एक्सप्लोरर

Mimicry Row: उपराष्ट्रपति मिमिक्री विवाद पर विपक्षी गठबंधन में पड़ी फूट! कांग्रेस सांसद ने कल्याण बनर्जी के लिए कही बड़ी बात

UP Politics: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री विवाद पर बीजेपी ने विपक्षी दलों पर जोरदार हमला बोल रखा है. अब इस मुद्दे पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने बड़ा बयान दिया है.

Jagdeep Dhankar Mimicry Row: राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री का मामला गरमाया हुआ है. अब इस मुद्दे पर विपक्षी गठबंधन में फूट पड़ती दिख रही है. टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के बार-बार मिमिक्री किए जाने से कांग्रेस पार्टी ने किनारा कर लिया है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि यह कल्याण बनर्जी का निजी विचार हो सकता है. 

कांग्रेस सांसद ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे किसी व्यक्ति को अगर मिमिक्री या दूसरी चीजों से दुख होता है और वह आहत होता है तो ऐसा कृत्य नहीं किया जाना चाहिए. जगदीप धनखड़ को आपत्ति है तो उनकी मिमिक्री नहीं की जानी चाहिए. जगदीप धनखड़ अगर खुद को पीड़ित बता रहे हैं तो उनकी भावना का सम्मान होना चाहिए, लेकिन साथ ही संसद से निष्कासित किए गए विपक्षी सांसद भी खुद को पीड़ित महसूस कर रहे हैं. 

प्रमोद तिवारी ने क्या कहा?

प्रमोद तिवारी ने कहा कि विपक्षी सांसदों को बिना किसी अपराध के निष्कासित किया गया है. यह विवाद अब खत्म हो जाना चाहिए. बीजेपी नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह अगर ममता बनर्जी को सेंटा क्लाज बता रहे हैं तो यह उनके निजी विचार हो सकते हैं. बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह द्वारा कुश्ती से नाता तोड़ने के विवाद पर प्रमोद तिवारी ने कहा कि इस विवाद के पीछे पूरी तरह से खेल मंत्रालय, बीजेपी सरकार और मंत्री अनुराग ठाकुर जिम्मेदार हैं. बेटियों के सड़क पर रोने के बाद वोट बैंक प्रभावित होने के डर से सरकार ने कदम उठाया है.  

बीजेपी सरकार पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि सरकार अब दो जातियों को आपस में लड़ाने का काम कर रही है. उनकी भावनाएं आहत करने का काम कर रही है. यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य द्वारा विपक्षी गठबंधन के मुद्दा विहीन होने के बयान पर प्रमोद तिवारी ने कहा कि बीजेपी को जनता से जुड़े मुद्दों से कोई लेना-देना नहीं है. उसे लोगों के दुख दर्द की कोई फिक्र नहीं है. जनता बेरोजगारी और महंगाई से जूझ रही है. सरकार तानाशाही रवैया अपनाए हुए है. 

"अमेठी में स्मृति ईरानी की जमानत होगी जब्त"

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी अगर इस बार अमेठी में लड़ने आएंगी तो उन्हें जमानत बचाने के लिए भी संघर्ष करना पड़ेगा. अमेठी और रायबरेली से गांधी परिवार का भावनात्मक नाता है. 

ये भी पढ़ें- 

Ram Mandir: रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में किसी भी राज्य के सीएम को नहीं भेजा गया न्यौता, सिर्फ CM योगी रहेंगे मौजूद

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में BJP की नई टीम फेल, मंत्री-विधायकों की फौज भी नहीं दिला सकी जीत
वाराणसी में BJP की नई टीम फेल, मंत्री-विधायकों की फौज भी नहीं दिला सकी जीत
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
मुलायम यादव को अखिलेश से ज्यादा मिलते थे मुस्लिम वोट? पंकज चौधरी के बयान से हलचल
मुलायम यादव को अखिलेश से ज्यादा मिलते थे मुस्लिम वोट? पंकज चौधरी के बयान से हलचल
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget