एक्सप्लोरर

अजय कुमार लल्लू बोले निरंकुश हो गई है सरकार, कांग्रेस किसी के साथ नहीं होने देगी अन्याय

आजमगढ़ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सरकार और उसके अधिकारी निरंकुश हो गए हैं. कांग्रेस कभी किसी के साथ अन्याय नहीं होने देगी.

आजमगढ़: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू आजमगढ़ पहुंचे. शहर के पुरानी सब्जी मंडी के पास स्थित पीड़ित व्यापारी आशीष गोयल के आवास पर पहुंचकर अजय लल्लू ने उनसे मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना. वहीं, वरिष्ठ पत्रकार एसके दत्ता को आवंटित कार्यालय को गिराने के मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने उनसे मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली.

व्यवसायियों ने किया था हंगामा गौरतलब है कि, 5 अप्रैल को मास्क ना लगाने को लेकर एसडीएम के मारपीट के बाद आक्रोशित व्यवसायियों ने कोतवाली पर जमकर बवाल किया था. प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठी भांजकर व्यवसायियों को भगाया था. मामले में कांग्रेस जिला अध्यक्ष, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष और दो पत्रकारों समेत 150 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है.

उच्चस्तरीय जांच की मांग आजमगढ़ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेसवार्ता में कहा कि कांग्रेस पार्टी घटना की निंदा करती है. सरकार और उसके अधिकारी निरंकुश हो गए हैं. आजमगढ़ की घटनाओं में जिस एसडीएम का नाम आ रहा है उसके खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज हो. कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पूरे घटनाक्रम की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ठोको नीति के तहत अपराधियों के बजाय व्यापारियों, पत्रकारों और सामाजिक संगठनों के लोगों को ठोका जा रहा है. मामले में गवर्नर से मिलकर कार्रवाई की मांग की जाएगी.

किसी के साथ अन्याय नहीं होने देगी कांग्रेस अजय कुमार लल्लू ने कहा कि कांग्रेस कभी किसी के साथ अन्याय नहीं होने देगी. आजमगढ़ शहर कोतवाली में हुए बवाल मामले में जिस प्रकार से कांग्रेस के जिला अध्यक्ष और एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज किया गया है, कांग्रेसी इससे डरने वाली नहीं हैं. जबकि, यूपी सरकार डरी हुई है इसलिए फर्जी मुकदमे दर्ज कर रही है.

व्यापारी ने बताई पीड़ा वहीं, दूसरी तरफ पीड़ित व्यापारी आशीष गोयल ने भी अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि 5 अप्रैल की घटना के बाद से वो इस कदर डर और दहशत में हैं कि अपनी दुकान नहीं जा सके हैं. उनको आशंका है कि उनकी दुकान से कई जेवरात भी गायब हो गए हैं. अभी लेखा-जोखा नहीं देख सके हैं, हर समय आशंका से घिरे हैं.

ये भी पढ़ें:

CBSE पर बरसीं प्रियंका गांधी, बोलीं- कोरोना काल में परीक्षा के लिए बच्चों को मजबूर करने के लिए जिम्मेदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल
चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल
ड्रग्स रैकेट का हब बना ग्रेटर नोएडा! करोड़ों की ड्रग्स के साथ 2 नाइजीरियन युवती गिरफ्तार
ड्रग्स रैकेट का हब बना ग्रेटर नोएडा! करोड़ों की ड्रग्स के साथ 2 नाइजीरियन युवती गिरफ्तार
कन्नौज में JNV छात्रों ने खाने की क्वालिटी के खिलाफ किया हंगामा, हॉस्टल के कमरों में किया कैद
कन्नौज में JNV छात्रों ने खाने की क्वालिटी के खिलाफ किया हंगामा, हॉस्टल के कमरों में किया कैद
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget