एक्सप्लोरर

सियासी मलहम लगाने के साथ राजनीति का संदेश, प्रियंका गांधी ने की निषाद समुदाय से मुलाकात

प्रियंका गांधी ने निषाद समुदाय से मुलाकात की और हरसंभव मदद की बात कही. वहीं, निषाद समुदाय का कहना है कि नेता आते हैं और चले जाते हैं.

प्रयागराज: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज संगम नगरी प्रयागराज के बसवार गांव में पुलिस ज्यादती का शिकार हुए निषाद समुदाय के पीड़ितों से मुलाकात कर उनके जख्मों पर सियासी मलहम लगाने की कोशिश की. इस मौके पर उन्होंने पीड़ित निषादों से हमदर्दी जताई और उनकी लड़ाई में हर तरह से साथ निभाने का वायदा किया तो, साथ ही जमकर सियासी तीर भी चलाएं. उन्होंने केंद्र और यूपी की सरकारों पर जमकर हमला बोला और कहा कि सरकार गरीब निषादों व आम आदमी के साथ नहीं है बल्कि उद्योगपतियों व माफियाओं के साथ खड़ी है.

प्रियंका गांधी को मिलेगा सियासी फायदा!

प्रियंका गांधी के इस दौरे के कई सियासी मायने भी हैं, हालांकि आज के इस दौरे से निषाद समुदाय प्रियंका गांधी और कांग्रेस पार्टी के साथ कितना खड़ा हो जाएगा यह कहना फिलहाल मुश्किल है. ऐसा इसलिए क्योंकि जिस बसवार गांव में प्रियंका ने निषाद वोटरों को रिझाने की कोशिश की, उनके बीच तमाम वायदे किए, उसी गांव के निषाद वोटर प्रियंका गांधी पर पूरी तरह भरोसा नहीं कर पा रहे हैं. यहां के निषादों का कहना है कि नेताओं का काम है आना - हमदर्दी जताना और बड़े-बड़े वायदे करके वापस चले जाना. इसलिए वह सिर्फ आधे घंटे की चौपाल से ही प्रियंका गांधी वाड्रा पर भरोसा नहीं कर सकते हैं और ना ही अगले चुनाव में प्रियंका गांधी व उनकी कांग्रेस पार्टी को वोट देने का फिलहाल मन बना सके हैं.

क्या कहना है निषाद समुदाय का

बसवार गांव के निषादों का कहना है कि, प्रियंका गांधी के आने से उन्हें क्या फायदा हुआ है या आने वाले दिनों में होगा, इसका फैसला वक्त करेगा. अगर प्रियंका की वजह से उन्हें आने वाले दिनों में कोई फायदा होगा तभी वह उन्हें असली नेता मानेंगे और यह समझेंगे कि वह सियासी रोटियां सेकने नहीं बल्कि सही मायने में उनसे हमदर्दी जताने के लिए आई थी. इसके बाद ही वह अगले साल विधानसभा चुनाव में वोट देने के लिए कोई फैसला करेंगे.

कुछ भी कहना जल्दबाजी

बसवार गांव के निषाद वोटरों का कहना है कि फिलहाल अभी वह यह तय नहीं कर पाए हैं कि चुनाव में उन्हें किस पार्टी को वोट करना है. गांव के वोटरों का कहना है कि, प्रियंका के आने भर से वह कांग्रेस पार्टी को वोट नहीं करेंगे और इस बारे में चुनाव के वक्त ही कोई फैसला करेंगे.

बसवार गांव के निषाद वोटरों के इस रूख से यह कहा जा सकता है कि प्रियंका ने अपने प्रयागराज दौरे से निषाद वोटरों को रिझाने और सरकार पर हमला बोलने की सियासी कोशिश जरूर की है लेकिन उनकी यह कोशिश विधानसभा चुनाव में मझधार में फंसी कांग्रेस की नैया को किस तरह से पार लगा पाएगी फिलहाल यह कहना मुश्किल होगा.

ये भी पढ़ें.

गोरखपुर में शुरू हुआ 55 पुल-पुलियों का जीर्णोद्धार, सीएम योगी ने किया महाअभियान का उद्धाटन

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फतेहपुर: महिला ठेकेदार से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, BJP नेता समेत 12 पर FIR
फतेहपुर: महिला ठेकेदार से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, BJP नेता समेत 12 पर FIR
वाराणसी में जलभराव पर योगी सरकार का एक्शन, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सस्पेंड
वाराणसी में जलभराव पर योगी सरकार का एक्शन, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सस्पेंड
UP के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा का खास अंदाज, स्कूटी से पहुंचे स्कूल, बच्चों को पढ़ाया
UP के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा का खास अंदाज, स्कूटी से पहुंचे स्कूल, बच्चों को पढ़ाया
'खाना खाओ बिल मैं दूंगा', उन्नाव के यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी का सऊदी अरब से बड़ा ऐलान
'खाना खाओ बिल मैं दूंगा', उन्नाव के यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी का सऊदी अरब से बड़ा ऐलान

वीडियोज

Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम की फीयर फाइल्स ! | ABP News | Sansani
Gujarat के Vadodra से कंपा देने वाली खबर..पानी से भरा सड़क.. गड्ढे में गिरी महिला और फिर..
Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम में ना महिलाएं सुरक्षित ना 'वॉर वेटरन'! | Janhit | Delhi
Jaipur में चमत्कारी मेंहदी के लिए मारामारी !। Janhit With Chitra Tripathi
BRICS Summit के घोषणा पत्र का असर !, पीछे हटा चीन !। ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी के भारत की मजबूत
'मोदी के भारत की मजबूत "कन्वेनिंग पावर"', ब्रिक्स समिट की सफलता पर बोले जयशंकर
वाराणसी में जलभराव पर योगी सरकार का एक्शन, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सस्पेंड
वाराणसी में जलभराव पर योगी सरकार का एक्शन, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सस्पेंड
'कलेश बाधा ना आए...', गोविंदा ने बच्चों संग की गणपति बप्पा से प्रार्थना, सुनीता नहीं दिखीं साथ
'कलेश बाधा ना आए...', गोविंदा ने बच्चों संग की गणपति बप्पा से प्रार्थना, सुनीता नहीं दिखीं साथ
न JioHotstar, न Sony LIV, भारत-अफगानिस्तान का दूसरा टी20 यहां आएगा लाइव; जानें डिटेल
न JioHotstar, न Sony LIV, भारत-अफगानिस्तान का दूसरा टी20 यहां आएगा लाइव
TMC के बागी मुस्लिम सांसद का बड़ा खेल, कहा- 'न BJP में शामिल होंगे और न...'
TMC के बागी मुस्लिम सांसद का बड़ा खेल, कहा- 'न BJP में शामिल होंगे और न...'
इस्लामाबाद में SCO की बैठक, किसने की भारत की अगुआई?
इस्लामाबाद में SCO की बैठक, किसने की भारत की अगुआई?
सीमा हैदर ने सचिन के साथ खेला क्रिकेट- छक्का मार खुशी से झूम उठी
सीमा हैदर ने सचिन के साथ खेला क्रिकेट- छक्का मार खुशी से झूम उठी
NTA ने शिफ्ट किया अपना ऑफिस, अब ये है नया पता
NTA ने शिफ्ट किया अपना ऑफिस, अब ये है नया पता
Embed widget