एक्सप्लोरर

UP Election 2022: अजय कुमार लल्लू ने बीजेपी और सपा पर बोला हमला, 'शोले' फिल्म का जिक्र करते हुए कही ये बात

UP Election 2022: यूपी के बदायूं में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हल्ला बोला. उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है.

UP Assembly Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) में जबर्दस्त चुनावी जंग देखने को मिल रही हैं. प्रदेश भर में तमाम राजनीतिक दलों ने की रैलियां चल रही हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस की बुधवार को बदायूं में एक रैली हुई जिसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पहुंचे. उन्होंने समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हल्ला बोला और जुबानी तीर चलाए. अजय कुमार ने दावा किया इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है. 

कांग्रेस नेता अजय कुमार लल्लू ने एसपी और बीजेपी पर चुन-चुनकर निशाना साधा. उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि "सपा कह रही है कि हम सरकार बनाने जा रहे है लेकिन उनसे पूछो कि जब प्रदेश में CAA और NRC को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे थे, प्रदर्शनकारी मर रहे थे तो उस वक्त ये लोग कहां थे, तब केवल प्रियंका गांधी ही ऐसी थी जो उनका साथ देने के लिए खड़ी हुईं थी."

अजय कुमार ने बीजेपी पर भी जमकर हमला किया और कहा कि "किसान को उनकी फसल का पैसा नहीं मिल रहा है, गृह राज्य मंत्री के बेटे ने किसानों को गाड़ी से कुचलकर मार दिया तब भी प्रियंका गांधी ही उनसे मिलने जा रही थीं, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया." अजय कुमार ने योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए उन्हें शोले फ़िल्म का असरानी कहा और झूठा संत बताया. उन्होंने कहा कि "योगी आदित्यनाथ ने मुझ पर सैकड़ों मुकदमें दर्ज किए हैं. मैंने तो जेल को ही अपना घर बना लिया है. मेरे दोनों पैरों में रॉड पड़ी हैं. लेकिन जब योगी आदित्यनाथ पर अगर एक मुकदमा होता है तो वो संसद में फफक कर रो पड़ते हैं."

अजय कुमार ने कहा कि "योगी जी कहते हैं कि यूपी में अपराधी जेल में है या फिर प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं लेकिन अमित शाह के पास बैठा टेनी मिश्रा किसी को दिखाई नहीं देता." यही नहीं उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस की जीत के भी दावे किए. अजय कुमार ने कहा कि इस बार राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही हैं.

ये भी पढ़ें-

PM Modi Security Breach: PM मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर आई CM योगी की पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

UP Election 2022: राजा भैया की पार्टी ने जारी की 11 उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें- किसे मिला टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली में रेस्क्यू जारी, CM धामी ने छत्तीसगढ़-झारखंड के मुख्यमंत्री से की बात
Live: चमोली में रेस्क्यू जारी, CM धामी ने छत्तीसगढ़-झारखंड के मुख्यमंत्री से की बात
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
शोरूम में कॉफी पी, किया लुंगी डांस, फिर लाखों की बाइक ले उड़ा चोर, वाराणसी में अनोखी चोरी
शोरूम में कॉफी पी, किया लुंगी डांस, फिर लाखों की बाइक ले उड़ा चोर, वाराणसी में अनोखी चोरी
हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण यज्ञ पर घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने
हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण यज्ञ पर घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget