एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: 'I.N.D.I.A गठबंधन का जन गण मन हो चुका है', आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अखिलेश-जयंत पर भी दिया बयान

UP Lok Sabha Election 2024: आचार्य प्रमोद कृष्णम ने रालोद मुखिया जयंत चौधरी के बीजेपी के साथ जाने के सवाल पर कहा कि नुकसान नहीं ये देखिए फायदा किसे होगा. डूबते जहाज से सब भाग जाते हैं.

UP Lok Sabha Chunav 2024: मेरठ पहुंचे कांग्रेस नेता और कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विपक्षाी दलों के I.N.D.I.A गठबंधन पर निशाना साधा है. इसके साथ ही आचार्य प्रमोद कृष्णम ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर भी बड़ा आरोप लगाया है. कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि अखिलेश चाहते हैं कि तीसरी बार बीजेपी की सरकार बने और सच मायने में अखिलेश बीजेपी के लिए काम करते हैं. 

वहीं आचार्य प्रमोद कृष्णम ने रालोद मुखिया जयंत चौधरी के बीजेपी के साथ जाने के सवाल पर कहा कि नुकसान नहीं ये देखिए फायदा किसे होगा. डूबते जहाज से सब भाग जाते हैं, जहाज डूबने पर परिंदे उड़ने लगते हैं. कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि I.N.D.I.A नाम का कोई गठबंधन नहीं है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान के बाद, पंजाब के सीएम भगवंत मान के बयान और बिहार के सीएम नीतीश के जाने के बाद I.N.D.I.A गठबंधन जन गण मन हो चुका है.

बता दें कि हाल ही में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की थी. हालांकि उनकी यह मुलाकात कल्कि धाम के शिलान्यास कार्यक्रम के आमंत्रण को लेकर थी. पीएम मोदी और आचार्य प्रमोद कृष्णम की इस मुलाकात ने यूपी की सियासी हलचल तेज कर दी थी. आचार्य प्रमोद कृष्णम अपने बेबाक बयानों को लेकर जाने जाते और वह अक्सर पार्टी लाइन से हटकर बयान देते हैं. कांग्रेस द्वारा राम मंदिर के उद्घाटन के निमंत्रण को ठुकराने पर उन्होंने कांग्रेस पर सवाल उठाए थे. 

यूपी की सियासत में चर्चा है कि आचार्य प्रमोद कृष्णम लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. वहीं इन अटकलों को लेकर खुद आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने कहा कि बीजेपी में शामिल होना कोई गुनाह नहीं है,स राजनीति संभावनाओं का खेल है. इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने कहा कि अभी ना मैंने कुछ छोड़ा है ना पकड़ा है लेकिन सियासत संभावनाओं का खेल है.

Aligarh News: ऋषि विश्वामित्र की तपोस्थली धरणीधर सरोवर की हालात बदतर, अपनी दुर्दशा पर बहा रहा है आंसू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौलाना रशीदी के कांवड़ियों को 'आतंकी' कहने पर संत समाज का फूटा गुस्सा, माफी की मांग
मौलाना रशीदी के कांवड़ियों को 'आतंकी' कहने पर संत समाज का फूटा गुस्सा, माफी की मांग
बेटे के जनाजे में मां शाइस्ता परवीन के शामिल होने पर सस्पेंस, पुलिस की रहेगी नजर!
बेटे के जनाजे में मां शाइस्ता परवीन के शामिल होने पर सस्पेंस, पुलिस की रहेगी नजर!
टिफिन में ड्रग्स, इंटरनेट गायब, गोरखपुर यूनिवर्सिटी की व्यवस्था पर भड़कीं आनंदीबेन पटेल
टिफिन में ड्रग्स, इंटरनेट गायब, गोरखपुर यूनिवर्सिटी की व्यवस्था पर भड़कीं आनंदीबेन पटेल
पिता की कब्र के पास दफनाया जाएगा अतीक अहमद का लाडला, जेल में बंद 2 भाई नहीं होंगे शामिल
पिता की कब्र के पास दफनाया जाएगा अतीक अहमद का लाडला, जेल में बंद 2 भाई नहीं होंगे शामिल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget