एक्सप्लोरर

शाहजहांपुर: पद यात्रा से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री नजरबंद, अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता गिरफ्तार

शाहजहांपुर में पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिये कांग्रेस की प्रस्तावित पैदल यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद को नजरबंद कर दिया गया है। प्रशासन ने शहर में धारा 144 लगा दी है।

शाहजहांपुर, एबीपी गंगा। चिन्मयानंद मामले में पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिये विरोध स्वरूप कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित पैदल यात्रा को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद और कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष कौशल मिश्रा को नजरबंद कर दिया गया है और पार्टी विधानमंडल दल के नेता समेत 82 पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस मामले में विशेष जांच दल द्वारा पीड़िता की ओर से चिन्मयानंद के विरुद्ध बलात्कार का मामला दर्ज ना करके पीड़िता को ही जेल भेज दिया गया है। इसी मामले को लेकर कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित लखनऊ तक पैदल यात्रा से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के आवास पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा ने जानकारी देते हुये बताया कि अधिकारियों ने उनसे आकर कहा है कि उन्हें और जितिन प्रसाद को नजरबंद कर दिया गया है और अब कोई पद यात्रा नहीं निकालने दी जाएगी।

इसी बीच, पदयात्रा निकालने की कोशिश कर रहे कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजय लल्लू तथा कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उन्हें पुलिस लाइन में रखा गया है।

पुलिस अधीक्षक (नगर) दिनेश त्रिपाठी ने बताया की शहर में धारा 144 लागू होने के बाद भी कांग्रेस के कार्यकर्ता एक सभा कर रहे थे। उनके पास कोई भी प्रशासनिक अनुमति नहीं थी। ऐसे में उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले जाया गया है।

गौरतलब है कि पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर अपने कॉलेज में पढ़ रही कानून की छात्रा का यौन शोषण करने का आरोप है। इस मामले में उनके खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। इसके साथ ही चिन्मयानंद से पांच करोड़ रुपए रंगदारी मांगने के मामले में कथित पीड़िता को भी गिरफ्तार किया गया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
Ghaziabad News: शहर में मौत का सिस्टम! तीन मासूम समेत 4 की गई जान, जिम्मेदार कौन?
गाजियाबाद शहर में मौत का सिस्टम! तीन मासूम समेत 4 की गई जान, जिम्मेदार कौन?
Ghaziabad News: गाजियाबाद के मोदीनगर में BJP नेता के ससुर की चाकू से हत्या, दामाद पर आरोप
गाजियाबाद के मोदीनगर में BJP नेता के ससुर की चाकू से हत्या, दामाद पर आरोप
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget