एक्सप्लोरर

'फिल्मी डायलॉग अच्छा है', PM मोदी के रगों में सिंदूर वाले बयान पर कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना

UP News: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी का राजस्थान के बीकानेर में रगों में सिंदूर बहने वाले बयान पर कांग्रेस के वरिष्ठा नेता ने इसे फिल्मी डायलॉग बताया है. उन्होंने आतंकवाद पर भी बयान दिया.

UP News: प्रधानमंत्री मोदी के राजस्थान के बीकानेर में रगों में सिंदूर बहने वाले बयान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में डिप्टी लीडर प्रमोद तिवारी ने निशाना साधा है. कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा है कि फिल्मी डायलॉग के लिए पीएम मोदी का भाषण अच्छा है. लेकिन जमीन पर यह बयान बिल्कुल अच्छा नहीं है. उन्होंने एक बार फिर से दोहराया है कि आतंकवाद के खिलाफ कांग्रेस का केंद्र सरकार को पूरा समर्थन है और सेना को भरपूर समर्थन है. 

आपका यह जो खून खौलता है, वह चीन के सामने क्यों ठंडा पड़ जाता है. कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री ने आंख से आंख मिलाकर चीन के मुद्दे पर बात करने की बात कही थी. लेकिन जब चीन सामने आता है तो प्रधानमंत्री आंख तक नहीं मिला पाते हैं. उन्होंने कहा है कि चीन के साथ एक तरफा व्यापार बढ़ता जा रहा है. ‌चीन ने हमारे 30 जवानों को लद्दाख की सीमा पर शहीद कर दिया. उन्होंने कहा है कि तब यह खून लावा बनकर क्यों नहीं उबला. उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के चरम पर होने के बाद सीजफायर के फैसले पर एक बार फिर से सवाल खड़े किए हैं. कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा है कि यह शर्मनाक है.

सीजफायर की जानकारी अमेरिका से मिली- प्रमोद तिवारी
उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से सवाल पूछा है कि इस पर आपका खून क्यों नहीं खौला. उन्होंने कहा है कि शिमला समझौते में यह तय हुआ है कि कश्मीर के मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय बात होगी. तीसरा कोई पक्ष नहीं होगा. उन्होंने कहा है कि उस वक्त देशवासियों को कितनी शर्म आई जब बार-बार ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान और भारत के बीच व्यापार करा देते हैं.

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत के जवानों और सेना का मनोबल अपने चरम पर था. लेकिन लड़ाई बीच में रोक देने पर आखिर प्रधानमंत्री मोदी का खून क्यों नहीं खौला. पीएम मोदी का खून उस समय क्यों नहीं खौला, जबकि उनके विदेश मंत्री ने यह बयान दिया कि लड़ाई के पहले ही उन्होंने पाकिस्तान को बता दिया था कि वह सेना और आम लोगों पर हमला नहीं करेंगे. सिर्फ आतंकी ठिकानों पर हमला करेंगे. 

मुंबई आतंकी हमले का दोषी कहां हैं? 
उन्होंने कहा है कि भारतीय विदेश मंत्री के बयान के बाद क्या पाकिस्तान ने आतंकी ठिकानों को खाली नहीं कर दिया होगा. उन्होंने प्रधानमंत्री से सवाल किया है कि मुंबई आतंकी हमले के दोषी हाफिज और उमर कहां हैं. उन्होंने कहा है कि विदेश मंत्री द्वारा सेना के अभियान और प्रयास को खोखला करने पर देश के प्रधानमंत्री मोदी का खून क्यों नहीं खौला. प्रमोद तिवारी ने कहा है कि, ऑपरेशन सिंदूर में पूरे देश ने सेना के शौर्य और पराक्रम को देखा है. मैं सेना के शौर्य और पराक्रम को प्रणाम करता हूं और भारतीय सेना का अभिनंदन भी करता हूं. 

(प्रयागराज से सौरभ मिश्रा की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें- नरभक्षी राजा कोलंदर को उम्रकैद की सजा, 25 साल पुराने केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
संसद में दूध लेकर पहुंचे सपा नेता, डिंपल यादव बोलीं- 'CM अब करें दूध का दूध, पानी का पानी'
संसद में दूध लेकर पहुंचे सपा नेता, डिंपल यादव बोलीं- 'CM अब करें दूध का दूध, पानी का पानी'
'घबराइए मत आपकी समस्या का समाधान होगा', जनता दर्शन में बोले CM योगी
'घबराइए मत आपकी समस्या का समाधान होगा', जनता दर्शन में बोले CM योगी

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
DC Box office: 'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट, बनाया ये रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट
Embed widget