एक्सप्लोरर

शादी का झांसा देकर कोच ने महिला खिलाड़ी से बनाए शरीरिक संबंध, यूं खुला राज

पीड़िता के मुताबिक आरोपी जब भी कानपुर आया तो हरबंशमोहाल और फीलखाना के होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया। जब उसने शादी करने के लिए दबाव बनाया तो आरोपी मुकर गया।

कानपुर, एबीपी गंगा। फीलखाना की एथलेटिक्स खिलाड़ी को कोच ने शादी का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बनाए। अब पीड़िता की ओर से दुष्कर्म की तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने फरार कोच की तलाश में शुरू कर दी है। आरोपी का मोबाइल नंबर स्विच ऑफ है, जल्द ही पुलिस की टीम मुजफ्फरनगर भेजी जाएगी।

शादी का दिया झांसा

महिला खिलाड़ी ने कोच पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए एसएसपी ऑफिस में प्रार्थना पत्र दिया है। सीओ अभय नारायण राय को पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे कोचिंग देता था। तभी दोनों में प्रेम संबंध हुए और फिर दोनों लिव-इन रिलेशन में साथ रहने लगे। पीड़िता के मुताबिक आरोपी जब भी कानपुर आया तो हरबंशमोहाल और फीलखाना के होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया। जब उसने शादी करने के लिए दबाव बनाया तो आरोपी मुकर गया और वापस अपने घर मुजफ्फरनगर लौट गया। फोन मिलाने पर वह कॉल भी रिसीव नहीं कर रहा है। मामले की जांच फीलखाना पुलिस को सौंपी गई है।

पुलिस ने शुरू की जांच

फीलखाना थाना प्रभारी संतोष अवस्थी ने बताया कि आरोपी का मोबाइल लगातार बंद है। सर्विलांस पर नंबर लगाकर उसकी लोकेशन निकलवाई जाएगी। साथ ही छात्रा ने जिन होटलों का जिक्र किया है, वहां भी पूछताछ की जा रही है। होटल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मांगी गई है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्रदेश के नगरीय निकायों में अब तक बनाए जा चुके हैं 950 पिंक टॉयलेट'- CM योगी
'प्रदेश के नगरीय निकायों में अब तक बनाए जा चुके हैं 950 पिंक टॉयलेट'- CM योगी
इंडिया गठबंधन मार्च के बाद कांग्रेस से नाराज हैं अखिलेश यादव! क्यों उठ रहे ये 3 सवाल?
इंडिया गठबंधन मार्च के बाद कांग्रेस से नाराज हैं अखिलेश यादव! क्यों उठ रहे ये 3 सवाल?
'आबे मेमोरियल कॉरिडोर नई पीढ़ी के लिए एक जीवंत क्लासरूम': सीएम योगी
'आबे मेमोरियल कॉरिडोर नई पीढ़ी के लिए एक जीवंत क्लासरूम': सीएम योगी
डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन राज्य
डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन राज्य

वीडियोज

Scout OP को Love Gill के लिए Feelings? Yung DSA की बात से बढ़ा सवाल, Team ने दिया Clarification
Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आकाशवाणी भवन में धरने पर हुई FIR तो राहुल गांधी बोले, '100 केस हों, ये मेरे लिए...'
आकाशवाणी भवन में धरने पर हुई FIR तो राहुल गांधी बोले, '100 केस हों, ये मेरे लिए...'
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम! BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले - राज्य का नाम बदलकर...'
पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम! BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले - राज्य का नाम बदलकर...'
श्रेयस अय्यर के शतक पर गदगद हुए सुनील गावस्कर, बोले- 'सबको को चुप कर दिया'
श्रेयस अय्यर के शतक पर गदगद हुए सुनील गावस्कर, बोले- 'सबको को चुप कर दिया'
जन सुराज का दामन थामेंगे JDU के अनंत सिंह? प्रशांत किशोर बोले- 'अभी…'
जन सुराज का दामन थामेंगे JDU के अनंत सिंह? प्रशांत किशोर बोले- 'अभी…'
ऑटो सेक्टर ने बनाया रिकॉर्ड, सितंबर में बिकीं 25.37 लाख गाड़ियां
ऑटो सेक्टर ने बनाया रिकॉर्ड, सितंबर में बिकीं 25.37 लाख गाड़ियां
नजदीक आ रही है UP स्कॉलरशिप की आखिरी तारीख, जल्द से जल्द करें आवेदन 
नजदीक आ रही है UP स्कॉलरशिप की आखिरी तारीख, जल्द से जल्द करें आवेदन 
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
Embed widget