एक्सप्लोरर

UP Election: गोंडा में कांग्रेस उम्मीदवार त्रिलोकीनाथ तिवारी ने विरोधियों को भेजा मिर्ची पाउडर, जानिए वजह

UP Election 2022: गोंडा की करनैलगंज सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार त्रिलोकीनाथ तिवारी ने विरोधियों को लाल मिर्च का पाउडर भेजा है. उन्होंने ऐसा क्यों किया इसकी वजह भी उन्होंने साफ की है.

UP Election 2022: यूपी में पूरे दमखम के साथ चुनाव प्रचार चल रहा है. एक दूसरे को नीचा दिखाने में कोई भी कम नहीं है, लेकिन गोंडा में कांग्रेस के उम्मीदवार त्रिलोकीनाथ तिवारी का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला. कांग्रेस ने त्रिलोकी नाथ का करनैलगंज विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है. जो अपना चुनाव प्रचार बेहद अलग ढंग से कर रहे हैं. उन्होंने बीजेपी और समाजवादी पार्टी समेत तमाम विरोधी दलों के प्रत्याशितों को लाल मिर्च का पाउडर भेजा है और इसकी वजह से बेहद दिलचस्प है.

विरोधियों को भेजा लाल मिर्च पाउडर

करनैलगंज विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी त्रिलोकी नाथ तिवारी ने कैसरगंज से भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह, सपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह और निवर्तमान विधायक कुंवर अजय प्रताप सिंह लल्ला भैया को मिर्ची पाउडर के पैकेट भेजे हैं. ये सुनकर आपको भले ही अजीब लग रहा है लेकिन उन्होंने खुद इसकी वजह भी बताई कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया. त्रिलोकी नाथ ने विरोधियों का मिर्च पाउडर भेजने की वजह बताते हुए कहा कि लोग पिछले 40 सालों से जनता की आंखों में मिर्ची झोंक कर वोट ले रहे हैं इसलिए उन्होंने ये पाउडर उन्हें भेजा है. 
 
लाल मिर्च भेजने की बताई वजह
 
कांग्रेस उम्मीदवार ने आरोप लगाया कि वर्तमान विधायक लल्ला भैया, पूर्व विधायक योगेश प्रताप सिंह पिछले 40 वर्षों से पर्दे के पीछे गठबंधन कर लोगों की आंखों में मिर्ची डालकर वोट लेते चले आए हैं. विकास के नाम उन्होंने इस क्षेत्र में कोई काम नहीं किया है. अब मेरे मैदान में आने से ये दोनों ने गठबंधन कर लिया है. इसलिए उन्होंने अब इन्हें मिर्च का पाउडर भेजा है. 
 
यूपी में 7 चरणों में मतदान
 
उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर सात चरणों में मतदान हो रहा है. पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को खत्म हो गया, जिसमें 11 जिलों की 58 सीटों पर वोटिंग हुई. वहीं अब दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी को होगा. जिसमें 9 जिलों की 55 सीटों पर वोटिंग होगी. आखिरी दौर का मतदान 7 मार्च को होगा, जिसके बाद 10 मार्च को चुनावों के नतीजे आएंगे. 
 
ये भी पढ़ें- 

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget