एक्सप्लोरर

UP Politics: 'मुसलमान सेक्युलर, उसे प्रमाण की जरूरत नहीं', राहुल के बयान को लेकर BJP पर बरसे अजय कुमार लल्लू

UP News: कांग्रेस नेता अजय कुमार लल्लू ने कहा कि आपके पास हिम्मत हो तो उनके सवालों का जवाब दीजिए. ना संसद में देते, ना मीडिया के सामने. इन लोगों को राहुल फोबिया हो गया है, बीमारी हो गई है.

Rahul Gandhi Muslim Secular Statement: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मुस्लिम लीग को सेक्युलर बताने वाले बयान पर जिस तरह से बीजेपी चौतरफा घेरने का काम कर रही है उसे लेकर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने निशाना साधा है. अजय कुमार लल्लू ने कहा कि बीजेपी नेताओं से कहना है कि राहुल गांधी ने सेक्युलर की बात की है. इस देश का मुसलमान सेक्युलर है उसे किसी के प्रमाण की जरूरत नहीं है.

मुस्लिम लीग पर इस तरह की टिप्पणी बीजेपी के जो नेता कर रहे मेरा उनसे सवाल है कि बंगाल में मुस्लिम लीग और हिंदू महासभा ने मिलकर क्यों सरकार चलाई? क्यों श्यामा प्रसाद मुखर्जी उस समय वित्त मंत्री हुए? उस समय तो आप एक हो गए. पीडीपी के साथ सरकार किसने बनाई? कश्मीर में यह दोगलापन कहां से आता है? आप करे तो मीठा-मीठा और दूसरा कोई अगर उनकी सेक्युलर कि बात करता तो आप उस पर आरोप लगाते हैं. 

बीजेपी डरी हुई पार्टी- अजय कुमार लल्लू

कांग्रेस नेता ने कहा कि आपके पास हिम्मत हो तो उनके सवालों का जवाब दीजिए. ना संसद में देते, ना मीडिया के सामने. इन लोगों को राहुल फोबिया हो गया है, बीमारी हो गई है. बीजेपी डरी हुई पार्टी है और उसको दिख गया है कि जिस तरह कर्नाटक में जमीन खिसकी है, जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष उसका सूपड़ा साफ हो गया. वह आज राहुल गांधी पर इस तरह के आरोप लगा रहे हैं. समय बदल रहा है निजाम भी बदल जाएगा.

मुस्लिम लीग पूरी तरह धर्मनिरपेक्ष पार्टी- राहुल गांधी

बता दें कि अमेरिका की यात्रा के दौरान गांधी ने वाशिंगटन में कहा था कि मुस्लिम लीग पूरी तरह धर्मनिरपेक्ष पार्टी है और इसमें कुछ भी गैर-धर्मनिरपेक्ष नहीं है. वहीं राहुल के इस बयान पर बीजेपी ने आरोप लगाया कि केरल की यह पार्टी मोहम्मद अली जिन्ना की ऑल इंडिया मुस्लिम लीग वाली मानसिकता का अनुसरण करती है.

UP News: राहुल गांधी के बयान पर आराधना मिश्रा का बीजेपी पर पलटवार, कहा- 'मुझे कहते हुए शर्म आती है...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kashi Vishwanath Temple: CM योगी के निर्देश पर बदली व्यवस्था, स्थानीय श्रद्धालुओं को मिलेगी ये सुविधा
काशी विश्वनाथ मंदिर: CM योगी के निर्देश पर बदली व्यवस्था, स्थानीय श्रद्धालुओं को मिलेगी ये सुविधा
Delhi Rain: 24 घंटे की बारिश में डूबा सदर बाजार, घुटनों तक भरा पानी, इंतजामों की खुली पोल
दिल्ली: 24 घंटे की बारिश में डूबा सदर बाजार, घुटनों तक भरा पानी, इंतजामों की खुली पोल
Firozabad News: डॉक्टर भी रह गए हैरान! कोबरा को डिब्बे में बंद कर ट्रॉमा सेंटर पहुंचा युवक
फिरोजाबाद में डॉक्टर भी रह गए हैरान! कोबरा को डिब्बे में बंद कर ट्रॉमा सेंटर पहुंचा युवक
हरिद्वार में सीएम धामी का ऐलान, कुंभ होगा दिव्य और भव्य, बद्रीनाथ चढ़ावा मामले में नहीं बख्शे जाएंगे दोषी
हरिद्वार में सीएम धामी का ऐलान, कुंभ होगा दिव्य और भव्य, बद्रीनाथ चढ़ावा मामले में नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget