एक्सप्लोरर

Priyanka Gandhi UP Visit: डेढ़ साल बाद लखनऊ आएंगी प्रियंका गांधी, मिशन 2022 का करेंगी आगाज

यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिये कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लखनऊ आएंगी. इसके अलावा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगी.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव 2022 में होने हैं, लेकिन उससे पहले सियासी दल यूपी में पूरी तरह से एक्टिव नजर आ रहे हैं. प्रदेश में सियासी सरगर्मियां इन दिनों काफी बढ़ी हुई हैं, कोरोना के मामले कम होने के बाद सियासी दल चुनावी तैयारी में जुट गए हैं. कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा भी अब यूपी के दौरे पर आने वाली हैं. उनके इस दौरे को लेकर कांग्रेस दफ्तर में तैयारियां भी तेज हो गई हैं. हालांकि कांग्रेस मुख्यालय पर एक होर्डिंग लगाई गई है जो इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है क्योंकि होर्डिंग में राहुल गांधी और सोनिया गांधी की तस्वीर गायब है. 

पोस्टर बना चर्चा का विषय

माना जा रहा है कि, कांग्रेस ने 2022 के चुनाव के लिए अपनी रणनीति का ऐलान भी इस पोस्टर के जरिए कर दिया है. यानी यूपी में चुनाव की सारी कमान प्रियंका गांधी वाड्रा के ही हाथ में होगी. उम्मीदवार के चयन से लेकर पार्टी के घोषणापत्र तक में प्रियंका गांधी की ही अहम भूमिका होगी, और प्रियंका गांधी वाड्रा के इस दौरे से मिशन यूपी का भी आगाज कांग्रेस करने जा रही है. प्रियंका गांधी वाड्रा का यूपी का दौरा 14 जुलाई से प्रस्तावित है. वह 17 जुलाई तक 4 दिन उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगी. इस दौरान कई अलग-अलग बैठक कर संगठन की तैयारियों को परखेंगी. 

बूथ स्तर तक संगठन का गठन

दरअसल, पहली बार उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने बूथ स्तर तक अपने संगठन का गठन किया है और पूरे प्रदेश में कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान भी चलाया था. प्रियंका गांधी वाड्रा इस अभियान की भी समीक्षा करेंगी. वहीं, 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की क्या रणनीति रहेगी, चर्चा इस पर भी होगी. पार्टी के सभी पुराने नेताओं को इस बैठक में बुलाया गया है. पूर्व विधायक पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री इस बैठक में शामिल होंगे और आने वाले चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी. 

घोषणा पत्र पर भी होगी चर्चा

वहीं, 2022 के चुनाव में कांग्रेस का क्या घोषणा पत्र होगा, इस पर भी प्रियंका गांधी वाड्रा इस दौरे पर चर्चा करेंगी. प्रियंका गांधी दिसंबर 2019 में आखिरी बार लखनऊ आई थीं और उसके बाद कोरोना के चलते हुए तकरीबन डेढ़ वर्ष बाद लखनऊ आ रही हैं. प्रियंका गांधी वाड्रा कोरोना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से भी मुलाकात इस दौरे में कर सकती हैं. 

ये भी पढ़ें.

सूर्योदय के वक्त चमकते ताज का दीदार कर सकेंगे सैलानी, अब समय में ये हुआ बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी विधानसभा में नहीं काम आई स्पीकर की भावुक अपील, हंगामे के बीच आज ही स्थगित हुई कार्यवाही
यूपी विधानसभा में नहीं काम आई स्पीकर की भावुक अपील, हंगामे के बीच आज ही खत्म हुई कार्यवाही
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच संभल हिंसा की रिपोर्ट विधानसभा में पेश, सपा विधायक वेल में मौजूद
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच संभल हिंसा की रिपोर्ट विधानसभा में पेश, सपा विधायक वेल में मौजूद
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'जो बाबर और बाबरी मस्जिद के समर्थक हैं उन्हें...', सपा पर केशव मौर्य का बड़ा हमला
'जो बाबर और बाबरी मस्जिद के समर्थक हैं उन्हें...', सपा पर केशव मौर्य का बड़ा हमला

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Embed widget