर! वैली ब्रिज बहने के बाद पाइप डालकर बनाया रास्ता, लापता जवान की तलाश

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget