एक्सप्लोरर

UP News: 'उत्तर प्रदेश में देश की सबसे बड़ी आबादी इसलिए...', जातीय जनगणना को लेकर क्या कुछ बोली कांग्रेस

Bihar Caste Survey: बिहार में सोमवार को जाति आधारित गणना के आंकड़े जारी किए गए हैं. कांग्रेस समेत विपक्षी गठबंधन इंडिया में शामिल दलों के कई नेताओं ने इसका स्वागत किया है.

UP News: बिहार सरकार की ओर से जाति आधारित गणना के आंकड़े जारी किए जाने के बाद उत्तर प्रदेश में जातीय जनगणना कराए जाने की मांग उठने लगी है. ये मांग कांग्रेस नेता अजय कुमार लल्लू ने की है. उन्होंने यूपी में जातीय जनगणना कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है. कांग्रेस नेता ने मंगलवार (3 अक्टूबर) को एक्स पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी. 

अजय कुमार लल्लू ने एक्स पर लिखा कि उत्तर प्रदेश में जातीय जनगणना करायें जाने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है. जातीय जनगणना को एक अवसर के रूप में देखना चाहिए. जिससे ये पता लगाना है कि लोगों की पहुंच का स्तर क्या है? यह न केवल सामाजिक विज्ञानियों के लिये बल्कि सरकार के नीति-निर्माताओं के लिये भी बेहद महत्त्वपूर्ण है. 

कांग्रेस की यूपी में जातीय जनगणना कराए जाने की मांग

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम को लिखा कि ये सर्वविदित है कि उत्तर प्रदेश में देश की सबसे बड़ी आबादी निवास करती है. जहां उत्तर प्रदेश की आबादी लगभग 23 करोड़ है. अभी पिछले ही दिन 13 करोड़ आबादी वाले देश के एक राज्य बिहार ने जातीय गणना कराकर उसके आंकड़े सार्वजनिक किए हैं.

उन्होंने लिखा कि देश हजारों जाति, उपजाति में बंटा हुआ है और जाति एक ऐसी सच्चाई है जिसे झुठलाना और उसे खारिज करना हमारे विविधता से भरी विरासत को चुनौती देना है. ये कटु सत्य है कि जाति के आधार पर सालों से लोगों का शोषण होता रहा है और दुःखद है कि आज भी यह शोषण समाज में व्याप्त है. 

अजय कुमार लल्लू ने क्या लिखा?

उन्होंने आगे लिखा कि सर्वप्रथम जाति आधारित गणना 1931 में ब्रिटिश शासन ने कराई, तब देश की आबादी लगभग 20 करोड़ थी. लगभग 80 साल बाद आजाद भारत में कांग्रेस नेतृत्व की यूपीए सरकार ने जातीय आधारित जनगणना कराई, लेकिन दुर्भाग्य से उनके आंकड़ों को सार्वजनिक नहीं किया गया. जातीय जनगणना राज्य सरकार के लिए ठोस पैमाना होगा. जिससे राज्य की योजनाएं किन जाति समूहों के दरवाजे तक पहुंच रही हैं? किन जाति समूहों को इनकी जरूरत हैं? किन्हें मिलनी चाहिए? इन सारे क्रांतिकारी बदलाव, सटीक आंकड़ों के बगैर संभव नहीं है. 

सीएम योगी से किया ये अनुरोध

कांग्रेस नेता ने कहा कि भारत के विविधता वाले समाज में जाति आधारित जनगणना एक प्रशासनिक आवश्यकता भी है. जब तक जातियों का आंकड़ा सामने नहीं आएगा तब तक कैसे तय होगा कि प्रदेश की प्रगति में किसकी कितनी भागीदारी होनी चाहिए? अतीत में किसी संसाधन का उपयोग कैसे किया गया है? सामाजिक न्याय के कार्यक्रमों में किसको कितनी भागीदारी मिले? बिहार सरकार ने जाति जनगणना कराकर पूरे देश को एक रास्ता दिखाया है.

सीएम से जातिगत जनगणना की मांग करते हुए उन्होंने लिखा कि यह इतिहास में दर्ज होने का वक्त है. पिछड़ा-वंचित वर्ग के साथ न्याय करने का दौर है. मेरा आपसे अनुरोध है कि उत्तर प्रदेश में भी जातिगत जनगणना कराई जाए जिससे वंचित समाज के लोगों के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए न्यायपूर्ण योजनाएं बनाई जा सकेंगी. 

ये भी पढ़ें- 

Bihar Caste Survey: जातीय गणना पर अखिलेश यादव से अलग सपा सांसद के सुर, पूछा- इस समय क्या जरूरत थी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'युवा देश का भविष्य...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राकेश टिकैत ने सरकार को दे डाली ये सलाह
'युवा देश का भविष्य...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राकेश टिकैत ने सरकार को दे डाली ये सलाह
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: मायावती के घर पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी
69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: मायावती के घर पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी
'इलाहाबाद छात्र आंदोलनों की राजधानी..', प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले अखिलेश यादव
'इलाहाबाद छात्र आंदोलनों की राजधानी..', प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले अखिलेश यादव

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget